माँगा मोबाइल, तो जीजा ने चेहरे पर उड़ेल दिया गर्म तेल, युवक गंभीर रूप से झुलसा

माँगा मोबाइल, तो जीजा ने चेहरे पर उड़ेल दिया गर्म तेल, युवक गंभीर रूप से झुलसा

बिलासपुर : बेलगहना चौकी क्षेत्र के ग्राम सक्तीबहरा बांधपारा में मोबाइल फोन वापस मांगने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर उसके जीजा ने गर्म तेल उड़ेल दिया। घटना में युवक का चेहरा, सिर, गाल और नाक पर गंभीर रूप से जल गया है। पीड़ित की शिकायत पर बेलगहना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दो सप्ताह पहले जीजा को दिया था मोबाइल

जानकारी के अनुसार, सक्तीबहरा बांधपारा निवासी दुर्गेश कुमार कोल (29) राजमिस्त्री का काम करता है। करीब दो सप्ताह पहले उसने अपना मोबाइल फोन अपने जीजा नारायण कोल को इस्तेमाल करने के लिए दिया था। शनिवार सुबह करीब 10 बजे दुर्गेश मोबाइल वापस लेने के लिए सक्तीबहरा बांध के पास स्थित एक होटल पहुंचा। उस समय नारायण होटल में समोसा बना रहा था। दुर्गेश ने उससे अपना मोबाइल फोन वापस मांगा। आरोप है कि नारायण ने दुर्गेश पर शराब के नशे में होने और होटल में हंगामा करने का आरोप लगाते हुए वहां से चले जाने को कहा।

Read More GPM News: जिला अस्पताल के महिला टॉयलेट में नवजात का शव मिलने से हड़कंप, CCTV से तलाशे जा रहे सुराग

विवाद बढ़ा तो कढ़ाही से गर्म तेल उड़ेलने का आरोप

Read More ममता हुई शर्मसार, मां ने किया 1.80 लाख में 9 महीने के बच्चे का सौदा, पुलिस ने पश्चिम बंगाल से किया बरामद

मोबाइल को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। दुर्गेश का आरोप है कि नारायण ने उसके साथ गाली-गलौज की और समोसा बनाने के लिए कढ़ाही में रखा गर्म तेल उठाकर उसके चेहरे और सिर की तरफ उड़ेल दिया। गर्म तेल पड़ते ही दुर्गेश के चेहरे और सिर में तेज जलन होने लगी। उसके गाल और नाक भी झुलस गए। पीड़ित के अनुसार, नाक और दाहिनी आंख के नीचे की चमड़ी तक जलने के कारण छिल गई।

पुलिस ने दर्ज किया अपराध

घटना के बाद दुर्गेश ने बेलगहना चौकी पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी नारायण कोल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 और 118(1) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने पेश की 29,800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट, 42  लोग आरोपी छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने पेश की 29,800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट, 42 लोग आरोपी
नीले ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला: मुस्कान-साहिल को फांसी, कोर्ट ने महाभारत का दिया हवाला
CM हेल्पलाइन की शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई, शिक्षा विभाग की लापरवाही, दो अधिकारियों को नोटिस जारी
छत्तीसगढ़ के इस आईएएस को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, गृह मंत्रालय में बने डिप्टी सेक्रेटरी
पहचान पत्र के बिना दिया कमरा तो मकान मालिक पर होगा केस, किराएदार रखने से पहले थाने को देनी होगी पूरी कुंडली
ममता हुई शर्मसार, मां ने किया 1.80 लाख में 9 महीने के बच्चे का सौदा, पुलिस ने पश्चिम बंगाल से किया बरामद
जंतर-मंतर पहुंचना सीजेपी के इन दो नेता को पड़ा भारी, न्यायिक हिरासत में भेजे गये तिहाड़ जेल, जमानत के लिए कोर्ट पहुंची अर्जी
फेसबुक पर मोटे मुनाफे का लालच पड़ा भारी, प्रॉपर्टी डीलर के 7.90 लाख पार, पुलिस में दर्ज मामला
QR कोड से 5 लाख की साइबर ठगी, चॉइस सेंटर संचालक के खाते हुए होल्ड, हिरासत में दो युवक
व्याख्याता का छात्राओं से गलत संबंध और धर्मांतरण के आरोपों पर मचा बवाल, आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना
चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, लेकिन वायरल हो गई हवन कुंड पर बैठ कर पोज वाली फोटो
पैरी प्रोजेक्ट का 2500 करोड़ का ठेका: रातों-रात बदली शर्तें, आधी रात को भोपाल की कंपनी के नाम खुला लिफाफा