किसानों के विरोध के बीच अमाली की कोलवॉशरी को NOC की तैयारी, 20 गांवों पर असर का दावा; हाईकोर्ट जाएंगे किसान

किसानों के विरोध के बीच अमाली की कोलवॉशरी को NOC की तैयारी, 20 गांवों पर असर का दावा; हाईकोर्ट जाएंगे किसान

बिलासपुर। कोटा के अमाली गांव में मेसर्स विराज अर्थ फ्यूजन प्राइवेट लिमिटेड की प्रस्तावित कोलवॉशरी को लेकर किसानों का विरोध अब न्यायालय तक पहुंचने जा रहा है। जून में हुई जनसुनवाई में व्यापक विरोध के बावजूद कंपनी को प्रशासन से एनओसी मिलने की सुगबुगाहट के बाद किसानों ने जमीन बचाने के लिए हाईकोर्ट में जनहित याचिका (पीआईएल) लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। किसानों का कहना है कि उनकी कृषि जमीन ही परिवार के भरण-पोषण का मुख्य साधन है, इसलिए वे किसी भी स्थिति में जमीन नहीं देंगे।

       किसानों के अनुसार कोलवॉशरी स्थापित होने से खेतों की फसलों पर असर पड़ने और क्षेत्र में प्रदूषण बढ़ने की आशंका है। उनका दावा है कि प्रस्तावित उद्योग से अमाली सहित आसपास के करीब 20 गांव प्रभावित हो सकते हैं। इसी वजह से किसान पहले जनसुनवाई में विरोध दर्ज करा चुके हैं और अब न्यायालय की शरण लेने की तैयारी में हैं।

एक साल में दो बार जनसुनवाई निरस्त

Read More फांसी के फंदे तक पहुंची 11वीं की छात्रा... पीछे छिपा था कौन? 3 महीने बाद खुला राज, दुष्प्रेरण और पॉक्सो का केस

कोलवॉशरी के विरोध का सिलसिला नया नहीं है। दिसंबर 2025 और मई 2026 में कोटा कॉलेज में प्रस्तावित जनसुनवाई भारी विरोध के कारण निरस्त हो चुकी है। इसके बाद जून में हुई जनसुनवाई में भी किसानों और ग्रामीणों ने अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। बीते मई में कोटा कॉलेज में हुई जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और किसान कोलवॉशरी खोले जाने का विरोध करने पहुंचे थे।

Read More Balod Acid Attack: लाइब्रेरी से लौट रही 22 वर्षीय युवती पर तेजाब फेंकने का आरोप, हालत गंभीर; रायपुर रेफर

 

पंचायत की NOC को फर्जी बताने का आरोप

 

पूर्व में ग्रामीणों ने जनसुनवाई का विरोध करते हुए ग्राम पंचायत की ओर से जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) को फर्जी बताया था। किसानों का कहना था कि पेसा एक्ट के तहत ग्राम सभा और पेसा समिति की अनुमति ही वैध है। ग्रामीणों ने उद्योग नीति के उल्लंघन का भी आरोप लगाया था।

किसानों का कहना था कि मेसर्स विराज के पास औद्योगिक डायवर्सन की कॉपी नहीं है। जमीन को औद्योगिक घोषित किए बिना जनसुनवाई कराना गंभीर अनियमितता है। अब जून की जनसुनवाई के बाद कंपनी को एनओसी देने की तैयारी की जानकारी मिलने से किसानों का विरोध और तेज हो गया है।

 

विधायक भी कर चुके हैं आपत्ति

कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव भी प्रस्तावित कोलवॉशरी का विरोध कर चुके हैं। उनका कहना है कि कोलवॉशरी की स्थापना से आसपास के करीब 20 गांव प्रभावित होंगे। उन्होंने कोटा एसडीएम को पत्र लिखकर पर्यावरण प्रभाव आकलन, पर्यावरण प्रबंधन योजना, रिस्क एवं डिजास्टर प्लान और ग्राम सभा के प्रस्ताव सहित संबंधित दस्तावेजों की विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी। इस मामले में उन्होंने कलेक्टर बिलासपुर से भी चर्चा की थी।

किसान बोले- जमीन बचाने कोर्ट जाएंगे

पूर्व में हुई जनसुनवाई में सभी किसान प्रस्तावित कोलवॉशरी खोले जाने के विरोध में अपनी आपत्तियां दर्ज करा चुके हैं। इसके बावजूद कोलवॉशरी खोले जाने की प्रक्रिया आगे बढ़ने की बात सामने आने पर किसान अब अपनी जमीन बचाने के लिए हाईकोर्ट में जनहित याचिका लगाने के लिए न्यायालय की शरण में जाने का मन बना चुके हैं।

संदीप शुक्ला, पूर्व मंडी अध्यक्ष कोटा ने कहा कि किसानों के विरोध के बावजूद कोलवॉशरी खोली जा रही है। उनका कहना है कि किसान अपनी जमीन किसी भी स्थिति में नहीं देना चाहते।

पूरी रिपोर्ट दिल्ली भेजी, NOC की जानकारी नहीं

रश्मि श्रीवास्तव, क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी बिलासपुर ने कहा कि जनसुनवाई के बाद जो भी समर्थन में या विरोध में आपत्तियां आई थीं, उन्हें दिल्ली स्थित आवास पर्यावरण, वन व जलवायु मंत्रालय को भेज दिया गया है। इसके बाद पूरी प्रक्रिया वहीं से होगी। एनओसी संबंधित कोई जानकारी नहीं आई है।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार