CAF भर्ती पर बवाल: गृहमंत्री निवास घेरने पहुंचे कैंडिडेट्स, पुलिस से हुई तीखी झड़प

CAF भर्ती पर बवाल: गृहमंत्री निवास घेरने पहुंचे कैंडिडेट्स, पुलिस से हुई तीखी झड़प

रायपुर। छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (CAF) भर्ती को लेकर वर्षों से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों का सब्र अब टूटता नजर आ रहा है। 2018 में निकली CAF भर्ती में वेटिंग लिस्ट में शामिल सैकड़ों कैंडिडेट्स आज एक बार फिर गृहमंत्री निवास (HM हाउस) पहुंचे और नौकरी की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कैंडिडेट्स और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी नोंक-झोंक और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।

7 साल से इंतजार, अब भी खाली हैं हजारों पद
CAF के लिए वर्ष 2018 में 1786 पदों पर भर्ती निकाली गई थी, जिसमें करीब 417 अभ्यर्थी वेटिंग लिस्ट में रह गए। आरोप है कि 7 साल बीतने के बाद भी इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं मिल पाई है, जबकि विभाग में 3 हजार से ज्यादा पद आज भी खाली हैं। कई अभ्यर्थी उम्मीद हारकर दूसरे करियर विकल्प तलाश चुके हैं, जबकि कई पिछले सात वर्षों से लगातार दफ्तरों, अधिकारियों और मंत्रियों के बंगले के चक्कर काट रहे हैं।

परिवार और बच्चों के साथ धरना
CAF कैंडिडेट्स पिछले एक महीने से परिवार और बच्चों के साथ तूता धरना स्थल पर बैठे हुए हैं। मंगलवार को वे चौथी बार अपनी मांगों को लेकर गृह मंत्री निवास पहुंचे और सीधी मुलाकात व ठोस चर्चा की मांग पर अड़ गए। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने भीड़ हटाने की कोशिश की, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। कैंडिडेट्स का आरोप है कि महिलाओं और बच्चों पर भी पुलिस ने जोर-आजमाइश की।2026-01-20t105926316_1768886874

Read More डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश

मुलाकात के बिना नहीं हटेंगे कैंडिडेट्स
प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का साफ कहना है कि वे गृह मंत्री विजय शर्मा से मुलाकात किए बिना वापस नहीं जाएंगे। कैंडिडेट्स का दावा है कि इससे पहले दो बार गृह मंत्री से मुलाकात में उन्हें आश्वासन मिला था, लेकिन तीसरी बार तय मुलाकात नहीं हो पाई, जिससे नाराजगी और बढ़ गई है।

Read More Surajpur Crime: पति की जमानत का झांसा पड़ा भारी, महिला की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार; न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

बातचीत पर टिकी निगाहें
फिलहाल, गृह मंत्री निवास के बाहर तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। पुलिस बल तैनात है और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि सरकार CAF वेटिंग कैंडिडेट्स को लेकर क्या फैसला लेती है।

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार