भ्रष्टाचार…. छत्तीसगढ़ में डीएमएफ मद की राशि से मक्का बीज खरीदी के नाम पर चार करोड़ का महा घोटाला ……….
कितने किसानों ने लगाया, कितना उत्पादन हुआ कोई रिकॉर्ड ही नहीं, मनमाने तरीके से उड़ाई गई राशि, दो सालों में कृषि विभाग को दी गई थी यह राशि

भ्रष्टाचार…. छत्तीसगढ़ में डीएमएफ मद की राशि से मक्का बीज खरीदी के नाम पर चार करोड़ का महा घोटाला ……….कितने किसानों ने लगाया, कितना उत्पादन हुआ कोई रिकॉर्ड ही नहीं, मनमाने तरीके से उड़ाई गई राशि, दो सालों में कृषि विभाग को दी गई थी यह राशि

भ्रष्टाचार…. छत्तीसगढ़ में डीएमएफ मद की राशि से मक्का बीज खरीदी के नाम पर चार करोड़ का महा घोटाला ……….कितने किसानों ने लगाया, कितना उत्पादन हुआ कोई रिकॉर्ड ही नहीं, मनमाने तरीके से उड़ाई गई राशि, दो सालों में कृषि विभाग को दी गई थी यह राशि रायपुर : रायगढ़, डीएमएफ में एक और घोटाला […]


भ्रष्टाचार…. छत्तीसगढ़ में डीएमएफ मद की राशि से मक्का बीज खरीदी के नाम पर चार करोड़ का महा घोटाला ……….
कितने किसानों ने लगाया, कितना उत्पादन हुआ कोई रिकॉर्ड ही नहीं, मनमाने तरीके से उड़ाई गई राशि, दो सालों में कृषि विभाग को दी गई थी यह राशि


रायपुर : रायगढ़, डीएमएफ में एक और घोटाला उजागर हुआ है। कृषि विभाग ने दो वर्षों में हायब्रिड मक्का बीज के नाम पर चार करोड़ रुपए फूंक दिए गए हैं। जिले में मक्का उपार्जन के आंकड़े देखें तो एक दाना भी नहीं खरीदा गया। तो फिर मक्के की फसल कौन चर गया। चार करोड़ रुपए में बीज खरीदकर किसानों को वितरित करने का दावा किया तो फिर इसकी फसल कहां गई? खनिज न्यास निधि के दुरुपयोग और बंदरबांट में रायगढ़ जिले ने कई कीर्तिमान रचे हैं। जो जनता खदानों के बीच प्रदूषण में घुट-घुटकर रहने को मजबूर है, उसकी भलाई के लिए काम करने के बजाय अफसरों ने अपने हितों को खाद-पानी दिया।

डीएमएफ की राशि को बहुत बेरहमी से खर्च किया गया। अब कृषि विभाग में एक और भांडा फूटा है। वर्ष 20-21 में रायगढ़ जिले के 9 ब्लॉकों में करीब 12 हजार किसानों को 5050 हेक्टेयर में हायब्रिड मक्का बीज खरीदने का आदेश दिया गया। राष्ट्रीय बीज निगम लिमिटेड को बीज सप्लाई करने का आदेश दिया गया। 26 अक्टूबर 2020 को 1117.20 क्विंटल मक्का बीज 17900 रुपए की दर से खरीदी गई। 1,99,97,880 रुपए का मक्का लिया गया और किसानों में बांटा गया। जून में बीज दिए गए मतलब 20-21 में ही फसल भी ली जानी थी।

Read More Surajpur Viral Video: नशे में स्कूल पहुंचे शिक्षक! लड़खड़ाते हुए लगाई हाजिरी, VIDEO वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

इसी तरह 21-22 में भी नौ ब्लॉकों के 12625 किसानों के 5050 हे. रकबा में नि:शुल्क मक्का बीज खरीदने की मंजूरी कृषि विभाग को फिर से दी गई। इसके लिए 1,99,98,000 रुपए उप संचालक कृषि के नाम पर जारी किए गए। 14 जून को मंजूरी दी गई और 16 जून 2021 को एनएससी भोपाल को क्रय आदेश दिया गया। इस बार 195 रुपए किलो मतलब 19500 रुपए प्रति क्विंटल की दर से 925 क्विं. बीज सप्लाई किए गए। दो सालों में चार करोड़ के हायब्रिड मक्का बीज क्रय किए गए।

