जल संसाधन विभाग में मचा घमासान, संविदा नियुक्ति और वित्तीय अफसरों की कमी से कामकाज ठप

जल संसाधन विभाग में मचा घमासान, संविदा नियुक्ति और वित्तीय अफसरों की कमी से कामकाज ठप

रायपुर: छत्तीसगढ़ के जल संसाधन विभाग में इन दिनों जबरदस्त अंदरूनी खींचतान चल रही है। प्रमुख अभियंता पद पर संविदा नियुक्ति के बाद से ही विभाग में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। वहीं अहम वित्तीय अधिकारी की गैरमौजूदगी से कामकाज पर ब्रेक लगने का डर सता रहा है। इस खींचतान से विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी नाराज बताए जा रहे हैं। उनका मानना है कि इसका सीधा असर विभागीय कामकाज पर पड़ेगा। प्रभारी प्रमुख अभियंता को लेकर भी तस्वीर अभी साफ नहीं है।

             दरअसल विभाग के कई अहम पदों पर संविदा पर अधिकारी बैठे हैं। प्रमुख अभियंता की संविदा नियुक्ति के बाद से ही वित्तीय अधिकारी को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है। इस मामले में नियमित वरिष्ठ अफसरों में भी उहापोह की स्थिति बनी हुई है। राज्य शासन ने वित्तीय फैसले लेने के संबंध में कोई स्पष्ट आदेश जारी नहीं किया है। इस बात को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों में काफी नाराजगी है और विभाग में जमकर चर्चा हो रही है। जानकारी के अनुसार इंजी इन चीफ की नियुक्ति से पहले प्रभारी प्रमुख अभियंता के तौर पर वरिष्ठतम अंचल अधिकारी डीके भुणेकर को नियुक्त किया गया था। अब विभाग में यह असमंजस है कि प्रमुख अभियंता की कुर्सी पर कौन बैठेगा।

अहम पदों पर संविदा अधिकारी

Read More आय से अधिक संपत्ति मामला: रेखा नायर की याचिका हाईकोर्ट से खारिज, चलेगा मुकदमा

जल संसाधन विभाग में प्रमुख अभियंता के अलावा कई अन्य शीर्ष पदों पर भी संविदा अधिकारी तैनात हैं। इनमें प्रशासना सलाहकार और सोई बिल्डिंग जैसे पदों पर भी अधिकारी संविदा पर नियुक्त हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि डैम सेफ्टी सेल को भी संविदा अधिकारी के हवाले कर दिया गया है। इसके अलावा प्राक्कलिन समिति में भी करीब चार से पांच अधिकारी संविदा पर काम कर रहे हैं।

Read More 400 करोड़ का प्रोजेक्ट 'एक्स-रे' खुद फाइलों में अटका ; मिट्टी की जांच हुई, मगर टेंडर को दिल्ली से हरी झंडी का इंतजार

             विभागीय अफसरों का कहना है कि अधीनस्थ और वित्तीय अधिकारी स्पष्ट नहीं होने से मैदानी कामकाज प्रभावित होगा। उनका यह भी मानना है कि संविदा पर नियुक्त इंजीनियर किसी भी स्थिति में वित्तीय फैसले नहीं ले सकते। इससे विभागीय फैसलों में कई तकनीकी अड़चनें आने की आशंका है।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर माओवादियों के ठिकाने पर बड़ा एक्शन, जंगल से हथियार-विस्फोटकों का जखीरा बरामद ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर माओवादियों के ठिकाने पर बड़ा एक्शन, जंगल से हथियार-विस्फोटकों का जखीरा बरामद
मानहानि मामले में वन अधिकारी को हाई कोर्ट से राहत, कार्यवाही पर रोक
CGPSC केस के बीच टामन सोनवानी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; हार्ट की समस्या के बाद पेसमेकर लगाया
इंदौर में रफ्तार का कहर: बेकाबू इनोवा ने 5 वाहनों को मारी टक्कर, घायलों को 200 फीट तक घसीटने का आरोप
बासी समोसे की शिकायत पर भड़का होटल संचालक, ग्राहक की कर दी जमकर पिटाई
एलसीआईटी कॉलेज में सजा ‘वेनिस कार्निवल’, आईजी ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र, एनसीसी कैडेट्स हुए सम्मानित
ओणम पर सजा केरल, फूलों की रंगोली से लेकर ओणसद्या तक दिखी उत्सव की रंगत
नेपाल में नदी का रौद्र रूप! भोटे कोशी के सैलाब ने मचाई तबाही, कई लोग लापता; रेस्क्यू तेज
‘विमान में बम है’… एक कॉल से मचा हड़कंप! लखनऊ-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग के बाद जांच
एक झील, 6 लाशें और अनसुलझा सवाल! भूतनाल में तैरते मिले शव, गहराया मौत का राज
‘अवैध कमाई आएगी तो बराबर बांटेंगे’… गंगाजल लेकर पार्षदों की शपथ का VIDEO वायरल, मचा बवाल
यात्रीगण कृपया ध्यान दे: रक्षाबंधन पर रेलवे का तोहफा! दुर्ग-रायगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, 27 से 29 अगस्त तक तीन फेरे