पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी पर छेड़छाड़ और धमकी का आरोप, छात्रा ने दर्ज कराई शिकायत

पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी पर छेड़छाड़ और धमकी का आरोप, छात्रा ने दर्ज कराई शिकायत

रायपुर | राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाने में एक एलएलबी की छात्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी बताने वाले युवक सार्थक शर्मा के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी और अश्लील हरकतों की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसे लंबे समय से प्रताड़ित कर रहा था और बदनाम करने की धमकी दे रहा था।

2018 से जान पहचान, अब कर रहा जबरदस्ती

पीड़िता सत्यम विहार, रायपुरा में रहती है और पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई कर रही है। उसने बताया कि आरोपी सार्थक शर्मा से उसकी पहचान 2018 में रावतपुरा सरकार गुरु परिवार के जरिए हुई थी। इसके चलते उसका घर में आना-जाना था।

गली में रोककर की जबरदस्ती, शादी न होने देने की धमकी

पीड़िता के अनुसार, 14 फरवरी 2025 को दोपहर 3 बजे जब वह कॉलेज से घर लौट रही थी, तो आरोपी ने उसे गली में रोक लिया। उसने गलत नीयत से उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की और जबरदस्ती करने लगा। पीड़िता ने विरोध किया, तो आरोपी ने धमकी दी कि "अगर तुम मुझसे बात नहीं करोगी, तो तुम्हारी शादी कहीं और नहीं होने दूंगा और बदनाम कर दूंगा।"

Read More डीएड अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कथित बदसलूकी, ACP ने प्रदर्शनकारी का मोबाइल छीनकर अंधेरे में फेंका

अश्लील मैसेज और फोटो वायरल करने की धमकी

पीड़िता का आरोप है कि सार्थक शर्मा उसे लगातार अश्लील मैसेज भेज रहा था और फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था। इससे वह मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित हो चुकी थी। आरोपी आए दिन उसका पीछा करता और जबरदस्ती बात करने की कोशिश करता।

Read More छत्तीसगढ़ विधानसभा होगी पेपरलेस, अब ऑनलाइन होंगे विधायकों के सवाल-जवाब और समितियों का कामकाज

डर के कारण नहीं की थी शिकायत, अब माता-पिता के साथ दर्ज कराई रिपोर्ट

पीड़िता ने बताया कि डर के कारण उसने पहले शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। लेकिन जब परेशानियां बढ़ने लगीं, तो 17 मार्च 2025 को वह अपने माता-पिता के साथ डीडी नगर थाने पहुंची और लिखित शिकायत दी।

अब सरकार की कार्रवाई पर टिकी निगाहें

छत्तीसगढ़ की सरकार को कानून-व्यवस्था पर सख्त रुख अपनाने की बात कहती है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या पीड़िता को न्याय मिलेगा, या यह मामला भी राजनीतिक प्रभाव के चलते ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा? पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है, अब देखना होगा कि आगे क्या कार्रवाई होती है।

Tags:

Latest News

छोटी दिवाली पर CM विष्णुदेव साय ने बगिया निवास में जलाए दीप, प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं छोटी दिवाली पर CM विष्णुदेव साय ने बगिया निवास में जलाए दीप, प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, रात के तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रायपुर में 19 डिग्री पहुंचा पारा
रायपुर में दीपक टंडन के होटल और घर पर बिलासपुर पुलिस की दबिश, DVR और पत्नी का मोबाइल जब्त
सरगुजा में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 61 केंद्रों में तैयारी पूरी; 62 हजार से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन
बुलंदशहर में धनतेरस पर सनसनीखेज वारदात: 8 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या, लोहे की रॉड से हमला
फतेहपुर में 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, 22.50 लाख के जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश
मंत्री गजेंद्र यादव ने अपने विशेष सहायक को हटाया, समग्र शिक्षा से हटाकर SCERT में किया पदस्थ
CBSE बोर्ड परीक्षा का बिगुल, इस दिन से शुरू होंगे 10वीं-12वीं के एग्जाम, अप्रैल तक चलेगी परीक्षा
विष्णु भैया की पाती मुंगेली के ग्राम लिम्हा की सुनीता बहन को मिली, मुख्यमंत्री ने दी राज्य स्थापना दिवस की बधाई
डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम, NeVA के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु की पाती’ पाकर लोक साहित्यकार डॉ. जयमती कश्यप ने जताया आभार
केशकाल में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा