कवर्धा में करोड़ों के विवाद ने ली खौफनाक करवट: कारोबारी ने पत्नी-बच्चों संग पीया जहर, सुसाइड नोट में धमकियों का खुलासा

कवर्धा में करोड़ों के विवाद ने ली खौफनाक करवट: कारोबारी ने पत्नी-बच्चों संग पीया जहर, सुसाइड नोट में धमकियों का खुलासा

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में आर्थिक तनाव और कथित धमकियों से परेशान एक कारोबारी ने अपने पूरे परिवार के साथ जहर पीने की कोशिश की, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद व्यापारी, उसकी पत्नी और दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां देर रात इस घटना की सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कारोबारी लंबे समय से करोड़ों रुपये के लेनदेन विवाद में उलझा हुआ था। पुलिस को मौके से मिले सुसाइड नोट में 4 से 5 करोड़ रुपये की उधारी और उसे वापस न मिलने का जिक्र है। नोट में यह भी आरोप लगाया गया है कि संबंधित पक्ष द्वारा पैसे लौटाने से इनकार किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान था।comp-1-2_1776325012

परिजनों के अनुसार, कारोबारी ने पिछले कुछ वर्षों में अलग-अलग सौदों के तहत बड़ी रकम उधार दी थी, जिसमें एक व्यापारी के पास ही करोड़ों रुपये फंसे होने की बात सामने आई है। रकम वापस मांगने पर टालमटोल और कथित धमकियों ने स्थिति को और गंभीर बना दिया, जिसके चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

Read More भीषण सड़क हादसा: भजन गाने जा रहे तीन ग्रामीणों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे के बाद बस चालक फरार

फिलहाल, सभी पीड़ित अचेत अवस्था में हैं, जिसके कारण पुलिस बयान दर्ज नहीं कर पाई है। मामले की जांच जारी है और सुसाइड नोट के आधार पर आरोपों की पुष्टि की जा रही है। इस घटना ने व्यापारिक लेनदेन में बढ़ते विवाद और मानसिक दबाव के खतरनाक परिणामों को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

Read More एमडी में दाखिले का झांसा, डॉक्टर पिता से 1.29 करोड़ की ठगी, घर गिरवी रख जुटाई थी रकम

Latest News

पाराघाट से जयराम नगर तक... 87 साल पुरानी पट्टिकाओं में दर्ज है रेलवे के गौरवशाली इतिहास की कहानी पाराघाट से जयराम नगर तक... 87 साल पुरानी पट्टिकाओं में दर्ज है रेलवे के गौरवशाली इतिहास की कहानी
छत्तीसगढ़ में कोचिंग संस्थानों की मनमानी पर लगेगी लगाम, बीच में कोर्स छोड़ने पर लौटानी होगी फीस; 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
दो सप्ताह में होगी सीजीपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति, राज्य सरकार ने हाई कोर्ट में दी जानकारी
छत्तीसगढ़ के चांपा रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई मोबाइल UTS सुविधा, अब यात्रियों को प्लेटफॉर्म और होल्डिंग एरिया में ही मिलेगा अनरिजर्व टिकट
बिजली चोरी में बरी उपभोक्ता को हाई कोर्ट से झटका, 1.17 लाख लौटाने का आदेश रद्द
CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को 14 दिसंबर तक का अल्टीमेटम
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की बढ़ी हलचल, दिसंबर के पहले सप्ताह में हो सकता है तारीखों का ऐलान
PHE में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 43 अधिकारियों के तबादले, अधीक्षण अभियंताओं की भी बदली जिम्मेदारी
मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला: परिसीमन विधेयक को मंजूरी, लोकसभा की सीटें 50% बढ़ाने की तैयारी; 2029 से महिला आरक्षण लागू करने का रास्ता साफ
सुलभ शौचालय के केयरटेकर पर जानलेवा हमला, पति-पत्नी ने मिलकर की लूट, इलेक्ट्रिक स्कूटर को लगाई आग
रायपुर में बैंक पहुंची महिला के पास मिले 50 रुपये के 25 नकली नोट, 12,350 रुपये जमा कराने आई थी आरोपी
मकान बना आग का गोला, धुएं से खुली नींद तो सामने दिखीं लपटें, पड़ोसियों की सूझबूझ से बची परिवार की जान