शाट सर्किट के चलते ट्रक में लगी आग , धू धू का जला ट्रक

शाट सर्किट के चलते ट्रक में लगी आग , धू धू का जला ट्रक

कोरबा जिले के गेवरा खदान में गुरुवार रात एक कोयला लदे ट्रक में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शॉर्ट सर्किट से यह हादसा हुआ। यह घटना उस समय हुई जब एसईसीएल खदान क्षेत्र में ट्रक की सैंपल चेकिंग की जा रही थी। कोयले से भरा ट्रक लाइन में खड़ा था, और उसके पीछे भी कई अन्य ट्रक कतार में खड़े थे।आग की चपेट में आने से ट्रक में लदा कोयला जलने लगा। मौके पर कई अन्य कोयला लदे ट्रक में आग के फैलने का खतरा देखते हुए सभी ट्रकों को तुरंत वहां से हटाया गया।घटना की सूचना मिलते ही एसईसीएल की दमकल टीम मौके पर पहुंची। हालांकि दमकल के पहुंचने से पहले ही ट्रक का काफी हिस्सा और कोयला जल चुका था। दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया।

मौके पर पहुंचे अधिकारी

जानकारी के मुताबिक, कई बार साइडिंग से जलता हुआ या गर्म कोयला लोड किया जाता है। इस कारण पहले भी ट्रकों में आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। चालक ने घटना की सूचना कंपनी को दी, जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और आगे की कार्रवाई की।गौरतलब है कि हाल ही में गेवरा खदान में कोयला चोरी के दौरान दो युवकों की मौत और एक अन्य के घायल होने की घटना सामने आई थी। इस प्रकार की लगातार घटनाएं खदान क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता को लेकर गंभीर चिंता पैदा करती हैं।

Read More शादी के तोहफे में आया ‘मौत का डिब्बा’! होम थिएटर ऑन करते ही हुआ धमाका, 2 की मौत; आरोपी को उम्रकैद

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

बाल सुधार गृह में रेप आरोपी की संदिग्ध मौत, फांसी के फंदे पर मिली लाश, एक महीने पहले चौकीदार की हुई थी हत्या बाल सुधार गृह में रेप आरोपी की संदिग्ध मौत, फांसी के फंदे पर मिली लाश, एक महीने पहले चौकीदार की हुई थी हत्या
नमक की बोरियों के नीचे छिपा था ‘काला कारोबार’! सुकमा में 308 किलो गांजा जब्त, राजस्थान के दो युवक गिरफ्तार
हिमाचल में बारिश का रौद्र रूप: पहाड़ टूटकर पटरी पर गिरा, कालका-शिमला ट्रेन थमी; हाईवे भी मलबे में घिरा
रायपुर में रेलवे ट्रैक पर 19 साल के युवक की लाश, शरीर पर चोटों ने बढ़ाया शक; हत्या के एंगल से जांच तेज
हाई कोर्ट के आदेशों की अनदेखी पर सूरजपुर जिला पंचायत सीईओ को नोटिस, अवमानना कार्रवाई की चेतावनी
बिलासपुर में मॉडल थाना बनाने की पहल, एसएसपी ने लिया सिविल लाइन थाना को गोद
Royal Challenge से McDowell’s तक बदल सकता है स्वाद! Diageo ने बदला फॉर्मूला, फ्लेवरिंग नियमों के बाद पूरे भारत में होगी नई व्यवस्था
जंतर-मंतर प्रदर्शन में Face Recognition पर दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, बोली- ‘शांतिपूर्ण छात्रों को निशाना नहीं बनाया’
15 दिन पहले जिसका किया अंतिम संस्कार, वही युवक अचानक लौटा घर! जिंदा देख परिवार के उड़े होश, जांच में जुटी पुलिस
सरगुजा में खौफनाक वारदात: माता-पिता की हत्या का आरोप, शव बोरी में भरकर ठिकाने लगाने की कोशिश; दूसरा बेटा पहुंचा तो भागा आरोपी
Axis Bank में अंदरूनी गड़बड़ी का आरोप: ग्राहक का मोबाइल नंबर बदला, FD की रकम पहुंची दूसरे खाते में, 15 लाख की हेराफेरी पर FIR
पेड़ के नीचे पढ़ाई को मजबूर सरकारी स्कूल के बच्चे, 3 साल से जर्जर भवन का इंतजार; अब ग्रामीणों ने खोला मोर्चा