CBI की तिरछी नजर : महादेव ऐप घोटाले में 150 से ज्यादा लोगों को समन, पूर्व CM के करीबी रडार पर

नेशनल जगत विजन ने 4 दिन पूर्व सीबीआई पर दिया था अपडेट..... जो सच हुआ 

छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा ऐप घोटाले की जांच अब परत दर परत उधड़ने लगी है केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने मामले में बड़े रसूखदार लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। इतना ही नहीं साथ में सीबीआई ने कांग्रेस नेताओं को भी समन भेजा है।

रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव सट्टा ऐप घोटाले में अब जांच की आंच तेज हो गई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने इस मामले में 150 से भी अधिक लोगों को पूछताछ के लिए समन भेजा है, जिससे पूरे प्रदेश में एक बार फिर हड़कंप मच गया है। आरोप है कि यह बड़ा घोटाला पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में हुआ था, जिसमें कई बड़े नेता और अधिकारी शामिल थे। सीबीआई ने अब इन सभी के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। नेशनल जगत विजन पिछले कुछ दिनों से लगातार इस मामले पर अपडेट दे रहा था, जो अब हकीकत में बदलता दिख रहा है।

भूपेश सरकार के दौरान शराब घोटाले के साथ ही महादेव सट्टा ऐप घोटाला प्रदेश के सबसे बड़े घोटालों में से एक माना जाता है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबियों और कई बड़े अफसरों के नाम इस घोटाले से जुड़े हैं। अब सीबीआई ने इन सभी को एक-एक कर पूछताछ के लिए बुलाना शुरू कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, बीते गुरुवार और शुक्रवार को कुछ बड़े नामों से घंटों पूछताछ हुई है। इसमें छत्तीसगढ़ पुलिस के एएसपी रैंक के अधिकारियों से भी लंबी पूछताछ की चर्चा है।

जानकारी के अनुसार, ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े इस घोटाले की रकम 8000 करोड़ रुपए से भी ज्यादा बताई जा रही है। करीब चार महीने पहले सीबीआई ने इस मामले में ताबड़तोड़ छापेमारी की थी। अब समन जारी कर पूछताछ का दौर शुरू किया गया है। माना जा रहा है कि इस पूछताछ के बाद कुछ बड़े नामों का खुलासा हो सकता है और कुछ नई गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। जिन लोगों से पूछताछ हो रही है, उनमें पुलिसकर्मी, नेता और कारोबार जगत से जुड़े कई लोग शामिल हैं। सीबीआई की इस तेज कार्रवाई से अब यह लग रहा है कि जल्द ही इस मामले की परतें पूरी तरह से खुल जाएंगी और दोषियों को सजा मिलेगी।

Read More CG Sports Development: कपिल देव ने CM विष्णुदेव साय संग की खेल विकास पर चर्चा, छत्तीसगढ़ बनेगा स्पोर्ट्स हब

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

ड्रग्स क्वीन' नव्या के 620 ग्राहकों की कुंडली तैयार; रसूखदारों के 'चिरागों' को बचाने 4 महीने से फाइलों में धूल फांक रही लिस्ट

राज्य

School Bomb Threat News: बोर्ड परीक्षाओं के बीच राजधानी के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर School Bomb Threat News: बोर्ड परीक्षाओं के बीच राजधानी के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के दौरान तीन प्रतिष्ठित...
HPV Vaccine India: सर्वाइकल कैंसर से बेटियों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 9–14 साल की लड़कियों को मिलेगा मुफ्त टीका
मुंबई में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट बेनकाब: विदेशी महिलाओं को नौकरी के नाम पर लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार
Srinagar News: खामेनेई की हत्या के विरोध में कश्मीर में उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, घाटी में दूसरे दिन भी बंद से जनजीवन प्रभावित
Delhi Excise Policy Case: आबकारी घोटाले में CBI की बड़ी कानूनी कार्रवाई, ट्रायल कोर्ट के फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती