रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड में शान से लहराया तिरंगा, CM साय ने किया ध्वजारोहण; 17 टुकड़ियों ने दी सलामी, देखे लाइव

रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड में शान से लहराया तिरंगा, CM साय ने किया ध्वजारोहण; 17 टुकड़ियों ने दी सलामी, देखे लाइव

रायपुर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजधानी रायपुर का पुलिस परेड ग्राउंड देशभक्ति और गौरव के रंग में रंगा नजर आया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुलिस परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तिरंगा लहराते ही पूरा परिसर राष्ट्रगान और देशभक्ति के भाव से गूंज उठा। स्वतंत्रता दिवस समारोह में सुरक्षा बलों और पुलिस की अलग-अलग टुकड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट के जरिए देश के प्रति समर्पण और अनुशासन का प्रदर्शन किया।

17 टुकड़ियां देंगी सलामी
इस बार स्वतंत्रता दिवस परेड में कुल 17 टुकड़ियां हिस्सा ले रही हैं। इनमें छत्तीसगढ़ पुलिस की पुरुष और महिला टुकड़ियों के अलावा देश की प्रमुख केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की टुकड़ियां भी शामिल हैं। परेड में BSF, CRPF, ITBP, CISF और SSB के जवानों के साथ बिहार पुलिस की टुकड़ी भी शामिल हुई। इनके अलावा जेल पुलिस, नगर सेना, NCC और घुड़सवार दल ने भी समारोह में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

घुड़सवार दल और डॉग स्क्वायड ने खींचा ध्यान
समारोह के खास आकर्षणों में पुलिस का घुड़सवार दल और डॉग स्क्वायड शामिल रहा। प्रशिक्षित डॉग्स ने अपने विशेष कौशल का प्रदर्शन किया, जबकि घुड़सवार दल की अनुशासित प्रस्तुति ने दर्शकों का ध्यान खींचा। परेड के दौरान सुरक्षा बलों की कदमताल और बैंड की धुनों ने समारोह के माहौल को और भव्य बना दिया।

Read More सेवा संकल्प में नहीं पहुंचे 21 शिक्षक को नोटिस, संघों ने खोला मोर्चा, सरकारी कार्यक्रमों के बहिष्कार की दी चेतावनी

IPS विमल कुमार पाठक संभाल रहे परेड की कमान
इस बार परेड की कमान IPS विमल कुमार पाठक के हाथों में रही। उनके साथ 2IC निशांत कुमार कुर्रे ने जिम्मेदारी संभाली। विभिन्न टुकड़ियों ने निर्धारित अनुशासन के साथ मार्च पास्ट करते हुए मुख्यमंत्री को सलामी दी।

Read More “मैं तुम्हें प्राचार्य नहीं मानता…” बिलासपुर स्कूल का Video वायरल, DEO-BEO से थाने तक पहुंचा मामला

CM साय के संबोधन पर टिकी नजरें
ध्वजारोहण और परेड के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का संबोधन भी समारोह का अहम हिस्सा रहेगा। प्रदेश की उपलब्धियों, विकास योजनाओं और सरकार की आगामी प्राथमिकताओं को लेकर मुख्यमंत्री की ओर से महत्वपूर्ण घोषणाओं की उम्मीद जताई जा रही है। खास तौर पर पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम को लेकर मुख्यमंत्री के संबोधन पर लोगों की नजरें हैं।

कमिश्नरेट सिस्टम को लेकर चर्चाएं तेज
रायपुर में 23 जनवरी 2026 से पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू है। अब चर्चा है कि सरकार रायपुर कमिश्नरेट का दायरा पूरे जिले तक बढ़ाने या दुर्ग अथवा बिलासपुर में भी कमिश्नरेट व्यवस्था लागू करने को लेकर घोषणा कर सकती है। हालांकि, इन संभावित घोषणाओं की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।

तिरंगे की शान, जवानों की कदमताल और देशभक्ति का जुनून, रायपुर में भव्य स्वतंत्रता दिवस समारोह
पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह ने स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय गौरव को जीवंत कर दिया। तिरंगे की छांव में 17 टुकड़ियों की सलामी, घुड़सवार दल का प्रदर्शन और डॉग स्क्वायड की प्रस्तुति इस आयोजन के प्रमुख आकर्षण बने।

Tags:

Latest News

दोस्तों के साथ नहाने उतरा दिग्विजय, तैरते-तैरते गहराई में गया और फिर नहीं आया बाहर, 3 घंटे बाद मिला शव दोस्तों के साथ नहाने उतरा दिग्विजय, तैरते-तैरते गहराई में गया और फिर नहीं आया बाहर, 3 घंटे बाद मिला शव
धान खरीदी से लेकर ई-व्हीकल तक, सरकार ने तय किए काम के लक्ष्य, विभागों को समयसीमा में पूरा करना होगा काम
कागजों पर बैन, गलियों में चल रहीं गुटखा फैक्ट्रियां: रोजाना छप रहा 25 लाख का अवैध माल, हर साल कैंसर अस्पताल पहुंच रहे 1200 मरीज
सिगरेट के धुएं के बीच चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, दो दिन पहले मारपीट का वीडियो भी आया था सामने
पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान