राजनांदगांव पुलिस पर बड़ा दाग: थाने के अंदर नोटों की गिनती और मोबाइल पर तस्वीर देखने का VIDEO वायरल, SP ने तुरंत लिया एक्शन, देखे...

राजनांदगांव पुलिस पर बड़ा दाग: थाने के अंदर नोटों की गिनती और मोबाइल पर तस्वीर देखने का VIDEO वायरल, SP ने तुरंत लिया एक्शन, देखे...

राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सामने आया है, जिसमें थाने के भीतर ही रिश्वतखोरी और अनुशासनहीनता का मामला उजागर हुआ है। वायरल वीडियो में एक कॉन्स्टेबल खुलेआम 100-100 रुपये के नोट लेते नजर आ रहा है, जबकि पास में बैठा एएसआई मोबाइल में एक महिला की तस्वीर को जूम कर देखता दिखाई दे रहा है। घटना डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र की बताई जा रही है और वीडियो सामने आते ही विभाग में हड़कंप मच गया।

वीडियो के आधार पर प्राथमिक जांच में सामने आया कि बातचीत के दौरान चालान, जमानत और समझौते से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो रही थी। इसी दौरान कॉन्स्टेबल कथित रूप से पैसे लेते हुए दिखाई देता है। वहीं एएसआई की कार्यप्रणाली और वर्दी में न होने को भी गंभीर अनुशासनहीनता माना गया है। हालांकि पूरे लेन-देन का संदर्भ अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन वीडियो ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अंकिता शर्मा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एएसआई रोहित खूंटे और कॉन्स्टेबल लक्ष्मी शंकर कंवर को निलंबित कर दिया है। दोनों को रक्षित केंद्र में लाइन अटैच किया गया है और बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर प्रतिबंध लगाया गया है। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और दोष सिद्ध होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Read More Amit Jogi Singing: माइक थामते ही बदला अंदाज, ‘कौवा’ वाली आवाज का VIDEO वायरल; गांधी जयंती पर आएगा गाना

Latest News

छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग में 5576 करोड़ का महाघोटाला, रात के अंधेरे में अपात्र ठेकेदारों को बांटे टेंडर छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग में 5576 करोड़ का महाघोटाला, रात के अंधेरे में अपात्र ठेकेदारों को बांटे टेंडर
कोल घोटाले की काली कमाई पहुंची कवि कुमार विश्वास तक: रामनवमी पर कविता पढ़ने मिले 25 लाख, वाट्सएप चैट से खुला राज
निलंबित के आदेश पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, किस नियम से मिला कलेक्टर को अधिकार?
पीड़िता के चरित्र पर सार्वजनिक टिप्पणी पड़ी भाजपा नेता को भारी, एफआईआर दर्ज, आदिवासी समाज को लेकर बयान से मचा बवाल
वर्दी में झाड़ू लगाती महिला आरक्षक का वीडियो वायरल… पुलिस लाइन में मचा हड़कंप, आरआई पर लगाए गंभीर आरोप
एयर गन से चली गोलियां… फिर वन विभाग ने बिछाया जाल, मृत पक्षियों के साथ दो शिकारी गिरफ्तार
Supreme Court: स्कूलों की मॉर्निंग असेंबली में रोज संविधान की प्रस्तावना पढ़ाने की PIL खारिज, SC ने कहा- कक्षा 6 से सिलेबस में शामिल
Saudi Husband Case: विदेश ले जाकर प्रताड़ित करने का आरोप, केरल की महिला की शिकायत पर पति और माता-पिता के खिलाफ केस
Drug Case: नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा! 8-10 लाख की अफीम बरामद, सोनीपत के दो आरोपी गिरफ्तार
Bastar Nursing Protest: 2018 से लंबित ग्रेड-पे पर नर्सिंग स्टाफ का फूटा आक्रोश, डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में 3 दिन का विरोध
INDIA Bloc Protest: SIR विवाद पर दिल्ली में विपक्ष का प्रदर्शन तेज, 300 से ज्यादा सांसदों के मार्च पर पुलिस ने लगाया ब्रेक
NH-43 Accident: खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बाइक, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल