रेबीज संक्रमित कुत्ते द्वारा काटे गए बकरे की बलि, फिर सैकड़ों लोगों ने किया सेवन, गांव में हड़कंप

रेबीज संक्रमित कुत्ते द्वारा काटे गए बकरे की बलि, फिर सैकड़ों लोगों ने किया सेवन, गांव में हड़कंप

सरगुजा। अंबिकापुर से सटे ग्राम सरगांव में एक गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है, जिसने पूरे गांव में दहशत का माहौल बना दिया है। आरोप है कि एक ऐसे बकरे की पूजा में बलि देकर उसका मांस ग्रामीणों में बांटा गया, जिसे पहले रेबीज से संक्रमित कुत्ते ने काट लिया था। इस मांस का सेवन करीब 200 से अधिक ग्रामीणों द्वारा किए जाने की जानकारी सामने आई है।

काली पूजा के दौरान दी गई बलि
ग्रामीणों के अनुसार, यह घटना 28 दिसंबर को आयोजित काली पूजा के दौरान हुई। आरोप है कि गांव के सरपंच नारायण प्रसाद और उपसरपंच कृष्णा सिंह ने गांव के ही एक ग्रामीण से बकरा खरीदा था। बाद में यह बात सामने आई कि उक्त बकरे को कुछ समय पहले एक संदिग्ध रूप से रेबीज संक्रमित कुत्ते ने काटा था।

जानकारी सामने आते ही ग्रामीणों में भय
जैसे ही इस घटना की जानकारी गांव में फैली, लोग भय और चिंता में आ गए। रेबीज जैसी गंभीर बीमारी की आशंका को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बड़ी संख्या में लोग अब स्वास्थ्य शिविर लगाकर जांच और एहतियाती इलाज की मांग कर रहे हैं।

Read More अस्पताल का वार्ड बना रणभूमि! डॉक्टर-गार्ड और मरीज के अटेंडर में भिड़ंत, मारपीट का VIDEO वायरल

पशु चिकित्सक की सलाह: जांच कराना जरूरी
मामले पर वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. चंदू मिश्रा ने बताया कि यदि रेबीज संक्रमित पशु का मांस अच्छी तरह पकाकर खाया जाए, तो संक्रमण की संभावना कम होती है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एहतियात के तौर पर मांस का सेवन करने वाले सभी लोगों को रेबीज की जांच अवश्य करानी चाहिए, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके।

Read More डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू

प्रशासन से कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, स्वास्थ्य और प्रशासनिक स्तर पर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच