गणतंत्र दिवस पर तिरंगे का अपमान: राशि स्टील की लापरवाही से जमीन पर गिरा झंडा, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

गणतंत्र दिवस पर तिरंगे का अपमान: राशि स्टील की लापरवाही से जमीन पर गिरा झंडा, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

बिलासपुर। मस्तूरी के पाराघाट में स्थित राशि स्टील प्राइवेट लिमिटेड में गणतंत्र दिवस के मौके पर बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। जब पूरा देश तिरंगे की आन-बान और शान में डूबा था, तब इस कंपनी के परिसर में राष्ट्रगान के दौरान राष्ट्रीय ध्वज अचानक रस्सी से फिसलकर जमीन पर आ गिरा। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिससे लोगों में भारी आक्रोश है।

डायरेक्टर और जीएम की मौजूदगी में हुआ अपमान

तय कार्यक्रम के अनुसार कंपनी के डायरेक्टर रोहित अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल और जीएम चिंटू मिश्रा की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया जा रहा था। सैकड़ों कर्मचारी भी वहां खड़े थे लेकिन झंडा फहराते समय सुरक्षा और मजबूती का ध्यान नहीं रखा गया। जैसे ही झंडा ऊपर की ओर खींचा गया, वह सीधा जमीन पर गिर पड़ा। राष्ट्रीय ध्वज का जमीन पर गिरना न केवल घोर लापरवाही है बल्कि यह देश की गरिमा और संविधान का सीधा अपमान भी है।

Read More CG News: ‘हनुमान अंश’ को छत्तीसगढ़ में किया गया टैक्स फ्री, राज्यपाल-सीएम और विधानसभा अध्यक्ष ने साथ देखी फिल्म, CM साय ने की घोषणा

पुरानी आदतों से बाज नहीं आ रहा मैनेजमेंट

Read More कम स्टाम्प वाली 173 रजिस्ट्री पकड़ी गईं, 3.26 करोड़ की वसूली में फंसा पेंच

सूत्रों का कहना है कि राशि स्टील का विवादों से पुराना नाता है। इससे पहले भी गणतंत्र दिवस पर इस कंपनी में अजीबोगरीब हरकतें हो चुकी हैं। आरोप है कि पिछले साल जब भारत माता की जय के नारे लगने चाहिए थे, तब वहां प्रबंधन की चापलूसी में राशि स्टील की जय के नारे लगाए गए थे। अब तिरंगे के गिरने की इस ताजा घटना ने साफ कर दिया है कि कंपनी प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय पर्व महज एक रस्म अदायगी है।

प्रशासन की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

वीडियो सामने आने के बाद इलाके के लोगों में गुस्सा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि तिरंगा गिरते ही वहां सन्नाटा पसर गया लेकिन इतनी बड़ी चूक पर अब तक कंपनी की ओर से कोई माफीनामा या बयान नहीं आया है। लोग मांग कर रहे हैं कि राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम के तहत जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी कंपनी राष्ट्रीय प्रतीकों के साथ ऐसा मजाक न कर सके। फिलहाल इस मामले में राशि स्टील प्रबंधन कुछ भी कहने से बच रहा है। बिलासपुर पुलिस और जिला प्रशासन के पास यह मामला पहुंच चुका है। अब देखना होगा कि राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के इस गंभीर मामले में प्रशासन राशि स्टील के मालिकों पर क्या कार्रवाई करता है या फिर रसूख के आगे इस फाइल को भी दबा दिया जाएगा।

Tags:

Latest News

ग्राउंड रिपोर्ट: 1978 में जेपी ने दिया था साथ, अब छिन गया बुढ़ापे का सहारा; अनुदान प्राप्त कॉलेजों के रिटायर शिक्षकों की पेंशन बंद ग्राउंड रिपोर्ट: 1978 में जेपी ने दिया था साथ, अब छिन गया बुढ़ापे का सहारा; अनुदान प्राप्त कॉलेजों के रिटायर शिक्षकों की पेंशन बंद
जांच, निलंबन और फिर 'प्रमोशन': 55 लाख के मानदेय घोटाले में फंसे एमएल पटेल बने मुंगेली के नए DEO
मंडी बोर्ड में बगावत: 16 साल में 4 मंत्री और 12 एमडी बदले, लेकिन 'साहब' की कुर्सी टस से मस नहीं हुई
रायपुर: पूर्व IPS ने बिजली विभाग की महिला JE और सहकर्मी को ऑफिस में बनाया बंधक; घरेलू कनेक्शन पर चल रही थी कंपनी, पुलिस ने कराया मुक्त
पीडब्ल्यूडी में 1.60 करोड़ की बंदरबांट: ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा, अफसरों ने नियमों को ताक पर रखकर ठेकेदार को पहुंचाया फायदा
कम स्टाम्प वाली 173 रजिस्ट्री पकड़ी गईं, 3.26 करोड़ की वसूली में फंसा पेंच
इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी
MP News: आयुष्मान योजना में रिकॉर्ड की गड़बड़ी पर 11 अस्पतालों को नोटिस, 7 दिन का अल्टीमेटम; जवाब नहीं तो हट सकते हैं पैनल से
प्रदर्शन में शामिल होने से मना किया तो जूनियर छात्र की लात-घूंसों से पिटाई
CG News: मुख्यमंत्री निवास में सजा छत्तीसगढ़ी रंग, तीजा-पोरा तिहार में दिखी लोक संस्कृति की खूबसूरत झलक
20 दिन बाद फिर बाघिन का हमला, खेत में खाद डाल रहा किसान गंभीर घायल, एटीआर वन क्षेत्र में बढ़ी दहशत