कोयला घोटाले में 49.73 करोड़ की संपत्ति अटैच, ED की कार्रवाई पर हाईकोर्ट में बहस, फैसला सुरक्षित

कोयला घोटाले में 49.73 करोड़ की संपत्ति अटैच, ED की कार्रवाई पर हाईकोर्ट में बहस, फैसला सुरक्षित

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ईडी द्वारा सौम्या चौरसिया और सूर्यकांत तिवारी सहित उनके परिवार की संपत्तियां अटैच करने के खिलाफ दायर याचिकाओं पर हाईकोर्ट में पांच दिनों तक सुनवाई चली। चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा की डिवीजन बेंच ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि ईडी ने बिना वैध दस्तावेजों के उनकी संपत्तियों को अवैधानिक तरीके से कुर्क किया है।

दरअसल ईडी ने अवैध कोयला लेवी घोटाले के मामले में मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी और अन्य से संबंधित पीएमएलए 2002 के प्रावधानों के तहत 30 जनवरी 2025 तक 49.73 करोड़ रुपये मूल्य की 100 से अधिक चल और अचल संपत्तियों को अनंतिम रूप से कुर्क किया है। इन संपत्तियों में बैंक बैलेंस वाहन नकदी आभूषण और जमीन शामिल हैं।

ईडी की जांच में यह सामने आया है कि कुछ लोगों ने पिछली सरकार में रहे नेताओं और वरिष्ठ अधिकारियों से मिलीभगत कर कोयला ट्रांसपोर्टरों से जबरन वसूली की थी। ईडी ने इस मामले में कथित मास्टरमाइंड सूर्यकांत तिवारी के साथ उनके भाई रजनीकांत तिवारी कैलाशा तिवारी दिव्या तिवारी सौम्या चौरसिया उनके भाई अनुराग चौरसिया मां शांति देवी समीर विश्नोई और अन्य की भी संपत्ति अटैच की है। इन संपत्तियों को अटैच करने के खिलाफ हाईकोर्ट में अलग अलग 10 याचिकाएं दायर की गई हैं।

Read More घर का सपना दिखाकर बिल्डरों ने की 11 करोड़ की ठगी, 50 डिफाल्टर बिल्डरों पर कार्यवाही का इंतजार

हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच में इस केस की लगातार पांच दिनों तक सुनवाई हुई। अपीलकर्ताओं के वकील हर्षवर्धन परगनिहा निखिल वार्ष्णेय शशांक मिश्रा और अभ्युदय त्रिपाठी ने अपनी दलीलें पेश कीं। वकीलों का कहना था कि ईडी ने केवल सहआरोपियों के बयानों के आधार पर संपत्तियों को जब्त किया है। जांच में ईडी ने यह तो कह दिया है कि प्रापर्टी कोयला घोटाले से अर्जित की गई है लेकिन इसका कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया गया है। सभी पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने इस अहम मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब सभी को हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार है।

Read More घोंघा नदी पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आये 3 स्कूली बच्चों की मौत, गांव में मचा कोहराम

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

Samsung के फोन-टैबलेट खरीदना पड़ सकता है महंगा! सितंबर से बढ़ सकती हैं कीमतें, जानें क्या है वजह Samsung के फोन-टैबलेट खरीदना पड़ सकता है महंगा! सितंबर से बढ़ सकती हैं कीमतें, जानें क्या है वजह
स्वाइन फ्लू है या सिर्फ वायरल फीवर? लक्षणों से कैसे करें पहचान, जानें कब जरूरी है टेस्ट
डिजिटल अरेस्ट' की एक एफआईआर ने खोला विदेश तक फैला खेल: 1950 करोड़ दुबई-सिंगापुर पहुंचे, दो मुंबई से अरेस्ट
कानून व्यवस्था पर चलती चाकू: प्रदेश में अब हर छोटे-मोटे विवाद का फैसला थाने में नहीं, सड़क पर....
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन कब है? जानें सही तारीख, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
CG BREAKING: शेरनी के हमले में युवक की मौत, शावक के साथ इलाके में घूमने की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप
भेष बदलकर हो रही थी गांजे की तस्करी, दो आरोपी चढ़े आरपीएफ के हत्थे
प्रशासनिक सर्जरी: राज्य सरकार ने जारी की 31 IPS अफसरों की तबादला सूची, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
गैस एजेंसी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 939 सिलेंडर जब्त
महामाया मंदिर गेट के पास भाजपा से जुड़े दो पक्ष आपस में भिड़े, महिला नेत्री का युवक को चप्पल से पीटने का वीडियो हुआ वायरल
पार्किंग में खड़ी एक्टिवा हुई चोरी, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
तखतपुर के जंगल में खौफनाक हमला: युवक पर शेरनी ने किया हमला, मौके पर मौत; शावक के साथ इलाके में मौजूदगी से बढ़ी दहशत