खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के खिलाफ कांग्रेस की महिला जनपद अध्यक्ष ने  खोला मोर्चा, लगाए  गंभीर आरोप

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के खिलाफ कांग्रेस की महिला जनपद अध्यक्ष ने खोला मोर्चा, लगाए गंभीर आरोप सीतापुर जनपद अध्यक्ष व ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शांति देवी बोलीं- इस बार सीतापुर विधानसभा में स्थानीय व बाहरी प्रत्याशी के मुद्दे पर होगा चुनाव अंबिकापुर : सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं खाद्य मंत्री अमरजीत भगत […]


खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के खिलाफ कांग्रेस की महिला जनपद अध्यक्ष ने खोला मोर्चा, लगाए गंभीर आरोप

सीतापुर जनपद अध्यक्ष व ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शांति देवी बोलीं- इस बार सीतापुर विधानसभा में स्थानीय व बाहरी प्रत्याशी के मुद्दे पर होगा चुनाव


अंबिकापुर : सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं खाद्य मंत्री अमरजीत भगत पर क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित भाव से काम करने वालों की अनदेखी सहित तमाम आरोप लगाते हुए उनकी ही पार्टी की जनपद अध्यक्ष सीतापुर व ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शांति देवी ने मोर्चा खोल दिया है। सरगुजा प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि मंत्री भगत को बाहरी प्रत्याशी होते हुए भी उन्हें लगातार 20 वर्षों तक काम करने का मौका मिला, मंत्री बनने के बाद उनके आसपास से क्षेत्रीय कार्यकर्ता गायब हो गए, बाहरी लोगों के साथ उनकी उठक-बैठक शुरू हो गई। रेडी-टू-ईट का काम प्रदेश में इनके खाद्य मंत्री बनते ही महिलाओं से छीन लिया गया, बेरोजगारी की स्थिति बन गई।

Read More रायपुर में करणी सेना सड़कों पर, पुलिस कार्रवाई के खिलाफ महापंचायत, एसपी और टीआई पर कार्रवाई की मांग

सीतापुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडऩे की मंशा जाहिर करते हुए शांति देवी ने कहा यह चुनाव अब सिर्फ दो पार्टियों के जीत-हार तक सीमित नहीं है, बल्कि स्थानीय व बाहरी प्रत्याशी को लेकर चुनाव होगा।
उन्होंने कहा कि जिसे क्षेत्र के मूल निवासियों से कोई लेना-देना नहीं है, जिनके लिए बाहरी लोग ही सबकुछ हैं, आखिर कब तक हम ऐसे व्यक्ति को सुनते रहेंगे। स्थानीय स्तर के सामान्य एवं आदिवासी वर्ग के नेताओं को उन्होंने स्थानीय राजनीति से अलग कर दिया है।
विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर वे क्षेत्र के मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बातों को रखेंगी। उन्होंने कहा इनके कार्यक्रम से उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। विश्व आदिवासी दिवस पर उनका पृथक से आयोजन दिन में 9 से एक बजे तक होगा।

Read More ब्रेकिंग...वरिष्ठ पत्रकार सुनील नामदेव को बड़ी राहत: कोर्ट ने किया दोषमुक्त; 'पिछली सरकार में दर्ज हुआ था मामला

लगभग सभी पंचायतों में खाद्य मंत्री का विरोध
जनपद अध्यक्ष ने दावा किया कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक अमरजीत भगत के विरोध में सीतापुर, बतौली, मैनपाट व अंबिकापुर ब्लॉक के लगभग सभी पंचायत हैं। खासकर आदिवासी वर्ग में इनका विरोध चरम पर है।
स्थानीय स्तर के महिला संगठन, महिला समूह सामाजिक संगठन सभी की मांग सीतापुर विस क्षेत्र में अपना प्रत्याशी बदलने और ऐसे व्यक्ति को टिकट देने की है, जो स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दे। उन्होंने कहा हमारी लड़ाई स्थानीय विधायक से व्यक्तिगत नहीं, आदिवासियों व स्थानीय लोगों के सम्मान, क्षेत्र के विकास, स्थानीय मुद्दों, उनकी और हमारी सोच की भिन्नता को लेकर है।

सर्वाधिक फर्जी वनाधिकार पत्र बना
शांति देवी ने पत्रकारों के समक्ष आरोप लगाया कि पिछले चार वर्षों के कार्यकाल में सबसे ज्यादा फर्जी वन अधिकार पत्र इनके समय में बना है। कई पर कार्यवाही हो रही है, कई मामलों को दबा दिया गया है।
शिकायत की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। सीतापुर क्षेत्र ही नहीं, बल्कि जिले में बैठे अधिकारी भी मंत्री अमरजीत भगत व उनके नजदीकी लोगों की सुनते हैं।
थाना से लेकर तहसील कार्यालय तक हर जगह केवल उनकी सुनी जाती है, आम जनता परेशान है। इन मामलों को उठाने वालों पर कार्यवाही कर दी जाती है, एफआईआर तक हो जाती है।

लेखक के विषय में

More News

असम महिला पर पाकिस्तानी लिंक का बड़ा आरोप: पुलिस ने 17 बैंक खाते और 44 एटीएम कार्ड किए जब्त

राज्य

असम महिला पर पाकिस्तानी लिंक का बड़ा आरोप: पुलिस ने 17 बैंक खाते और 44 एटीएम कार्ड किए जब्त असम महिला पर पाकिस्तानी लिंक का बड़ा आरोप: पुलिस ने 17 बैंक खाते और 44 एटीएम कार्ड किए जब्त
नई दिल्ली। असम पुलिस ने ज्योतिका कलिता नामक महिला को विदेशी फंड और पाकिस्तानी संबंधों के आरोप में गिरफ्तार किया...
कोलकाता में लियोनेल मेसी के फैंस का बवाल, इस वजह से स्टेडियम में फूटा गुस्सा, कुर्सियां तोड़ी, बोतलें फेंकी…
ग्रेटर नोएडा: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर कोहरे से हादसा, कई वाहन क्षतिग्रस्त, यातायात बहाल
कनाडा में ट्रक ड्राइवरों के बीच गैंगवार, गोलीबारी के आरोप में तीन भारतीय मूल के आरोपी गिरफ्तार
मंदिर में सेंधमारी: टूटा दानपात्र, बिखरे नोट और एक लाख की नकदी गायब