आदिवासी हॉस्टल के टॉयलेट में छात्र खुदखुशी मामला , प्रिंसिपल सस्पेंड, मगर अब तक दर्ज नहीं हुई एफ़ाआई आर

आदिवासी हॉस्टल के टॉयलेट में छात्र खुदखुशी मामला , प्रिंसिपल सस्पेंड, मगर अब तक दर्ज नहीं हुई एफ़ाआई आर

सक्ती  l छत्तीसगढ़ के सक्ती  9वीं के छात्र ने हॉस्टल के टॉयलेट में फांसी लगाकर सुसाइड करने के मामले में पुलिस में पुलिस अब तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुची है । घटना के बाद परिजनों ने प्रिंसिपल पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था । बता दे कि प्रिंसिपल ने घटना की जानकारी भी पुलिस को नहीं दी थी। जब मामला राजधानी पहुंचा तो राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति के कमिश्नर ने प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया।

प्रिंसिपल पर छोटी-छोटी बातों के लिए छात्र को डांटने और प्रताड़ित करने का आरोप है। पेरेंट्स ने की इसकी शिकायत थाने में भी की है। पूरा मामला बाराद्वार थाना क्षेत्र अंर्तगत एकलव्य आदिवासी आवासीय स्कूल का है।

 घटना के दो दिन बाद परिजन को दी सूचना

Read More स्मार्ट सिटी का 500 करोड़ का ठेका दिलाने का खेल: 15 करोड़ एंठे, 3.25 करोड़ की संपत्ति ईडी ने की अटैच

छात्र ने हॉस्टल के टॉयलेट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Read More एक ही घर से मिले तीन शव, गंभीर हालत में आरोपी अस्पताल में भर्ती, ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी

जानकारी के अनुसार, 6 अगस्त गुरुवार को छात्र ने हॉस्टल के टॉयलेट में सुसाइड किया, जबकि शनिवार को परिजनों इसकी जानकारी दी गई। यानी दो दिन तक मौत की जानकारी को स्कूल प्रबंधन ने छिपाए रखा। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और प्रिंसिपल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की।

टॉयलेट में फंदे पर लटका मिला था शव

जानकारी के मुताबिक, मृतक छात्र ओमेश कुमार कंवर (15) ग्राम बासीन का रहने वाला था। वह पलाड़ी कला एकलव्य आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। गुरुवार (6 अगस्त) सुबह उसका शव हॉस्टल के टॉयलेट में फंदे से लटका मिला।

 

स्कूल प्रबंधन उसे सक्ती जिला अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था । पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की थी

 

प्रिंसिपल की डांटने और प्रताड़ित करने का आरोप

घटना के बाद से ही परिजन स्कूल के प्रिंसिपल मनोज गुप्ता पर छात्र को प्रताड़ित करने का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि प्रिंसिपल छोटी-छोटी बातों पर डांट-फटकार लगाता था जिससे छात्र मानसिक से परेशान था।

कुछ दिन पहले कलेक्टर को हुई थी शिकायत

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले छात्रों ने हॉस्टल की अव्यवस्थाओं और कथित प्रताड़ना की शिकायत जिला कलेक्टर से की थी, लेकिन उस पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, मामले में प्रिंसिपल कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं।

 

 प्रिंसिपल मनोज गुप्ता सस्पेंड

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति के आयुक्त डॉ. प्रतिमा ने प्रिंसिपल मनोज गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। हालांकि, परिजन प्रिंसिपल के सस्पेंशन से संतुष्ट नहीं हैं और उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।

 परिजनों ने किया थाने था थाने का घेराव

घटना के बाद शनिवार (8 अगस्त) को बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण बाराद्वार थाने पहुंचे थे और नारेबाजी करते हुए थाने का घेराव किया था । प्रदर्शनकारियों ने कहा, जब तक प्राचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं होगी, तब तक प्रदर्शन जारी रखेंगे। कुछ प्रदर्शनकारियों ने टीआई पर कार्रवाई में देरी करने का भी आरोप लगाया।

 पुलिस ने कहा सभी एंगल से हो रही जांच

उधर, सक्ती एसडीओपी भुनेश्वरी पैंकरा ने कहा कि छात्र का शव फंदे पर लटका मिला था और मामले की जांच सभी एंगल से की जा रही है। पेरेंट्स द्वारा लगाए गए प्रताड़ना के आरोपों की भी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में फांसी लगा कर अत्महत्या की पुष्टि हुई है l मामले में जांच जा

Tags:

Latest News

CGPSC भर्ती पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पुनर्मूल्यांकन की मांग खारिज, 1:3 अनुपात नहीं होने पर भी चयन प्रक्रिया सही CGPSC भर्ती पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पुनर्मूल्यांकन की मांग खारिज, 1:3 अनुपात नहीं होने पर भी चयन प्रक्रिया सही
कान पकड़कर उठाया तो बच्ची के कान से निकला खून, बाल आयोग हुआ सख्त, डीईओ से मांगी रिपोर्ट
प्रिंसिपल के फर्जी हस्ताक्षर-सील से 5 प्राध्यापकों का तबादला! तारबाहर पुलिस ने दर्ज किया केस
साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अतिथि व्याख्याताओं को राहत, पूर्व अग्निवीरों को 10% आरक्षण; ‘हनुमान अंश’ भी टैक्स फ्री
तीन दिन तक प्रसव का इंतजार, गर्भवती और गर्भ में पल रहे 8 माह के बच्चे ने तोड़ा दम
गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डीजीजीआई की दबिश, ‘सितार’ गुटखा के मिले 50 से ज्यादा बोरे
स्कूलों की बिल्डिंग का हिसाब नहीं दे पाए डीईओ, अक्टूबर का वेतन रोकने की मिली चेतावनी
पोस्टमॉर्टम में खुला हत्या का राज, दहेज के लिए नवविवाहिता का गला घोंटा, फिर फांसी पर लटकाकर पहुंचे अस्पताल
हथकड़ी गायब, मुलाकात जारी… VIDEO वायरल हुआ तो जेल विभाग ने 3 प्रहरियों पर कसा शिकंजा
बच्चों की चीख सुन दौड़ा स्टेशन मास्टर, ट्रेन के सामने जाने से चंद सेकेंड पहले महिला को बचाया; CCTV में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम
जेल के बाहर नशे का खेल? मंगौड़ी सेंटर से गांजा, नशीली गोलियां और 72 हजार की नकदी बरामदगी का दावा
अफसरों को करोड़ों का पेट्रोल, जनता बेबस: छत्तीसगढ़ में सरकारी बस सेवा की मांग फिर तेज