रायपुर में एक ही दिन दो चाकूबाजी से दहशत: पैसों के विवाद और छेड़खानी के विरोध में हमले, दो युवक गंभीर, पुलिस ने बढ़ाई सख्ती

रायपुर में एक ही दिन दो चाकूबाजी से दहशत: पैसों के विवाद और छेड़खानी के विरोध में हमले, दो युवक गंभीर, पुलिस ने बढ़ाई सख्ती

रायपुर: राजधानी रायपुर में बढ़ते अपराध के बीच एक ही दिन में चाकूबाजी की दो अलग-अलग घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दोनों मामलों में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहली घटना विधानसभा थाना क्षेत्र के सड्डू इलाके की है, जहां पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

जानकारी के अनुसार, छवि महानंद नामक युवक अपने दोस्तों के साथ स्कूटी गिरवी रखने गया था, इसी दौरान विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में युवक के सीने, पेट और हाथ पर गंभीर चोटें आईं। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।image-2026-04-09t120517397_1775716551

दूसरी घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है, जहां एक मोबाइल शॉप संचालक अपनी परिचित युवती के साथ घर लौट रहा था। रास्ते में कुछ बदमाशों ने युवती के साथ अभद्रता की, जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया।

Read More तीन दिन तक प्रसव का इंतजार, गर्भवती और गर्भ में पल रहे 8 माह के बच्चे ने तोड़ा दम

दोनों घटनाओं के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है और शहर में गश्त बढ़ा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसे मामलों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

Read More Balod Acid Attack: लाइब्रेरी से लौट रही 22 वर्षीय युवती पर तेजाब फेंकने का आरोप, हालत गंभीर; रायपुर रेफर

Latest News

Sarva Pitru Amavasya 2026: पितरों के लिए ऐसे करें तर्पण और श्राद्ध, जानें पूजा की पूरी विधि Sarva Pitru Amavasya 2026: पितरों के लिए ऐसे करें तर्पण और श्राद्ध, जानें पूजा की पूरी विधि
जल संसाधन विभाग में 5576 करोड़ का महाघोटाला: रात के अंधेरे में अपात्र कंपनियों को बांटे गए टेंडर; ईएनसी समेत 14 अफसर राडार पर
कोल घोटाले की काली कमाई पहुंची कवि कुमार विश्वास तक: रामनवमी पर कविता पढ़ने मिले 25 लाख, वाट्सएप चैट से खुला राज
निलंबित के आदेश पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, किस नियम से मिला कलेक्टर को अधिकार?
पीड़िता के चरित्र पर सार्वजनिक टिप्पणी पड़ी भाजपा नेता को भारी, एफआईआर दर्ज, आदिवासी समाज को लेकर बयान से मचा बवाल
वर्दी में झाड़ू लगाती महिला आरक्षक का वीडियो वायरल… पुलिस लाइन में मचा हड़कंप, आरआई पर लगाए गंभीर आरोप
एयर गन से चली गोलियां… फिर वन विभाग ने बिछाया जाल, मृत पक्षियों के साथ दो शिकारी गिरफ्तार
Supreme Court: स्कूलों की मॉर्निंग असेंबली में रोज संविधान की प्रस्तावना पढ़ाने की PIL खारिज, SC ने कहा- कक्षा 6 से सिलेबस में शामिल
Saudi Husband Case: विदेश ले जाकर प्रताड़ित करने का आरोप, केरल की महिला की शिकायत पर पति और माता-पिता के खिलाफ केस
Drug Case: नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा! 8-10 लाख की अफीम बरामद, सोनीपत के दो आरोपी गिरफ्तार
Bastar Nursing Protest: 2018 से लंबित ग्रेड-पे पर नर्सिंग स्टाफ का फूटा आक्रोश, डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में 3 दिन का विरोध
INDIA Bloc Protest: SIR विवाद पर दिल्ली में विपक्ष का प्रदर्शन तेज, 300 से ज्यादा सांसदों के मार्च पर पुलिस ने लगाया ब्रेक