ईडी और केंद्रीय जांच एजेंसियों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सब्र का बांध टूटा! विशेष व्यक्तियों के लिए तल्ख शब्दों में किया गया टिप्पणी और दी गई चेतावनी से मची खलबली, आगे और टकराहट बढ़ने के आसार?

ईडी और केंद्रीय जांच एजेंसियों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सब्र का बांध टूटा! विशेष व्यक्तियों के लिए तल्ख शब्दों में किया गया टिप्पणी और दी गई चेतावनी से मची खलबली, आगे और टकराहट बढ़ने के आसार?

ईडी और केंद्रीय जांच एजेंसियों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सब्र का बांध टूटा! विशेष व्यक्तियों के लिए तल्ख शब्दों में किया गया टिप्पणी और दी गई चेतावनी से मची खलबली, आगे और टकराहट बढ़ने के आसार? बिलासपुर : लगता है प्रदेश में चुनाव आते आते तक भूपेश बघेल सरकार और उनकी पार्टी को भाजपा […]

ईडी और केंद्रीय जांच एजेंसियों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सब्र का बांध टूटा! विशेष व्यक्तियों के लिए तल्ख शब्दों में किया गया टिप्पणी और दी गई चेतावनी से मची खलबली, आगे और टकराहट बढ़ने के आसार?

बिलासपुर : लगता है प्रदेश में चुनाव आते आते तक भूपेश बघेल सरकार और उनकी पार्टी को भाजपा के साथ ही ईडी तथा केंद्रीय जांच एजेंसियों से सीधी लड़ाई लड़नी पड़ सकती है। बड़ा सवाल यह है कि क्या ईडी अधिकारियो द्वारा विशेष व्यक्तियों से पूछताछ में थर्ड डिग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है और आरोपियों को धमकी के साथ ही मारपीट भी की जा रही है ?यदि ऐसा है तो यह बडगंभीर बात है । विशेष व्यक्तियों के ऊपर चल रही ईडी अधिकारियो की कार्यवाही से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भड़कना और जरूरत पड़ी तो राज्य की पुलिस विधिक रूप से कार्यवाही करने को विवश होगी ऐसा कहना यह साबित करता है कि स्थिति बेहद गंभीर है और आने वाले दिनों में जैसा कि मुख्यमंत्री का ट्वीट है ,ईडी ने अपना रवैया नहीं बदला तो विकट स्थिति पैदा हो सकती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वैसे तो खरी खरी बोलने के आदि हैं लेकिन आज का विशेष व्यक्तियों के तरफ से दिया गया उनका बयान निश्चित ही ईडी और अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियों को अपनी कार्य प्रणाली में तब्दीली के लिए सोचनी चाहिए अन्यथा एन चुनावी सरगर्मी के बीच कुछ भी हो सकता है ।

:आइए जानें श्री बघेल ने क्या कहा: प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ED और IT के अधिकारियों को सख्त लहजे में चेतावनी दी है। अपने फेसबुक पेज और ट्विटर के माध्यम से

उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा है जांच में सहयोग करने को लोग तैयार है लेकिन बेवजह किसी को धमकाया, डराया और मारपीट किया जाएगा तो फिर प्रदेश की पुलिस भी अपने हिसाब से काम करेगी। उन्होंने पूछताछ की वीडियो रिकार्डिंग करने की भी मांग की है।
प्रदेश में इन दिनों ED, IT की कार्रवाई चल रही है। कहीं मनी लांड्रिंग तो कहीं कोल स्कैम और कहीं टैक्स चोरी के मामले को लेकर छापेमारी और पूछताछ किया जा रहा है। लेकिन इन सेंट्रल एजेंसियों की कार्यशैली पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कड़ा एतराज जताया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने फेसबुक पेज और ट्विटर पर लिखा है
केंद्रीय एजेंसियां देश के नागरिकों की ताकत होती हैं, यदि इन ताकतों से नागरिक डरने लगें तो निश्चित ही यह नकारात्मक शक्ति देश को कमजोर करती है। ED और इनकम टैक्स जैसी एजेंसियां भ्रष्टाचार करने वालों पर कानूनी कार्रवाई करें, हम इसका स्वागत करते हैं।
लेकिन जिस प्रकार से ED और इनकम टैक्स के अधिकारियों द्वारा लोगों से पूछताछ के दौरान गैर कानूनी कृत्य सामने आ रहे हैं, वो बिल्कुल भी स्वीकार करने योग्य नहीं हैं।
लोगों को तत्काल समन देकर जबरन घर से उठाना, उनको मुर्गा बनाना, मार-पीट कर दवाब डालकर मन चाह बयान दिलवाने को बाध्य करना, आजीवन जेल में सड़ने की धमकी देना, बिना खाना-पानी के देर रात तक रोक कर रखना जैसे गंभीर शिकायतें प्राप्त हो रही हैं।
स्थानीय पुलिस को सूचना दिए बिना CRPF को साथ लेकर छापा मारी कर रहे हैं। अधिकारियों से शिकायत प्राप्त हुई है कि कुछ लोगों को रॉड से पीट रहे हैं, किसी का पैर टूटा है तो किसी को सुनाई देना बंद हो गया है।
इन घटनाओं से प्रदेश की जनता बहुत गुस्से में है। राजनीतिक षड्यंत्र की पूर्ति के उद्देश्य से झूठे प्रकरण बनाने का खेल प्रतीत हो रहा है।
अधिकारियों को निर्देशित किया है कि भारत सरकार को इन सब घटनाओं की जानकारी दी जाए और अवैधानिक कृत्यों पर रोक लगायी जाए।
जिससे भी पूछताछ हो, उसकी विडियोग्राफ़ी हो। विधिक ढंग से जांच में हमारा पूर्ण सहयोग रहेगा।
यदि ऐसी शिकायतें हमें आगे भी प्राप्त होंगी, तो राज्य की पुलिस विधिक रूप से कार्रवाई हेतु विवश होगी।
हमारे नागरिकों की सुरक्षा हेतु हम कृत संकल्पित हैं।
सनद रहे…

Read More BREAKING: बिलासपुर में आग का तांडव! खाद्य तेल एजेंसी धू-धू कर जली, लाखों के नुकसान की आशंका

Tags:

Latest News

राजधानी का ग्रामीण इलाका बना क्राइम कैपिटल हत्याओं और बवाल से दहला मंदिर हसौद आखिर क्या कर रही हैं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी  राजधानी का ग्रामीण इलाका बना क्राइम कैपिटल हत्याओं और बवाल से दहला मंदिर हसौद आखिर क्या कर रही हैं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी 
सरगुजा में हाई वोल्टेज ड्रामा एसपी ने ज्ञापन लेने से किया किनारा आईजी दफ्तर पहुंचे अफसरों के पीछे पीछे पहुंचे एसपी
बिलासपुर में सत्ता और सिस्टम का सिंडिकेट मेडिकल पेशे से बिल्डर बने रसूखदार का खेल , गोकले नाला पाटकर भी हो रही अवैध प्लॉटिंग
महिला SP के जिले में बीमार बच्ची को डॉक्टर ने बताया गर्भवती, पुलिस ने रातभर गला दबाकर पूछा- बता, किसके साथ...
रायपुर जिला न्यायालय परिसर में हमला: पेशी के दौरान दो भाइयों के बीच विवाद, एक गंभीर रूप से घायल, मची अफरा-तफरी
दुर्ग के श्मशान घाट में सनसनी: कब्रों के बाहर मिले मानव अवशेष, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
नोएडा के सबसे चर्चित प्रोजेक्ट पर ED का शिकंजा, 8115 करोड़ की मार्केट वैल्यू वाली संपत्तियां रडार पर
दिल्ली में बड़ा आतंकी मॉड्यूल बेनकाब, कई राज्यों से 9 संदिग्ध गिरफ्तार, संवेदनशील ठिकानों को निशाना बनाने की आशंका
मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया से गिरी, 6 की मौत, 40 से ज्यादा घायल
चलती कार की सनरूफ पर डांस, रील के लिए जान जोखिम में! रायपुर में युवकों का खतरनाक स्टंट वायरल
फरीदाबाद में बुलडोजर एक्शन के बाद प्रशासन अलर्ट, अफवाहों पर रोक लगाने के लिए कई घंटों तक इंटरनेट सेवाएं बंद
ऑपरेशन सिंदूर पर सेना प्रमुख का बड़ा बयान: तीनों सेनाएं हर चुनौती के लिए तैयार, बढ़ाया जा रहा तालमेल