छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को डिजिटल बना रहा ‘तुंहर टोकन’ ऐप, घर बैठे किसानों को मिल रहा टोकन; जानिए कैसे बदली व्यवस्था

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को डिजिटल बना रहा ‘तुंहर टोकन’ ऐप, घर बैठे किसानों को मिल रहा टोकन; जानिए कैसे बदली व्यवस्था

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया को आसान, पारदर्शी और किसान हितैषी बनाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार डिजिटल सुविधाओं का विस्तार कर रही है। इसी कड़ी में शुरू की गई ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल ऐप सुविधा किसानों के लिए राहत का माध्यम बन रही है। अब किसानों को धान बेचने के लिए टोकन प्राप्त करने सहकारी समितियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। किसान अपने स्मार्टफोन से घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर निर्धारित तारीख और समय पर धान उपार्जन केंद्र पहुंचकर अपनी उपज बेच सकते हैं।

पहले धान विक्रय के लिए टोकन कटवाने किसानों को समितियों में लंबा इंतजार करना पड़ता था। इससे उनका समय और श्रम दोनों खर्च होते थे। इस समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने ऑनलाइन टोकन की व्यवस्था शुरू की है। खास बात यह है कि जिन किसानों के पास स्मार्टफोन नहीं है, उनके लिए समिति स्तर पर ऑफलाइन टोकन की सुविधा भी उपलब्ध रखी गई है।

छोटे किसानों को टोकन व्यवस्था में प्राथमिकता

धान खरीदी की डिजिटल व्यवस्था में छोटे और सीमांत किसानों के हितों को विशेष प्राथमिकता दी गई है। प्रत्येक सहकारी समिति की दैनिक खरीदी क्षमता का 70 प्रतिशत हिस्सा ऑनलाइन टोकन के लिए और 30 प्रतिशत हिस्सा ऑफलाइन टोकन के लिए निर्धारित किया गया है। ऑनलाइन टोकन में 80 प्रतिशत हिस्सेदारी लघु एवं सीमांत किसानों के लिए तथा 20 प्रतिशत बड़े किसानों के लिए तय की गई है।

Read More 10 दिन की पैरोल पर जेल से निकला हत्याकांड का दोषी, 18 साल से पुलिस की पकड़ से बाहर, अब दर्ज हुई एफआईआर

इसके अलावा कृषि रकबे के आधार पर टोकन वितरण की व्यवस्था बनाई गई है। इसके तहत 2 एकड़ तक जमीन वाले किसानों को एक टोकन, 2 से 10 एकड़ तक जमीन वाले किसानों को दो टोकन और 10 एकड़ से अधिक भूमि वाले किसानों को अधिकतम तीन टोकन दिए जा रहे हैं।

Read More जुए के फड़ पर दबिश के बाद युवक की मौत, प्रशिक्षु एसआई पर गिरी गाज, एसपी ने किया निलंबित

डिजिटल निगरानी से पारदर्शी होगी खरीदी

धान खरीदी में पारदर्शिता और गड़बड़ियों पर नियंत्रण के लिए सरकार एग्रीस्टैक आईडी, डिजिटल क्रॉप सर्वे, बायोमेट्रिक सत्यापन और स्टेट इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) जैसी तकनीकों का इस्तेमाल कर रही है। उपार्जन केंद्रों में इलेक्ट्रॉनिक तौल, बारदाने की उपलब्धता, पेयजल और छाया जैसी सुविधाओं पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

नारायणपुर के किसान ने बेचा 55 क्विंटल से अधिक धान

नारायणपुर जिले के ग्राम दुग्गा बेंगाल निवासी किसान मनकेर दुग्गा ने ‘तुंहर टोकन’ ऐप के जरिए ऑनलाइन टोकन प्राप्त किया। लगभग चार एकड़ कृषि भूमि वाले मनकेर ने एड़का धान उपार्जन केंद्र में 55 क्विंटल 20 किलोग्राम धान बेचा। 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से उन्हें कुल 1 लाख 71 हजार 120 रुपये का मूल्य मिला। किसान ने बताया कि इस बार टोकन के लिए समिति के चक्कर नहीं लगाने पड़े और घर बैठे ही प्रक्रिया पूरी हो गई।

