Raipur Accident: रायपुर से सटे केंद्री में हाइवा और बस के बीच जोरदार भिड़ंत, महिला समेत 3 लोगों की मौत, कई घायल

Raipur Accident: रायपुर से सटे केंद्री में हाइवा और बस के बीच जोरदार भिड़ंत, महिला समेत 3 लोगों की मौत, कई घायल

Raipur Accident: रायपुर से सटे केंद्री में हाइवा और बस के बीच जोरदार भिड़ंत, महिला समेत 3 लोगों की मौत, कई घायल

राजधानी रायपुर से लगे केंद्री गांव में मंगलवार तड़के करीब 4:15 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जगदलपुर से रायपुर आ रही यात्री बस (CG 04 E 4060) ने हाइवा ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 3 लोगों – बलराम पटेल, अजहर अली और बरखा ठाकुर – की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

CG-Accident-3 (1)रायपुर: राजधानी रायपुर से लगे केंद्री में मंगलवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया. जगदलपुर से रायपुर आ रही बस ने हाइवा को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में महिला समेत 3 लोगों की मौत गई, जबकि कई घायल हुए हैं. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है. घटना अभनपुर थाना क्षेत्र की है. 

जानकारी के मुताबिक, रॉयल ट्रेवल्स की यात्री बस (CG 04 E 4060) जगदलपुर से रायपुर की ओर आ रही थी. अभनपुर के केंद्री गांव के पास बस ने हाइवा को पीछे से टक्कर मार दी. घटना सुबह करीब 4:15 बजे की है. हादसे में बलराम पटेल, अजहर अली और बरखा ठाकुर की मौत हो गई है. वहीं धनीराम सेठिया, गणेश्वर प्रसाद बर्मन,  तीजन यादव, भूषण निषाद, सुमन देवी और संध्या कुमार घायल हुए हैं. 

घायलों को इलाज के लिए अभनपुर के शासकीय अस्पताल भेजा गया है. वहीं अन्य घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं सुरक्षित बचे यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया गया है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची गई है. फिलहाल, पुलिस ने मृतकों के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसे के कारणों की जांच जारी है. 

Read More पेंड्रा में नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 किलो गांजा जब्त, तस्कर गिरफ्तार; लाखों की खेप पहुंचने से पहले पकड़ी

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए शिक्षा विभाग के बाबू पर गिरी गाज, कोर्ट की 3 साल की सजा के बाद नौकरी से बर्खास्त रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए शिक्षा विभाग के बाबू पर गिरी गाज, कोर्ट की 3 साल की सजा के बाद नौकरी से बर्खास्त
कवर्धा में नकली नोटों की फैक्ट्री का पर्दाफाश! कलर प्रिंटर से छाप रहे थे 500 के नोट, 3 गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा....
एक फंदा, दो जिंदगियां खत्म, दंपती ने दी जान, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
ध्रुव राठी के विवादित वीडियो पर बड़ा अपडेट, Google ने भारत में रोका प्रसार; दिल्ली HC में हुई सुनवाई
दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर रेप का आरोप, हाईकोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
ईओडब्ल्यू डीजी को शिकायत: पूर्व सीएम शिवराज व उनके परिवार की कंपनियों, व्यापमं और दिलीप बिल्डकॉन की जांच की मांग
शराब घोटाले में ED का बड़ा एक्शन: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार, 3400 करोड़ के केस में आज कोर्ट में पेशी
चाकूबाजी की दो वारदात, ऑटो चालक की मौत, दूसरे युवक पर भी चाकू से हमला, पकड़े गए आरोपी
15 अगस्त से पहले बड़ा खतरा टला! पाकिस्तान से आए हथियारों के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, गुरुग्राम में फायरिंग की थी तैयारी
झीरम घाटी केस का फाइनल राउंड: 13 साल बाद फैसले की आहट, आज बचाव पक्ष की आखिरी दलील
‘सितार’ की जांच में खुला 317 करोड़ का हिसाब! गुरमुख जुमनानी पर GST का बड़ा शिकंजा, 90 दिन की मोहलत
गतौरा शराब दुकान में लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, कर्ज चुकाने के लिए बनाई थी वारदात की योजना