- Hindi News
- छत्तीसगढ़
- अमृतधारा जलप्रपात में पिकनिक मनाने गए SECL के दो अधिकारियों की डूबने से मौत
अमृतधारा जलप्रपात में पिकनिक मनाने गए SECL के दो अधिकारियों की डूबने से मौत
मनेंद्रगढ़/ छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में पिकनिक मनाने अमृतधारा जलप्रपात पहुंचे SECL के दो अधिकारियों की डूबने से मौत हो गई। जबकि एक कर्मचारी किसी तरह बचकर बाहर निकल गया। बताया जा रहा है कि तीनों को तैरना नहीं आता था।
दरअसल SECL हसदेव क्षेत्र से जुड़े 8 कर्मचारी मंगलवार को पिकनिक मनाने अमृतधारा पहुंचे थे शाम करीब चार बजे जब तीन लोग जलप्रपात के नीचे हसदेव नदी में नहा रहे थे, तभी गहरे पानी में चले जाने से ये हादसा हो गया। तीनों को तैरना नहीं आता था। एक कर्मचारी किसी तरह बाहर निकल आया, लेकिन दो अधिकारी शुभम मलार निवासी शहडोल और पृथ्वी सेटी निवासी तेलंगाना, डूब गए दोनों SECL में अंडर मैनेजर के पद पर पदस्थ थे।
घटना की जानकारी मिलने पर चौकी प्रभारी शेष नारायण सिंह की टीम और SECL की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और SECL की रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को बाहर निकाला। और शवों को मनेंद्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है।
लेखक के विषय में
मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।
