Vedanta Power Plant Blast: मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, 30 दिन में रिपोर्ट, कांग्रेस ने भी बनाई 9 सदस्यीय कमेटी

Vedanta Power Plant Blast: मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, 30 दिन में रिपोर्ट, कांग्रेस ने भी बनाई 9 सदस्यीय कमेटी

रायपुर/सक्ती। सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में 14 अप्रैल को हुए भीषण बॉयलर हादसे के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने पूरे मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी करते हुए डभरा एसडीएम को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की विस्तृत जांच कर 30 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए, ताकि जिम्मेदारों की जवाबदेही तय की जा सके।

जांच के लिए आठ प्रमुख बिंदु निर्धारित किए गए हैं, जिनमें हादसे की वास्तविक समयरेखा, घटनास्थल पर मौजूद श्रमिकों की संख्या, मृतक एवं घायलों की पहचान, और दुर्घटना के कारणों का गहन विश्लेषण शामिल है। इसके अलावा औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए निरीक्षण, उसमें पाई गई कमियां और उन पर की गई कार्रवाई की भी समीक्षा की जाएगी। प्रशासन यह भी स्पष्ट करना चाहता है कि हादसा तकनीकी खामी से हुआ या मानवीय लापरवाही इसका कारण बनी।admin-latter

इधर, इस संवेदनशील मुद्दे पर राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी स्वतंत्र जांच के लिए 9 सदस्यीय समिति का गठन किया है। पार्टी अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर गठित इस समिति का नेतृत्व पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल कर रहे हैं, जिसमें कई विधायक और वरिष्ठ नेता शामिल किए गए हैं।congress-2

Read More चार्जशीट में नया खुलासा: कोयले के बाद अब आयरन पैलेट पर भी 100 रुपए प्रति टन की वसूली, डायरी में IAS मौर्य को 1 करोड़ देने की ....

कांग्रेस की यह समिति पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर जमीनी स्थिति का आकलन करेगी और अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। प्रशासनिक जांच के साथ-साथ राजनीतिक स्तर पर भी सक्रियता बढ़ने से यह मामला अब व्यापक जांच और जवाबदेही की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जिससे भविष्य में इस तरह की औद्योगिक दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने पर भी जोर रहेगा।

Read More छात्राओं की शिकायत पर मल्हार स्कूल में बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य समेत तीन शिक्षक हटाए गए

Latest News

डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी
अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम से भिड़ गया दुकानदार, बलिदानी स्मारक के पास हंगामा
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद इलाज की मजबूरी बनी तबादले का आधार, हाई कोर्ट ने दी एडीएम को दी अंतरिम राहत
LPU Violence Case: हाई कोर्ट की पंजाब पुलिस को फटकार, आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश
Sahibganj News: बांग्लादेशी युवक के पास पाकिस्तान-नेपाल की मुद्रा मिलने से जांच तेज, रांची ATS ने संभाली पड़ताल
Kanker Liquor Case: भानुप्रतापपुर शराब कांड में बड़ा अपडेट, 4 हजार से ज्यादा खाली बोतलें मिलने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
अनुकंपा नौकरी पर छिड़ा विवाद, हाई कोर्ट ने मां के दावे को दी प्राथमिकता
Pendra News: केंदा घाटी के अंधे मोड़ पर दो भारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, खाई में लटका ट्रक और पलटा ट्रेलर
Dalli Rajhara News: स्टेशन पर छूटा नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग, RPF ने सुरक्षित लौटाकर पेश की मिसाल
खुले आसमान के नीचे विराजती हैं शिकारी माता, मंदिर पर आज तक नहीं टिक सकी छत, पांडवों से जुड़ी है मंदिर की मान्यता
3 जिले में चोरी की 10 वारदातों का हुआ खुलासा, दिन में सूने मकानों की रेकी, फिर ताला तोड़कर करते थे चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार
वारली कला के रंगों में सजी रेल क्लब, बच्चों से लेकर बड़ों तक ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, नई पीढ़ी ने सीखी पारंपरिक कला