अजमेर में चौंकाने वाला मामला: कपड़े प्रेस करने वाले को 598 करोड़ के इनकम टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग की आशंका

अजमेर में चौंकाने वाला मामला: कपड़े प्रेस करने वाले को 598 करोड़ के इनकम टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग की आशंका

अजमेर। राजस्थान के अजमेर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक साधारण कपड़े प्रेस करने वाले व्यक्ति को आयकर विभाग की ओर से 598 करोड़ रुपये से अधिक के लेन-देन पर नोटिस जारी किया गया है। नोटिस मिलने के बाद से पीड़ित की तबीयत बिगड़ गई और वह मानसिक रूप से काफी परेशान बताया जा रहा है। मामले में हीरों की खरीद-बिक्री से जुड़े बड़े वित्तीय लेन-देन का जिक्र किया गया है, जिससे जांच एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं।

पीड़ित जितेंद्र कुमार का कहना है कि जिस बैंक खाते का उल्लेख नोटिस में किया गया है, वह उनका नहीं है और उन्हें इस पूरे लेन-देन की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि करीब दो साल पहले उनका पैन कार्ड एक कार्यक्रम के दौरान खो गया था, जिसके दुरुपयोग की आशंका अब सामने आ रही है। इस मामले में उनके वकील ने संबंधित बैंक और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

प्रारंभिक जांच में शक जताया जा रहा है कि किसी डायमंड कारोबारी ने खोए हुए पैन कार्ड का इस्तेमाल कर फर्जी खाता खुलवाया और उसी के जरिए करोड़ों का लेन-देन किया गया। आयकर विभाग ने संबंधित बैंक मैनेजर को भी नोटिस जारी किया है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर वित्तीय सुरक्षा और पहचान दस्तावेजों के दुरुपयोग को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Read More छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, चक्रवात 'अकवाना' का दिखेगा असर; 20-21 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट

Latest News

रायपुर रेलवे स्टेशन पर 2 साल की बच्ची की मौत का खुलासा, दुष्कर्म की पुष्टि नहीं; पिता हिरासत में रायपुर रेलवे स्टेशन पर 2 साल की बच्ची की मौत का खुलासा, दुष्कर्म की पुष्टि नहीं; पिता हिरासत में
कांकेर में ACB का बड़ा एक्शन: डेढ़ लाख की रिश्वत लेते GST असिस्टेंट कमिश्नर गिरफ्तार, रायपुर-जगदलपुर टीम ने बिछाया जाल
दुर्ग में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 15 करोड़ की फिरौती! कारोबारी को धमकी, परिवार की सुरक्षा में तैनात पुलिस
बस्तर को मिल सकती है वंदे भारत ट्रेन की सौगात, जगदलपुर में बनेगा कोचिंग और मेंटेनेंस डिपो; रेलवे ने शुरू की तैयारी
दिल्ली में अग्निवीरों के डेटा की बिक्री की कोशिश, 14 साल के नाबालिग ने AI से बनाया साइबर प्लान; 4 हजार जवानों का डेटा बेचने का दावा
महासमुंद में पुलिस आरक्षक का शव जंगल में फांसी के फंदे पर मिला, जांच में जुटी पुलिस
कांकेर में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल में मिला 3 किलो का प्रेशर कुकर IED; BDS ने किया नष्ट
शिक्षकों के हक पर बीईओ कार्यालय का पहरा, दो सत्र का वेतन अटका, 100 से ज्यादा शिक्षक दफ्तरों के चक्कर काटने मजबूर
CM Yogi Mother Funeral: हरिद्वार में मां सावित्री देवी का अंतिम संस्कार, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि, भावुक हुए मुख्यमंत्री योगी
रोजगार की तलाश में महाराष्ट्र गए 40 श्रमिक फंसे मुसीबत में, प्रशासन ने सुरक्षित निकाला
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में फिर गुटबाजी की चर्चा, राष्ट्रीय सचिवों की सूची से देवेंद्र यादव का नाम गायब, भूपेश बघेल के बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल
बिलासपुर में हिस्ट्रीशीटर का सड़क पर तांडव, लोहे की रॉड लेकर राहगीरों को दौड़ाया, कार-बाइक में की तोड़फोड़