अंबिकापुर से कोरबा तक किसानों को मिल रही राहत

अंबिकापुर जिले के रामपुर धान खरीदी केंद्र में सात ग्राम पंचायतों के 826 पंजीकृत किसानों से धान खरीदी की जा रही है। यहां किसान भुवनेश्वर राम राजवाड़े ने 22 क्विंटल और पोड़ी खुर्द के किसान इतबल राम ने 20 क्विंटल धान बेचने के लिए केंद्र पहुंचाया। किसानों ने खरीदी व्यवस्था, बारदाने और तौलाई पर संतोष जताया।

इसी तरह कोरबा जिले के धनगांव निवासी शिवराज सिंह ने बताया कि पहले टोकन के लिए समिति जाना पड़ता था, लेकिन अब मोबाइल ऐप से घर बैठे टोकन मिल जाता है। रायगढ़ जिले के गोर्रा निवासी देवेंद्र पटेल ने भी ऑनलाइन टोकन सुविधा को आसान बताया। उन्होंने उपार्जन केंद्र में पेयजल और छाया की व्यवस्था की सराहना की।

सरगुजा जिले के उदयपुर सहकारी समिति के उपार्जन केंद्र में 10 ग्राम पंचायतों के 878 पंजीकृत किसानों को सुविधा मिल रही है। ग्राम बेलडाप के किसान मूलचंद ने ऐप से टोकन लेकर 38 क्विंटल धान विक्रय के लिए केंद्र पहुंचाया।

तकनीक से आसान हो रही किसानों की राह

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी व्यवस्था का डिजिटल स्वरूप किसानों के लिए समय और श्रम बचाने में मददगार बन रहा है। ऑनलाइन टोकन, डिजिटल सत्यापन और उपार्जन केंद्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से खरीदी प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार की इस पहल का उद्देश्य वास्तविक किसानों तक समर्थन मूल्य का लाभ पहुंचाना और धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।

Tags:

Latest News

राजनांदगांव में खूनी संघर्ष: पहले लोहे की पाइप और बोतल से हमला, फिर अस्पताल में चाकूबाजी; तीन आरोपी गिरफ्तार राजनांदगांव में खूनी संघर्ष: पहले लोहे की पाइप और बोतल से हमला, फिर अस्पताल में चाकूबाजी; तीन आरोपी गिरफ्तार
रूस के कामचटका में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, धरती कांपने से मची हलचल, सुनामी का खतरा नहीं
एआई फोटो से उगाही: द हनी बैजर का कथित संपादक कोमल चौबे गिरफ्तार 
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ बनी करियर की सबसे लंबी फिल्म, CBFC से मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट; 4 दिसंबर को सलमान खान की ‘मातृभूमि’ से होगा मुकाबला
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को डिजिटल बना रहा ‘तुंहर टोकन’ ऐप, घर बैठे किसानों को मिल रहा टोकन; जानिए कैसे बदली व्यवस्था
बीजापुर में माओवादियों के डंप से मिला 4.29 करोड़ का सोना, 24 लाख नकद भी बरामद; जमीन में गाड़कर रखा था खजाना
शिक्षकों और कर्मचारियों पर प्रशासन का शिकंजा, अब डिजिटल हाजिरी से ही मिलेगा वेतन, वीएसके ऐप की उपस्थिति के आधार पर बनेगा ई-बिल
छत्तीसगढ़ में परिसीमन से बढ़ेंगी विधानसभा और लोकसभा की सीटें! 90 से 135 विधायक और 11 से 17 सांसद होने की संभावना, CM साय ने बताया बड़ा फायदा
महासमुंद में आबकारी टीम पर शराब कोचियों का हमला, 6 कर्मचारी घायल; सरकारी वाहन में जमकर तोड़फोड़
राजस्व वसूली में ढिलाई पर आयुक्त सख्त, अधिकारियों-कर्मचारियों के वेतन रोकने के दिए निर्देश
बीड में मेडिकल कॉलेज की छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोप, प्रोफेसर डॉक्टर अनीस अहमद गिरफ्तार
रायपुर में ट्रैफिक सुधारने प्रशासन का बड़ा अभियान: 9 प्रमुख मार्गों से हटेगा अतिक्रमण, 4 दिन में 1,162 वाहनों के चालान