बिहार में दिनदहाड़े डबल मर्डर: सड़क पर सिर काटकर हत्या, गुस्साई भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, इलाके में तनाव

बिहार में दिनदहाड़े डबल मर्डर: सड़क पर सिर काटकर हत्या, गुस्साई भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, इलाके में तनाव

अररिया: बिहार के अररिया जिले में आज सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है। फारबिसगंज के सुभाष चौक के पास मामूली विवाद ने अचानक खूनी रूप ले लिया, जब एक ठेला चलाने वाले युवक ने कथित तौर पर पिकअप चालक अली हुसैन की बीच सड़क पर धारदार हथियार से हत्या कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर ने बेरहमी की सारी हदें पार करते हुए युवक का सिर धड़ से अलग कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग स्तब्ध रह गए।

घटना के बाद इलाके में गुस्सा भड़क उठा और आरोपी के छिपे होने की सूचना मिलते ही भीड़ ने उसे पकड़ लिया। आक्रोशित लोगों ने आरोपी रवि चौहान को घर से बाहर निकालकर सरेआम पीटना शुरू कर दिया और देखते ही देखते उसकी भी मौत हो गई। इस तरह कुछ ही समय में एक हत्या की घटना डबल मर्डर में बदल गई। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी, तोड़फोड़ और आगजनी जैसी स्थितियां भी देखने को मिलीं।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि विवाद की असली वजह क्या थी। इस घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था और भीड़ हिंसा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Read More Raipur Fraud Case: खुद को सुप्रीम कोर्ट की वकील और सिविल जज बताकर बचपन की सहेली से ठगे 1.88 लाख रुपये, iPhone खरीदने का आरोप

Latest News

रायपुर रेलवे स्टेशन पर 2 साल की बच्ची की मौत का खुलासा, दुष्कर्म की पुष्टि नहीं; पिता हिरासत में रायपुर रेलवे स्टेशन पर 2 साल की बच्ची की मौत का खुलासा, दुष्कर्म की पुष्टि नहीं; पिता हिरासत में
कांकेर में ACB का बड़ा एक्शन: डेढ़ लाख की रिश्वत लेते GST असिस्टेंट कमिश्नर गिरफ्तार, रायपुर-जगदलपुर टीम ने बिछाया जाल
दुर्ग में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 15 करोड़ की फिरौती! कारोबारी को धमकी, परिवार की सुरक्षा में तैनात पुलिस
बस्तर को मिल सकती है वंदे भारत ट्रेन की सौगात, जगदलपुर में बनेगा कोचिंग और मेंटेनेंस डिपो; रेलवे ने शुरू की तैयारी
दिल्ली में अग्निवीरों के डेटा की बिक्री की कोशिश, 14 साल के नाबालिग ने AI से बनाया साइबर प्लान; 4 हजार जवानों का डेटा बेचने का दावा
महासमुंद में पुलिस आरक्षक का शव जंगल में फांसी के फंदे पर मिला, जांच में जुटी पुलिस
कांकेर में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल में मिला 3 किलो का प्रेशर कुकर IED; BDS ने किया नष्ट
शिक्षकों के हक पर बीईओ कार्यालय का पहरा, दो सत्र का वेतन अटका, 100 से ज्यादा शिक्षक दफ्तरों के चक्कर काटने मजबूर
CM Yogi Mother Funeral: हरिद्वार में मां सावित्री देवी का अंतिम संस्कार, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि, भावुक हुए मुख्यमंत्री योगी
रोजगार की तलाश में महाराष्ट्र गए 40 श्रमिक फंसे मुसीबत में, प्रशासन ने सुरक्षित निकाला
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में फिर गुटबाजी की चर्चा, राष्ट्रीय सचिवों की सूची से देवेंद्र यादव का नाम गायब, भूपेश बघेल के बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल
बिलासपुर में हिस्ट्रीशीटर का सड़क पर तांडव, लोहे की रॉड लेकर राहगीरों को दौड़ाया, कार-बाइक में की तोड़फोड़