आरंग में थाने के बाहर फूटा गुस्सा, गौ सेवक पर मारपीट के आरोप के बाद सतनामी समाज का उग्र प्रदर्शन

आरंग में थाने के बाहर फूटा गुस्सा, गौ सेवक पर मारपीट के आरोप के बाद सतनामी समाज का उग्र प्रदर्शन

रायपुर: रायपुर जिले के आरंग में आज माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब सतनामी समाज के सैकड़ों लोग आरंग थाने के बाहर एकत्र होकर जोरदार प्रदर्शन करने लगे। समाज के लोगों ने कथित गौ सेवक गोल्डी शर्मा और उसके साथियों पर एक युवक के साथ मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगाया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि पूरे थाना परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील करना पड़ा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, विवाद की शुरुआत कुछ दिन पहले ग्राम गुदगुदा में भैंसों से भरे वाहन को रोकने की घटना के बाद हुई थी। आरोप है कि इसी मामले को लेकर शनिवार को गोल्डी शर्मा ने ग्राम गुदगुदा निवासी बलराम कुर्रे के साथ सार्वजनिक रूप से गाली-गलौज की और उसके साथ मारपीट की। खास बात यह रही कि यह पूरी घटना कथित तौर पर पुलिस थाने के सामने हुई, जिससे लोगों में और ज्यादा नाराजगी फैल गई। घटना का वीडियो सोशल Media पर वायरल होने के बाद मामला तेजी से गरमा गया।image-1-21

वायरल वीडियो सामने आने के बाद सतनामी समाज के लोग बड़ी संख्या में आरंग थाना पहुंच गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस कथित गौ सेवकों को संरक्षण दे रही है, जिसकी वजह से उनके हौसले बढ़ते जा रहे हैं। समाज के प्रतिनिधियों ने मांग की है कि आरोपी गोल्डी शर्मा और उसके साथियों के खिलाफ तत्काल सख्त धाराओं में FIR दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए।

Read More डीईओ मनीराम यादव पर 'विशेष कृपा': 6 साल से फाइलें खा रहीं धूल, गबन के 'मास्टर' पर मेहरबान सिस्टम!

थाने के बाहर बढ़ती भीड़ और विरोध प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारी लगातार प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर स्थिति को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर हालात पर नजर बनाए हुए हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सकेimage-3-16

Read More अंडरवियर में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, किडनी खराब होने का जिक्र कर छोड़ा सुसाइड नोट, परिजनों ने बीमारी से किया इनकार

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण अभिषेक कुमार झा ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए वायरल वीडियो और शिकायत की जांच की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरंग में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है।

Latest News

कागजों पर बैन, गलियों में चल रहीं गुटखा फैक्ट्रियां: रोजाना छप रहा 25 लाख का अवैध माल, हर साल कैंसर अस्पताल पहुंच रहे 1200 मरीज कागजों पर बैन, गलियों में चल रहीं गुटखा फैक्ट्रियां: रोजाना छप रहा 25 लाख का अवैध माल, हर साल कैंसर अस्पताल पहुंच रहे 1200 मरीज
सिगरेट के धुएं के बीच चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, दो दिन पहले मारपीट का वीडियो भी आया था सामने
पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा