रायपुर में अपराधियों पर ‘आसमान से नजर’: ड्रोन पेट्रोलिंग से नशे के अड्डों पर शिकंजा, ऑपरेशन कालचक्र के तहत पुलिस की हाईटेक निगरानी शुरू

रायपुर में अपराधियों पर ‘आसमान से नजर’: ड्रोन पेट्रोलिंग से नशे के अड्डों पर शिकंजा, ऑपरेशन कालचक्र के तहत पुलिस की हाईटेक निगरानी शुरू

रायपुर: राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने तकनीक का सहारा लेते हुए ड्रोन पेट्रोलिंग शुरू कर दी है। अब शहर में नशे के सौदागरों, अड्डेबाजों और असामाजिक तत्वों पर सिर्फ जमीन से ही नहीं, बल्कि आसमान से भी नजर रखी जा रही है। ड्रोन कैमरों के जरिए पुलिस न केवल संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी कर रही है, बल्कि जरूरी सबूत भी जुटा रही है, जिससे अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई और सख्त हो सके।image-2026-04-09t092632774_1775707229

यह अभियान पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन कालचक्र” का हिस्सा है। इस विशेष अभियान का उद्देश्य शहर में बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और संवेदनशील इलाकों में शांति व्यवस्था बनाए रखना है। अधिकारियों का मानना है कि आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से अपराध नियंत्रण में तेजी आएगी।image-2026-04-09t092651208_1775707200

जानकारी के अनुसार खमतराई, उरला, गुढ़ियारी, पंडरी और खम्हारडीह जैसे संवेदनशील थाना क्षेत्रों में ड्रोन के जरिए निगरानी की जा रही है। इन इलाकों को अपराध की दृष्टि से चिन्हित किया गया है, जहां नशे के अड्डे और संदिग्ध गतिविधियां अधिक देखने को मिलती हैं। ड्रोन निगरानी के साथ-साथ पुलिस की टीमें पैदल पेट्रोलिंग भी कर रही हैं, जिससे दोहरी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।image-2026-04-09t092946912_1775707180

Read More CGPSC भर्ती पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पुनर्मूल्यांकन की मांग खारिज, 1:3 अनुपात नहीं होने पर भी चयन प्रक्रिया सही

पुलिस का कहना है कि ड्रोन तकनीक से अपराधियों की पहचान और ट्रैकिंग आसान हो गई है, जिससे कार्रवाई में तेजी आएगी। इस पहल से जहां अपराधियों में डर का माहौल बनेगा, वहीं आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा भी मजबूत होगा। आने वाले समय में इस हाईटेक निगरानी व्यवस्था को शहर के अन्य हिस्सों में भी विस्तार देने की योजना है।

Read More समुद्र के बीच गांधी की शतरंज की बाजी, 24 दिन की यात्रा में सीखी उर्दू-तमिल

Latest News

Sarva Pitru Amavasya 2026: पितरों के लिए ऐसे करें तर्पण और श्राद्ध, जानें पूजा की पूरी विधि Sarva Pitru Amavasya 2026: पितरों के लिए ऐसे करें तर्पण और श्राद्ध, जानें पूजा की पूरी विधि
जल संसाधन विभाग में 5576 करोड़ का महाघोटाला: रात के अंधेरे में अपात्र कंपनियों को बांटे गए टेंडर; ईएनसी समेत 14 अफसर राडार पर
कोल घोटाले की काली कमाई पहुंची कवि कुमार विश्वास तक: रामनवमी पर कविता पढ़ने मिले 25 लाख, वाट्सएप चैट से खुला राज
निलंबित के आदेश पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, किस नियम से मिला कलेक्टर को अधिकार?
पीड़िता के चरित्र पर सार्वजनिक टिप्पणी पड़ी भाजपा नेता को भारी, एफआईआर दर्ज, आदिवासी समाज को लेकर बयान से मचा बवाल
वर्दी में झाड़ू लगाती महिला आरक्षक का वीडियो वायरल… पुलिस लाइन में मचा हड़कंप, आरआई पर लगाए गंभीर आरोप
एयर गन से चली गोलियां… फिर वन विभाग ने बिछाया जाल, मृत पक्षियों के साथ दो शिकारी गिरफ्तार
Supreme Court: स्कूलों की मॉर्निंग असेंबली में रोज संविधान की प्रस्तावना पढ़ाने की PIL खारिज, SC ने कहा- कक्षा 6 से सिलेबस में शामिल
Saudi Husband Case: विदेश ले जाकर प्रताड़ित करने का आरोप, केरल की महिला की शिकायत पर पति और माता-पिता के खिलाफ केस
Drug Case: नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा! 8-10 लाख की अफीम बरामद, सोनीपत के दो आरोपी गिरफ्तार
Bastar Nursing Protest: 2018 से लंबित ग्रेड-पे पर नर्सिंग स्टाफ का फूटा आक्रोश, डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में 3 दिन का विरोध
INDIA Bloc Protest: SIR विवाद पर दिल्ली में विपक्ष का प्रदर्शन तेज, 300 से ज्यादा सांसदों के मार्च पर पुलिस ने लगाया ब्रेक