रायगढ़ के युवक को Snapchat पर दोस्ती करना पड़ा भारी, चांपा में युवती समेत 7 लोगों पर लूट और मारपीट का आरोप

रायगढ़ के युवक को Snapchat पर दोस्ती करना पड़ा भारी, चांपा में युवती समेत 7 लोगों पर लूट और मारपीट का आरोप

रायगढ़। सोशल मीडिया पर दोस्ती कर मिलने बुलाने और फिर लूटपाट करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रायगढ़ के एक 23 वर्षीय युवक ने आरोप लगाया है कि Snapchat के जरिए दोस्ती करने वाली युवती ने उसे मिलने के बहाने चांपा बुलाया। वहां युवती समेत छह युवकों ने कथित तौर पर चाकू दिखाकर उसे डराया-धमकाया और बेरहमी से मारपीट की। आरोपियों ने युवक से PhonePe के माध्यम से 39 हजार 600 रुपये मंगवाकर ले लिए। इसके अलावा उसकी उंगली में पहनी सोने की अंगूठी भी छीन ली। पीड़ित की शिकायत पर रायगढ़ कोतवाली पुलिस ने युवती समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Snapchat पर हुई थी युवती से दोस्ती

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, रायगढ़ शहर के तुर्कापारा निवासी 23 वर्षीय मनीष वर्मा फोटो फ्रेमिंग का काम करता है। कुछ समय पहले उसकी पहचान Snapchat के माध्यम से पीहू उर्फ पूजा नाम की युवती से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे दोस्ती हो गई।

आरोप है कि पीहू पिछले कई दिनों से मनीष को चांपा आकर मिलने के लिए कह रही थी। युवती के बुलाने पर मनीष 4 नवंबर को अपने दोस्त अनुज प्रसाद के साथ कार क्रमांक CG 13 AR 5738 से चांपा पहुंचा।

Read More जन्मदिन-पार्टी में शोर को लेकर जज और परिवार की पिटाई: बिलासपुर में प्रॉपर्टी-डीलर पर गुंडागर्दी का आरोप

दोस्त को ढाबे में छोड़ युवती के साथ गया युवक

चांपा पहुंचने के बाद मनीष की मुलाकात पीहू से हुई। इसके बाद युवती ने मनीष से उसके दोस्त अनुज को किसी ढाबे में छोड़ने के लिए कहा। मनीष अपने दोस्त को लेकर मिशाल ढाबा पहुंचा और वहां उसे छोड़ दिया। इसके बाद वह पीहू के साथ मड़वा प्लांट के पास चला गया।

Read More 4 बार ढहा एनीकट, दस्तावेजों में हेराफेरी कर आरोपी को मिला प्रमोशन: मुख्य अभियंता सिद्दीकी को हटाए बिना निष्पक्ष जांच संभव नहीं, CBI को केस सौंपने की मांग

मनीष के मुताबिक, रात करीब 12:20 बजे अचानक छह युवक कार से वहां पहुंचे। आरोप है कि युवकों ने चाकू दिखाकर उसे कार से बाहर निकाला और हाथ-मुक्कों के साथ बेल्ट से मारपीट शुरू कर दी।

PhonePe से मंगवाए 39,600 रुपये, सोने की अंगूठी भी छीनी

पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने मारपीट करने के बाद उससे पैसों की मांग की। चाकू दिखाकर डराए जाने के कारण मनीष काफी घबरा गया। इसके बाद उसने अपने दोस्त के जीजा से PhonePe के माध्यम से 39,600 रुपये मंगवाए और आरोपियों को दे दिए।

आरोप है कि पैसे लेने के बाद भी आरोपियों का मन नहीं भरा। उन्होंने मनीष को धमकाकर उसकी उंगली में पहनी सोने की अंगूठी भी छीन ली। इस तरह युवक से नकदी और सोने की अंगूठी लूट ली गई।

मौके पर मौजूद थी युवती, शराब पीने का भी आरोप

मनीष ने अपनी शिकायत में बताया कि घटना के दौरान पीहू भी मौके पर मौजूद थी। आरोप है कि वह कार में बैठकर शराब पी रही थी। पीड़ित के मुताबिक, बाद में उसे पता चला कि युवती भी कथित तौर पर इस पूरी वारदात में शामिल थी।

घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी स्कूटी और बाइक से मौके से फरार हो गए। आरोपियों के जाने के बाद मनीष किसी तरह मिशाल ढाबा पहुंचा और अपने दोस्त अनुज प्रसाद को पूरी घटना की जानकारी दी।

रायगढ़ कोतवाली में दर्ज हुआ मामला

घटना के बाद मनीष रायगढ़ पहुंचा और अपने परिजनों को पूरी आपबीती बताई। इसके बाद उसने कोतवाली थाने में पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने पीड़ित के आवेदन के आधार पर युवती पीहू उर्फ पूजा समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 308(2) और 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। आरोपियों की भूमिका और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

फिलहाल इस मामले में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच जारी है। आरोपियों के दोषी होने की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।

Tags:

Latest News

रायगढ़ के युवक को Snapchat पर दोस्ती करना पड़ा भारी, चांपा में युवती समेत 7 लोगों पर लूट और मारपीट का आरोप रायगढ़ के युवक को Snapchat पर दोस्ती करना पड़ा भारी, चांपा में युवती समेत 7 लोगों पर लूट और मारपीट का आरोप
सरगुजा में आवारा कुत्तों का आतंक, 2 साल की मासूम नीरजा की मौत; एक सप्ताह में दूसरी दर्दनाक घटना
अयोध्या दीपोत्सव 2026: 56 घाटों पर जलेंगे 30 लाख से अधिक दीये, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी मुख्य अतिथि
दीपक टंडन से दो मोबाइल जब्त, पुलिस जांच में जुटी: AI से आपत्तिजनक तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेल करने वाले दीपक टंडन मामले में हो सकते है बड़े खुलासे....
Diwali 2026: मेकाहारा अस्पताल में 24 घंटे चालू रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं, जीवनरक्षक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश
दिल्ली की महारैली में शामिल नहीं हुए छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेता, अब होगी कार्रवाई; प्रदेश संगठन तैयार कर रहा अनुपस्थित नेताओं की सूची
छत्तीसगढ़ में बिजली बिल बकाया का बढ़ा बोझ: 7 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं ने नहीं जमा की राशि, 2421 करोड़ रुपये की वसूली बाकी
बिरसा मुंडा जयंती पर धरमजयगढ़ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन होंगे शामिल
रायपुर में 8 नवंबर को मांस-मटन की बिक्री पर प्रतिबंध, होटल और रेस्टोरेंट भी रहेंगे दायरे में; उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
बेंगलुरु में सनसनीखेज हत्याकांड: कैब ड्राइवर पर पत्नी समेत परिवार के 7 लोगों की हत्या का आरोप, मासूम बच्चे को भी नहीं बख्शा
जगत पहल के MD के विरुद्ध भ्रामक समाचार चलाना पड़ा महंगा: करोड़ों की ठगी का आरोपी हिस्ट्रीशीटर दीपक टंडन गिरफ्तार, पुलिस ने निकाली हेकड़ी.....
छत्तीसगढ़ विधानसभा होगी पेपरलेस, अब ऑनलाइन होंगे विधायकों के सवाल-जवाब और समितियों का कामकाज