बिलासपुर में हाई-प्रोफाइल फर्जीवाड़ा: फर्जी मार्कशीट बनाकर फार्मा कंपनी में बना एरिया मैनेजर, तलाकशुदा पत्नी ने खोला राज

पत्नी की मार्कशीट स्कैन कर बनाया फर्जी डिग्री, कई फार्मा कंपनियों में नौकरी की है हासिल

बिलासपुर में हाई-प्रोफाइल फर्जीवाड़ा: फर्जी मार्कशीट बनाकर फार्मा कंपनी में बना एरिया मैनेजर, तलाकशुदा पत्नी ने खोला राज

बिलासपुर/ छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर से फर्जी मार्कशीट के सहारे फार्मा कंपनी में नौकरी करने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने अपनी पत्नी की फार्मेसी की डिग्री को स्कैन कर अपने नाम से फर्जी मार्कशीट तैयार कर ली और उसी के दम पर एरिया मैनेजर की नौकरी हासिल कर ली।

यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, सरकंडा के राजकिशोर नगर निवासी शालिनी कलशा ने बी.फार्मा की डिग्री हासिल की है। उसकी शादी संकल्प तिवारी नामक युवक से हुई थी। कुछ सालों बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और तलाक हो गया। इसके बाद संकल्प ने दूसरी शादी कर ली।

शालिनी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि संकल्प ने बिना उसकी जानकारी के उसकी मार्कशीट स्कैन की और उसे एडिट कर अपने नाम से फर्जी डिग्री तैयार की। यही नहीं, वह एस्ट्रा जेनेका फार्मा कंपनी में वर्तमान में एरिया मैनेजर के पद पर कार्यरत है। इससे पहले भी वह जीएसके प्राइवेट लिमिटेड, कैडिला फार्मा, सीरिया, वेनवटी और एमएसडी जैसी नामी कंपनियों में नौकरी कर चुका है।

Read More बिलासपुर में नशे के सौदागर पर पुलिस का शिकंजा, 5.32 ग्राम ‘ओरिजनल गैंगस्टर ओजी’ के साथ आरोपी गिरफ्तार

शिकायत मिलने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने संकल्प तिवारी को थाने बुलाया और पूछताछ की। पूछताछ में उसने दावा किया कि उसने पत्नी की सहमति से उसकी मार्कशीट का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने पति-पत्नी का बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read More एक फंदा, दो जिंदगियां खत्म, दंपती ने दी जान, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया

सिविल लाइन टीआई एस.आर. साहू ने बताया कि मामले में फर्जी मार्कशीट का आरोप सामने आया है। पुलिस अब संबंधित फार्मा कंपनियों से दस्तावेज मंगवाकर जांच करेगी। धोखाधड़ी की पुष्टि होने पर विधिवत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

नमक की बोरियों के नीचे छिपा था ‘काला कारोबार’! सुकमा में 308 किलो गांजा जब्त, राजस्थान के दो युवक गिरफ्तार नमक की बोरियों के नीचे छिपा था ‘काला कारोबार’! सुकमा में 308 किलो गांजा जब्त, राजस्थान के दो युवक गिरफ्तार
हिमाचल में बारिश का रौद्र रूप: पहाड़ टूटकर पटरी पर गिरा, कालका-शिमला ट्रेन थमी; हाईवे भी मलबे में घिरा
रायपुर में रेलवे ट्रैक पर 19 साल के युवक की लाश, शरीर पर चोटों ने बढ़ाया शक; हत्या के एंगल से जांच तेज
हाई कोर्ट के आदेशों की अनदेखी पर सूरजपुर जिला पंचायत सीईओ को नोटिस, अवमानना कार्रवाई की चेतावनी
बिलासपुर में मॉडल थाना बनाने की पहल, एसएसपी ने लिया सिविल लाइन थाना को गोद
Royal Challenge से McDowell’s तक बदल सकता है स्वाद! Diageo ने बदला फॉर्मूला, फ्लेवरिंग नियमों के बाद पूरे भारत में होगी नई व्यवस्था
जंतर-मंतर प्रदर्शन में Face Recognition पर दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, बोली- ‘शांतिपूर्ण छात्रों को निशाना नहीं बनाया’
15 दिन पहले जिसका किया अंतिम संस्कार, वही युवक अचानक लौटा घर! जिंदा देख परिवार के उड़े होश, जांच में जुटी पुलिस
सरगुजा में खौफनाक वारदात: माता-पिता की हत्या का आरोप, शव बोरी में भरकर ठिकाने लगाने की कोशिश; दूसरा बेटा पहुंचा तो भागा आरोपी
Axis Bank में अंदरूनी गड़बड़ी का आरोप: ग्राहक का मोबाइल नंबर बदला, FD की रकम पहुंची दूसरे खाते में, 15 लाख की हेराफेरी पर FIR
पेड़ के नीचे पढ़ाई को मजबूर सरकारी स्कूल के बच्चे, 3 साल से जर्जर भवन का इंतजार; अब ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
बुराड़ी में सूटकेस से मिला 15 साल की लड़की का शव, चचेरे भाई पर हत्या का आरोप; प्रेम संबंध के शक में वारदात का दावा