राजस्व वसूली में ढिलाई पर आयुक्त सख्त, अधिकारियों-कर्मचारियों के वेतन रोकने के दिए निर्देश

राजस्व वसूली में ढिलाई पर आयुक्त सख्त, अधिकारियों-कर्मचारियों के वेतन रोकने के दिए निर्देश

बिलासपुर : नगर निगम में राजस्व वसूली की सुस्त रफ्तार अब अधिकारियों और कर्मचारियों पर भारी पड़ने वाली है। शासन के तय लक्ष्य के मुताबिक वसूली नहीं होने पर नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने सख्त रुख अपनाते हुए साफ कर दिया है कि अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। लक्ष्य से पीछे चल रहे अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बिना अनुमति बैठक से गायब रहने वाले वार्ड प्रभारियों को भी नोटिस थमाने की तैयारी है। आयुक्त की इस कार्रवाई से राजस्व शाखा में हड़कंप मच गया है।

लक्ष्य के अनुरूप राजस्व नहीं हुए जमा, जताई नाराजगी

विकास भवन स्थित दृष्टि सभा कक्ष में आयोजित राजस्व शाखा की समीक्षा बैठक में आयुक्त ने नगर निगम के सभी आठ जोन की जोनवार और वार्डवार वसूली का हिसाब लिया। समीक्षा के दौरान कई जगह निर्धारित मासिक लक्ष्य के अनुरूप राजस्व जमा नहीं होने की बात सामने आई। इस पर आयुक्त ने नाराजगी जाहिर करते हुए राजस्व अधिकारी और जोन क्रमांक-5 के सहायक राजस्व अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निगम की आर्थिक व्यवस्था राजस्व वसूली पर निर्भर है, ऐसे में जिम्मेदारी से पीछे हटने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Read More रायपुर में 53% टीबी मरीजों को नहीं मिली पोषण राशि, 2,257 मरीज इंतजार में

7 वार्ड प्रभारी बैठक से नदारद

Read More महादेव सट्टा नेटवर्क का संचालन कौन करता था: जांच एजेंसियों के सामने तीन नाम, शुभम सोनी के दावे से बढ़ी उलझन; एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी की तैयारी.....

बैठक में बिना अनुमति अनुपस्थित रहने वाले सात वार्ड प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। वहीं राजस्व वसूली में कमजोर प्रदर्शन करने वाले तीन अन्य वार्ड प्रभारियों को भी नोटिस दिया जाएगा। आयुक्त ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने काम में तेजी लाने तथा तय जिम्मेदारियों का गंभीरता से पालन करने को कहा।

30 नवंबर की डेडलाइन, चूके तो दिसंबर में बढ़ेगा बोझ

आयुक्त ने 23 अक्टूबर को हुई पिछली समीक्षा बैठक में निर्धारित जोनवार और वार्डवार वसूली के लक्ष्यों को हर हाल में 30 नवंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ किया कि तय समयसीमा में वसूली पूरी नहीं हुई तो बची हुई राशि दिसंबर माह के लक्ष्य में जोड़ दी जाएगी। यानी जिन वार्डों में अब तक वसूली धीमी है, वहां आने वाले दिनों में दबाव और बढ़ने वाला है।

बड़े बकायादारों के नाम होंगे सार्वजनिक, घर-घर पहुंचेगा नोटिस

राजस्व बढ़ाने के लिए आयुक्त ने बड़े बकायादारों पर शिकंजा कसने की तैयारी भी कर ली है। ऐसे लोगों से सीधे संपर्क करने, उन्हें नोटिस तामील कराने और बड़े बकायादारों की सूची सार्वजनिक करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा सभी वार्डों में संपत्ति कर वसूली शिविर लगाए जाएंगे, ताकि नागरिकों को कर जमा करने की सुविधा मिल सके।

कचरा गाड़ियों से होगा कर जमा करने का प्रचार

संपत्ति कर के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अब नगर निगम के कचरा कलेक्शन वाहन भी प्रचार का माध्यम बनेंगे। आयुक्त ने इन वाहनों में प्रतिदिन जागरूकता जिंगल चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके जरिए नागरिकों को समय पर संपत्ति कर जमा करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

हिंदी चैटबॉट से आसान होगा टैक्स जमा करना

करदाताओं की सुविधा के लिए निगम की डिजिटल व्यवस्था को भी आसान बनाने पर जोर दिया गया है। आयुक्त ने संबंधित एजेंसी को चैटबॉट सरल हिंदी भाषा में तैयार करने और करदाताओं को बल्क मैसेज भेजने के निर्देश दिए। साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 में नए संपत्ति करदाताओं की बनाई गई आईडी का ब्योरा प्रस्तुत करने तथा सभी जोनों में तैनात राजस्व कर्मचारियों के परिचय पत्र तैयार कराने को कहा।

Tags:

Latest News

राजनांदगांव में खूनी संघर्ष: पहले लोहे की पाइप और बोतल से हमला, फिर अस्पताल में चाकूबाजी; तीन आरोपी गिरफ्तार राजनांदगांव में खूनी संघर्ष: पहले लोहे की पाइप और बोतल से हमला, फिर अस्पताल में चाकूबाजी; तीन आरोपी गिरफ्तार
रूस के कामचटका में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, धरती कांपने से मची हलचल, सुनामी का खतरा नहीं
एआई फोटो से उगाही: द हनी बैजर का कथित संपादक कोमल चौबे गिरफ्तार 
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ बनी करियर की सबसे लंबी फिल्म, CBFC से मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट; 4 दिसंबर को सलमान खान की ‘मातृभूमि’ से होगा मुकाबला
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को डिजिटल बना रहा ‘तुंहर टोकन’ ऐप, घर बैठे किसानों को मिल रहा टोकन; जानिए कैसे बदली व्यवस्था
बीजापुर में माओवादियों के डंप से मिला 4.29 करोड़ का सोना, 24 लाख नकद भी बरामद; जमीन में गाड़कर रखा था खजाना
शिक्षकों और कर्मचारियों पर प्रशासन का शिकंजा, अब डिजिटल हाजिरी से ही मिलेगा वेतन, वीएसके ऐप की उपस्थिति के आधार पर बनेगा ई-बिल
छत्तीसगढ़ में परिसीमन से बढ़ेंगी विधानसभा और लोकसभा की सीटें! 90 से 135 विधायक और 11 से 17 सांसद होने की संभावना, CM साय ने बताया बड़ा फायदा
महासमुंद में आबकारी टीम पर शराब कोचियों का हमला, 6 कर्मचारी घायल; सरकारी वाहन में जमकर तोड़फोड़
राजस्व वसूली में ढिलाई पर आयुक्त सख्त, अधिकारियों-कर्मचारियों के वेतन रोकने के दिए निर्देश
बीड में मेडिकल कॉलेज की छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोप, प्रोफेसर डॉक्टर अनीस अहमद गिरफ्तार
रायपुर में ट्रैफिक सुधारने प्रशासन का बड़ा अभियान: 9 प्रमुख मार्गों से हटेगा अतिक्रमण, 4 दिन में 1,162 वाहनों के चालान