बिलासपुर में फिर सड़क पर मौतें: अज्ञात वाहन ने 18 गायों को कुचला, हाईकोर्ट के आदेश भी बेअसर

बिलासपुर में फिर सड़क पर मौतें: अज्ञात वाहन ने 18 गायों को कुचला, हाईकोर्ट के आदेश भी बेअसर

बिलासपुर में फिर सड़क पर मौतें: अज्ञात वाहन ने 18 गायों को कुचला, हाईकोर्ट के आदेश भी बेअसर

बिलासपुर में नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने 18 मवेशियों को कुचल दिया। 13 दिन में दूसरी ऐसी घटना, हाईकोर्ट के निर्देश भी बेअसर।

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर ज़िले में एक बार फिर मानवता को झकझोर देने वाला हादसा सामने आया है। रविवार देर रात एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने नेशनल हाईवे पर बैठे 18 मवेशियों को कुचल दिया, जिसमें सभी की मौके पर मौत हो गई, जबकि करीब 5 अन्य मवेशी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया हैं। यह दुर्घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र के कड़ार-सारधा चौक के पास हुई। गौरतलब है कि 13 दिन पहले ही इसी तरह की घटना में 14 गायों की मौत हुई थी, जिससे अब यह दूसरी बड़ी दुर्घटना बन गई है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रविवार रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन नेशनल हाईवे पर बैठे मवेशियों को कुचल दिया, जिससे 18 गायों की मौत हो गई। जबकि, करीब आधा दर्जन 5 मवेशी घायल हैं। गौ-सेवकों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है। 15 जुलाई को हाईकोर्ट ने सरकार से भी सवाल किए थे कि सड़क पर बैठे मवेशी कब हटाओगे बताओ।BILASPUR

जानकारी के मुताबिक, मस्तूरी-रायपुर नेशनल हाईवे पर कड़ार-सारधा चौक के पास 27 जुलाई की रात हमेशा की तरह सड़क पर गाय, बैल और बछड़ों का झुंड बैठा हुआ था। इस दौरान तेज रफ्तार वाहन ने गायों को अपनी चपेट में ले लिया। 28 जुलाई को आज दिन सुबह गौ सेवकों को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद आक्रोशित गौ सेवक मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल गौवंशों को इलाज के लिए भेजा। साथ ही पास ही सड़क किनारे गड्‌ढा खोदकर मृत पड़े गायों का अंतिम संस्कार किया।

Read More 300 करोड़ के एक्सप्रेस-वे का चीरहरण एक मॉल को फायदा पहुंचाने अफसरों ने कर दिया बड़ा खेल, नियम ताक पर रखकर बना दिया VIP रास्ता...

जिसके बाद मामले की शिकायत चकरभाठा थाने में की। गौ सेवकों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि पिछले 15 दिन से कलेक्टर संजय अग्रवाल लगातार अफसरों की लगातार मीटिंग ले रहे हैं, जिसमें उन्हें सड़क पर बैठे मवेशियों को हटाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्होंने मवेशियों को सड़क पर छोड़ने वाले गौ पालकों के खिलाफ FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। करीब 13 दिन पहले जब हादसा हुआ, तब एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर वाहन चालक के साथ ही मवेशी मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। हालांकि, इसके बाद भी सड़क पर मवेशी बैठने का सिलसिला नहीं थम रहा है।10038144791753687216_1753688899

Read More छत्तीसगढ़ के चर्चित LPG स्कैम में पुलिस को बड़ी सफलता, फरार आरोपी आखिरकार गिरफ्तार, पुलिस ने कोल्हापुर होटल से दबोचा

बता दें कि छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सड़कों पर घूम रहे मवेशियों को हटाने के लिए राज्य शासन को आदेश जारी कर चुका है। लेकिन, सड़कों पर मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिसकी वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं। तखतपुर-मुंगेली, कोटा रोड, मस्तूरी, चकरभाठा के साथ ही सीपत रोड़ में शाम ढलते ही सड़कों पर मवेशियों का जमावड़ा रहता है। लगातार हो रहे हादसों पर हाईकोर्ट ने कई बार राज्य सरकार और जिला प्रशासन को जवाब मांगा और आदेश भी जारी किया है। जिसमें उन्हें सड़कों से मवेशियों को हटाने और निगरानी करने कहा था, लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद जिला प्रशासन मवेशियों को हटाने को लेकर ध्यान नहीं दे रहा है।

Latest News

राजधानी का ग्रामीण इलाका बना क्राइम कैपिटल हत्याओं और बवाल से दहला मंदिर हसौद आखिर क्या कर रही हैं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी  राजधानी का ग्रामीण इलाका बना क्राइम कैपिटल हत्याओं और बवाल से दहला मंदिर हसौद आखिर क्या कर रही हैं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी 
सरगुजा में हाई वोल्टेज ड्रामा एसपी ने ज्ञापन लेने से किया किनारा आईजी दफ्तर पहुंचे अफसरों के पीछे पीछे पहुंचे एसपी
बिलासपुर में सत्ता और सिस्टम का सिंडिकेट मेडिकल पेशे से बिल्डर बने रसूखदार का खेल , गोकले नाला पाटकर भी हो रही अवैध प्लॉटिंग
महिला SP के जिले में बीमार बच्ची को डॉक्टर ने बताया गर्भवती, पुलिस ने रातभर गला दबाकर पूछा- बता, किसके साथ...
रायपुर जिला न्यायालय परिसर में हमला: पेशी के दौरान दो भाइयों के बीच विवाद, एक गंभीर रूप से घायल, मची अफरा-तफरी
दुर्ग के श्मशान घाट में सनसनी: कब्रों के बाहर मिले मानव अवशेष, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
नोएडा के सबसे चर्चित प्रोजेक्ट पर ED का शिकंजा, 8115 करोड़ की मार्केट वैल्यू वाली संपत्तियां रडार पर
दिल्ली में बड़ा आतंकी मॉड्यूल बेनकाब, कई राज्यों से 9 संदिग्ध गिरफ्तार, संवेदनशील ठिकानों को निशाना बनाने की आशंका
मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया से गिरी, 6 की मौत, 40 से ज्यादा घायल
चलती कार की सनरूफ पर डांस, रील के लिए जान जोखिम में! रायपुर में युवकों का खतरनाक स्टंट वायरल
फरीदाबाद में बुलडोजर एक्शन के बाद प्रशासन अलर्ट, अफवाहों पर रोक लगाने के लिए कई घंटों तक इंटरनेट सेवाएं बंद
ऑपरेशन सिंदूर पर सेना प्रमुख का बड़ा बयान: तीनों सेनाएं हर चुनौती के लिए तैयार, बढ़ाया जा रहा तालमेल