छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में बड़ा मोड़: 1500 पन्नों का चालान दाखिल, सौम्या चौरसिया और केके श्रीवास्तव जमानत पर रिहा

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में बड़ा मोड़: 1500 पन्नों का चालान दाखिल, सौम्या चौरसिया और केके श्रीवास्तव जमानत पर रिहा

रायपुर: छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में जांच एजेंसी आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बुधवार को रायपुर की विशेष अदालत में 1500 पन्नों का आठवां पूरक चालान पेश कर जांच को नया आयाम दे दिया है। इसी प्रक्रिया के बाद मामले में लंबे समय से न्यायिक हिरासत में रह रहे पूर्व मुख्यमंत्री की उपसचिव सौम्या चौरसिया और कृष्ण कुमार (केके) श्रीवास्तव को जमानत के आधार पर रिहा कर दिया है। अदालत के निर्देशानुसार चालान पेश होते ही रिहाई की प्रक्रिया पूरी की गई।

EOW द्वारा दाखिल पूरक चालान में कथित घोटाले से जुड़े वित्तीय लेन-देन, दस्तावेजी साक्ष्य और आरोपियों की भूमिका का विस्तृत ब्यौरा शामिल है। एजेंसी अब तक 51 आरोपियों के खिलाफ अभियोग पत्र दाखिल कर चुकी है। जांच में यह भी सामने आया है कि अवैध धन के प्रबंधन और ट्रांजैक्शन में कई लोगों की सक्रिय भूमिका रही, जिसमें देवेंद्र डडसेना का नाम भी सामने आया है, जिसे कथित आर्थिक नेटवर्क का अहम कड़ी बताया जा रहा है।

जांच एजेंसी के मुताबिक सौम्या चौरसिया पर शासकीय पद के दुरुपयोग और कथित सिंडिकेट को संरक्षण देने के आरोप हैं, जबकि केके श्रीवास्तव पर अवैध उगाही और नकदी प्रबंधन से जुड़ी भूमिका निभाने का आरोप लगाया गया है। हालांकि रिहाई के बाद श्रीवास्तव ने मामले को न्यायालय में विचाराधीन बताते हुए टिप्पणी से परहेज किया। EOW ने संकेत दिए हैं कि मामले में अन्य राजनीतिक, प्रशासनिक और कारोबारी कड़ियों की जांच अभी जारी है और आगे भी पूरक चालान पेश किए जा सकते हैं।

Read More पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश

Latest News

CM Sai Singapore Visit: 43,600 करोड़ के निवेश प्रस्तावों के साथ रायपुर लौटे सीएम साय, AI Data Center से Green Energy तक बड़े प्रोजेक्ट CM Sai Singapore Visit: 43,600 करोड़ के निवेश प्रस्तावों के साथ रायपुर लौटे सीएम साय, AI Data Center से Green Energy तक बड़े प्रोजेक्ट
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: सुप्रीम कोर्ट ने दिखाई सख्ती, ₹2 करोड़ जमा करने का निर्देश; भुगतान में देरी पर बढ़ी मुश्किल
Surajpur Crime: पति की जमानत का झांसा पड़ा भारी, महिला की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार; न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
Job Fraud Chhattisgarh: नौकरी लगाने के नाम पर किस्तों में लिए 2.09 लाख, फर्जी नियुक्ति पत्र देने का आरोप, पूर्व BJP नेता और बेटे पर FIR
Jamshedpur Firing: हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में दो शूटर घायल
Dhamtari News: डायल 112 कंट्रोल रूम में आरक्षक की मौत, नाइट ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा; जांच में जुटी पुलिस
Takhatpur News: अंबेडकर प्रतिमा पर गोबर फेंके जाने से बढ़ा आक्रोश, धरने पर बैठे लोग; 5 दिन में गिरफ्तारी की मांग
Vivo V80 Launch: ₹62,999 से शुरू, 7,200mAh बैटरी और ZEISS कैमरा का दमदार कॉम्बिनेशन
Health Tips: ज्यादा मीठा खाने से शरीर के इन अंगों पर पड़ सकता है असर, जानें किन बीमारियों का बढ़ता है खतरा
Sarva Pitru Amavasya 2026: पितरों के लिए ऐसे करें तर्पण और श्राद्ध, जानें पूजा की पूरी विधि
जल संसाधन विभाग में 5576 करोड़ का महाघोटाला: रात के अंधेरे में अपात्र कंपनियों को बांटे गए टेंडर; ईएनसी समेत 14 अफसर राडार पर
कोल घोटाले की काली कमाई पहुंची कवि कुमार विश्वास तक: रामनवमी पर कविता पढ़ने मिले 25 लाख, वाट्सएप चैट से खुला राज