Read More Kidney Disease and Heart Health: किडनी की बीमारी क्यों बढ़ा देती है हार्ट अटैक का खतरा? जानिए दोनों अंगों का गहरा संबंध

एक दाना नहीं खरीदा नान और मंडी ने
मक्का बीज खरीदने के लिए भी एनएससी को जरिया बनाया गया। सवाल यह है कि जब बीज खरीदने के लिए चार करोड़ रुपए खर्च किए गए तो फसल इससे कई गुना अधिक होनी चाहिए। मका उपार्जन का काम नागरिक आपूर्ति निगम को मिला है। इसके अलावा कृषि उपज मंडी में भी बेचा जा सकता है। दिलचस्प बात यह है कि नान में 21-22 और 22-23 में मक्का खरीदी का आंकड़ा शून्य है। मंडी में भी मक्का खरीदी का कोई भी रिकॉर्ड नहीं है। मतलब डीएमएफ से चार करोड़ के बीज खरीदे गए लेकिन फसल कोई और चर गया।

बैठक में भी उठा मुद्दा
मक्का बीज खरीदी के इस मामले में भारी भ्रष्टाचार की बू आ रही है। पिछले चार सालों में डीएमएफ को बर्बाद कर दिया गया। जो रकम आम जनता के काम आनी थी, वह बंदरबांट और कमीशनखोरी की भेंट चढ़ गई। राशि को खर्च करने में कोई नियम पालन नहीं किया गया। मक्का बीज खरीदने का मामला खनिज न्यास शासी परिषद की बैठक में उठा था लेकिन सदस्यों को खुद इसकी पूरी जानकारी नहीं है। यह खरीदी अब सवालों के घेरे में है।

Tags:

Latest News

छिंदवाड़ा से चला, राजनांदगांव में खपा: चावल घोटाले में पूर्व मंत्री का परिवार राडार पर, 13 लोग पहुंचे सलाखों के पीछे छिंदवाड़ा से चला, राजनांदगांव में खपा: चावल घोटाले में पूर्व मंत्री का परिवार राडार पर, 13 लोग पहुंचे सलाखों के पीछे
9.84 करोड़ का टेंडर खेल: हाईकोर्ट का चाबुक चला, वेतन कटौती का नोटिस मिलते ही मुख्य अभियंता ने छोड़ी कुर्सी
पिकनिक की मस्ती बन रही मौत का कारण , पुलिस की अपील-पानी से रहें दूर
बारिश में भी ड्यूटी रहेगी आसान, यातायात जवानों को मिले रेनकोट
NEET Paper Leak Case: फास्ट-ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, CBI के वकील नहीं पहुंचे; कोर्ट ने दिए सख्त निर्देश
बिलासपुर में दिनदहाड़े गुंडागर्दी, दो थाना क्षेत्रों में मारपीट की वारदात, वायरल वीडियो के बाद एक्शन में पुलिस
IndiGo Flight Emergency Landing: दुबई से मुंबई आ रही फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग, विमान में धुआं दिखने से मचा हड़कंप
बड़ा खुलासा! संसद मार्च में पैलेट गन चलाने वाले RAF जवान की पहचान, CRPF जांच में सामने आई पूरी कहानी
1.40 करोड़ की नई सड़क का निकला दम , कुछ ही दिनों में उखड़ी डामर की परत देख भड़के ग्रामीण
रायपुर में कानून को चुनौती! स्कूटी सवार पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार, कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात
टक्कर के बाद भी नहीं रुकी थार! 4 KM तक सड़क पर घिसटती रही बाइक, युवक गंभीर; खैरागढ़ में मचा हड़कंप
राजधानी में फिर गैंगस्टर स्टाइल का प्रदर्शन! हथियारों के साथ VIDEO वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच