छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2161 करोड़ के महाघोटाले में चौथी चार्जशीट पेश, डिस्टलरी में लगते थे नकली होलोग्राम

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2161 करोड़ के महाघोटाले में चौथी चार्जशीट पेश, डिस्टलरी में लगते थे नकली होलोग्राम

रायपुर. छत्तीसगढ़ में हुए 2161 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की जांच लगातार नई परतें खोल रही है. इसी कड़ी में ईओडब्ल्यू ने अपनी चौथी चार्जशीट न्यायालय में पेश की है जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. जानकारी के अनुसार भाटिया वेलकम एडवेंचर्स वेलकम डिस्टलरी और छत्तीसगढ़ डिस्टलरी के संचालकों पर सरकारी कोटे से ज्यादा शराब बनाने और बेचने का आरोप है जिससे सरकार को करोड़ों का चूना लगा. चार्जशीट में बताया गया है कि इन डिस्टलरी मालिकों को 300 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भुगतान भी हुआ है.

जांच एजेंसियों के मुताबिक सरकारी दुकानों में शराब की प्रति पेटी सप्लाई पर 100 रुपये का कमीशन मिलता था जिससे करीब 200 करोड़ रुपये का अवैध कमीशन इकट्ठा किया गया. हैरानी की बात यह है कि नकली होलोग्राम भी डिस्टलरी के भीतर ही लगाए जाते थे और यह सब आबकारी अधिकारियों की मिलीभगत से होता था. इससे अवैध शराब का उत्पादन और बिक्री धड़ल्ले से होती थी. डिस्टलरी मालिकों को प्रति पेटी करीब 296 करोड़ रुपये का कमीशन मिलता था जबकि वैध शराब में यह कमीशन 75 से 100 रुपये प्रति पेटी होता है.

शराब की बिक्री बढ़ाने के लिए राज्य को 8 जोन में बांटा गया था जहां डिस्टलरी मालिकों बिचौलियों और सरकारी अधिकारियों का एक बड़ा नेटवर्क काम कर रहा था. 2018 में कुल शराब बिक्री में छत्तीसगढ़ डिस्टलरी की 54 प्रतिशत वेलकम डिस्टलरी की 28 प्रतिशत और भाटिया वेलकम की 18 प्रतिशत हिस्सेदारी थी. इन बिचौलियों ने सरकार के नियमों को दरकिनार करते हुए शराब बेची और भारी कमीशन कमाया. बताया गया है कि इन्होंने लगभग 70 70 करोड़ रुपये की कमाई की.

Read More रायपुर की ‘खूनी रात’! छेड़खानी से भड़के दो विवाद, दो युवकों की हत्या; 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार

ईओडब्ल्यू की चार्जशीट में 29 डिस्टलरी मालिकों के अलावा 29 से ज्यादा आबकारी अधिकारियों को भी आरोपी बनाया गया है. इनमें से 16 अधिकारी अभी भी कागजों में फरार बताए जा रहे हैं जबकि वे सभी अभी भी विभाग में सेवारत हैं. वहीं 11 अधिकारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. आरोपियों में डी अधिकारी श्री भागवत पी मिश्र भी फरार हैं. हाल ही में 5 जुलाई को जगदीश रेड्डी की जमानत अर्जी खारिज हुई है. अन्य आरोपियों में डिस्टलरी यूनियन कांग्रेस के अध्यक्ष हेमंत अग्रवाल नवीन प्रताप जय सिंह विकास गोस्वामी नीतू नोतानी कृतवान खान इकबाल खान जनार्दन कौरव दीनकर वाशनीक और अन्य शामिल हैं. शराब में मिलावट का काम दिनकर और देव रथ करते थे. विधानसभा चुनाव में मिलावट से फायदा पहुंचाने का काम देव रथ नवीन प्रताप और रेड्डी के लिए करते थे.

Read More गैस एजेंसी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 939 सिलेंडर जब्त

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर माओवादियों के ठिकाने पर बड़ा एक्शन, जंगल से हथियार-विस्फोटकों का जखीरा बरामद ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर माओवादियों के ठिकाने पर बड़ा एक्शन, जंगल से हथियार-विस्फोटकों का जखीरा बरामद
मानहानि मामले में वन अधिकारी को हाई कोर्ट से राहत, कार्यवाही पर रोक
CGPSC केस के बीच टामन सोनवानी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; हार्ट की समस्या के बाद पेसमेकर लगाया
इंदौर में रफ्तार का कहर: बेकाबू इनोवा ने 5 वाहनों को मारी टक्कर, घायलों को 200 फीट तक घसीटने का आरोप
बासी समोसे की शिकायत पर भड़का होटल संचालक, ग्राहक की कर दी जमकर पिटाई
एलसीआईटी कॉलेज में सजा ‘वेनिस कार्निवल’, आईजी ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र, एनसीसी कैडेट्स हुए सम्मानित
ओणम पर सजा केरल, फूलों की रंगोली से लेकर ओणसद्या तक दिखी उत्सव की रंगत
नेपाल में नदी का रौद्र रूप! भोटे कोशी के सैलाब ने मचाई तबाही, कई लोग लापता; रेस्क्यू तेज
‘विमान में बम है’… एक कॉल से मचा हड़कंप! लखनऊ-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग के बाद जांच
एक झील, 6 लाशें और अनसुलझा सवाल! भूतनाल में तैरते मिले शव, गहराया मौत का राज
‘अवैध कमाई आएगी तो बराबर बांटेंगे’… गंगाजल लेकर पार्षदों की शपथ का VIDEO वायरल, मचा बवाल
यात्रीगण कृपया ध्यान दे: रक्षाबंधन पर रेलवे का तोहफा! दुर्ग-रायगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, 27 से 29 अगस्त तक तीन फेरे