ठेकेदार-अधिकारी ने मिलकर PMGSY की सड़क पर चढ़ाया भ्रष्टाचार का डामर…:

ठेकेदार-अधिकारी ने मिलकर PMGSY की सड़क पर चढ़ाया भ्रष्टाचार का डामर…:

बीजापुर : प्रधानमंत्री सड़क निर्माण योजना में भारी अनियमिता बरती जा रही है, लेकिन यहां कार्रवाई तो दूर कोई देखने-पूछने वाला तक नहीं है।एजेंसियां मनमाने ढंग से काम कराती हैं और किसी तरह अपना भुगतान लेकर अपनी जिम्मेवारी से पिंड छुड़ा रही हैं। वहीं आम जनता के पैसा का यूं ही बंदरबांट हो जाता है। […]

बीजापुर : प्रधानमंत्री सड़क निर्माण योजना में भारी अनियमिता बरती जा रही है, लेकिन यहां कार्रवाई तो दूर कोई देखने-पूछने वाला तक नहीं है।एजेंसियां मनमाने ढंग से काम कराती हैं और किसी तरह अपना भुगतान लेकर अपनी जिम्मेवारी से पिंड छुड़ा रही हैं। वहीं आम जनता के पैसा का यूं ही बंदरबांट हो जाता है। इसकी एक बानगी के रूप जिले के बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखण्ड के एरामंगी से कोमपली (L055 से कोमपल्ली तक 3.9 किलोमीटर सड़क पैकेज क्रमांक CG17 330 तक बनी सड़क में देखा जा सकता है। यहां कुछ साल पूर्व डामर से बनी सड़क टूटने लगी है और सड़क पर सैकड़ो गड्ढे हो चुके है।सड़क के किनारे ठेकेदार द्वारा लगाया गया बोर्ड पर अंकित सूचना के मुताबिक यह प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को बनाने के लिए स्वीकृत प्राक्कलन तो अंकित है, परंतु प्राक्कलन राशि नहीं अंकित हैं। जिसकी कुल लंबाई 3.9 किमी बताई गई है। कार्य एजेंसी का नाम दंगल बिल्डर्स नई दिल्ली अंकित है। कार्य आरंभ की तिथि 20/07/2019 एवं कार्य समापन की तिथि 17/05/2020 लिखा है एवं क्रियान्वय एजेंसीय प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विभाग अंकित है।
वहीं सड़क निर्माण के दौरान माप दंड को दर किनार करते हुए सड़क का निर्माण किया गया है।सड़क निर्माण में हुए भ्रस्टाचार देंखे मिट्टी के ऊपर ही डामर बिछाया गया है।जिससे सड़क के पिच उखड़ने लगा है।सड़क पर बिछाया डामर बारिश में बह गया। सड़क पर गड्ढ़े बनने लगे हैं।डामर वाली सड़क मिट्टी में तब्दील हो गई है।सड़क पर बने पुलिया के दोनों और से मिट्टी बह जाने से पुलिया के दोनों और गड्ढे हो गए है,जिसके चलते दुपहिया वाहन को छोड़ बड़ी गाड़ी जाना मुश्किल है।
सड़क और पुल के खराब होने से अब गांव में कोई बीमार होने पर एम्बुलेंस का पंहुच पाना भी मुश्किल है।जिसके कारण लोगों ने भी सवाल उठाना खड़ा कर दिया है कि पीएम के नाम से बनी योजनाओं में भी ठेकेदार या एजेंसियां ईमानदारी से कार्य नहीं करती।सड़क निर्माण में गुणवत्ता का अभाव दिखता है।जिस के कारण सड़के बनने के चंद माह बाद ही टूटने लगती है।इस संबंध में विभाग के जिम्मेदार कुछ कहने को तैयार नही है।अब देखने वाली बात यह होगी कि आखिर इन गड़बड़ियों पर रोक कौन लगाएगा और जिम्मेवारो पर कैसे कार्रवाई होगी।

Tags:

Latest News

भारतमाला घोटाला: राजस्व महकमे में हड़कंप, अधूरी जांच करने वाले अफसर भी फंसे, अब बड़े मगरमच्छों की बारी भारतमाला घोटाला: राजस्व महकमे में हड़कंप, अधूरी जांच करने वाले अफसर भी फंसे, अब बड़े मगरमच्छों की बारी
बिलासपुर में 37.50 करोड़ की जल योजना हवा-हवाई : देवरीखुर्द में तपती दोपहरी भर टैंकर का इंतजार, 30 हजार लोग बूंद-बूंद को तरस रहे
NJV EXCLUSIVE: बिलासपुर में कोल माफिया के जीसीवी सिंडिकेट पर पुलिस का हथौड़ा, मिक्सिंग से लेकर मर्डर की धमकी तक... डिकोड हुआ पूरा नेक्सस
Ebola Virus Alert: तेज बुखार से लेकर ब्लीडिंग तक… जानें इबोला वायरस के खतरनाक लक्षण और बचाव के तरीके
Puja Ke Niyam: खड़े होकर नहीं, इस तरीके से करें पूजा-पाठ, शास्त्रों में बताए गए हैं खास नियम
उत्तराखंड में बाघों और गुलदारों पर मंडरा रहा खतरनाक वायरस का खतरा, वन विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट
असम में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया ACS अधिकारी, छापों में मिला करोड़ों का कैश और निवेश का जाल
मां बम्लेश्वरी धाम में बैगा पूजा को लेकर फिर भड़का विवाद, किशोर नेताम की गिरफ्तारी के बाद आदिवासी समाज में उबाल
गढ़चिरौली में नक्सलियों के गुप्त हथियार अड्डे का भंडाफोड़, जमीन के नीचे छिपा था डंप, सुरक्षा बलों ने मौके पर ही किया तबाह
Eid-Ul-Adha 2026: केरल सरकार का बड़ा ऐलान, बकरीद पर लगातार दो दिन की छुट्टी; बंगाल ने भी बदली अवकाश तारीख
रायगढ़ में दर्दनाक हादसा: तालाब में नहाते समय बड़े हाथी के नीचे दबकर शावक की मौत, 5 महीने में 8वीं मौत से बढ़ी चिंता
NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा: हेडमिस्ट्रेस ने 'याद' से लिखे फिजिक्स के सवाल, CBI ने दिल्ली ले जाकर शुरू की पूछताछ