25 हजार की कथित रिश्वत, वायरल वीडियो ने खोली पोल, पटवारी निलंबित

25 हजार की कथित रिश्वत, वायरल वीडियो ने खोली पोल, पटवारी निलंबित

बिलासपुर : जमीन का बंटवारा कराने के नाम पर कथित रिश्वत मांगने और लेने के मामले में पचपेड़ी में पदस्थ पटवारी ऋषिपुरी गोस्वामी पर आखिरकार प्रशासन का शिकंजा कस गया है। सोशल मीडिया और समाचार पोर्टलों पर वायरल हुए वीडियो को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। तहसीलदार पचपेड़ी की जांच रिपोर्ट में आरोप प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाए जाने के बाद कार्रवाई की गई।

50 हजार में तय हुआ था सौदा, 25 हजार पर अटका मामला

वायरल वीडियो में जमीन बंटवारे से जुड़े काम के बदले कथित तौर पर पैसों के लेनदेन की बातचीत दिखाई देती है। बताया जा रहा है कि जमीन बंटवारे के लिए 50 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था, जिसमें 25 हजार रुपये पटवारी के हिस्से के बताए जा रहे हैं। वीडियो में एक व्यक्ति नोटों की गड्डी देते हुए नजर आता है। इसी दौरान पटवारी के कथित तौर पर यह कहने की बात सामने आई कि इतनी रकम से काम नहीं चलेगा। वीडियो में पटवारी एक अन्य व्यक्ति से उसकी पहचान भी पूछता दिखाई देता है। जवाब में वह खुद को जमीन का खरीदार बताता है।

Read More 19 सूत्रीय मांगपत्र लेकर छत्तीसगढ़ प्राचार्य मंच पहुंचे डीईओ कार्यालय, कार्यों में पारदर्शिता और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की उठाई मांग

चार महीने पुराना बताया जा रहा वीडियो

Read More नेहरू चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजे आंगनबाड़ी कर्मियों के नारे, मांगें पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो करीब चार महीने पुराना बताया जा रहा है। मामला सामने आने के बाद मस्तूरी एसडीएम बजरंग वर्मा ने तहसीलदार प्रकाश साहू को जांच के निर्देश दिए थे। पटवारी को बयान दर्ज कराने के लिए मस्तूरी बुलाया गया था, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुआ। इसके बाद तहसीलदार पचपेड़ी ने 28 अक्टूबर 2026 को अपना जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। प्रतिवेदन में आरोप प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाए जाने के बाद कलेक्टर ने निलंबन का आदेश जारी किया। प्रशासन ने पटवारी के कृत्य को सिविल सेवा आचरण नियमों के विपरीत और गंभीर कदाचरण की श्रेणी में माना है। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि ऐसे कृत्य से शासन की छवि धूमिल होती है।

सात दिन में आरोप पत्र, कोटा में रहेगा मुख्यालय

पटवारी ऋषिपुरी गोस्वामी पहले पटवारी हल्का नंबर 14 में पदस्थ थे। वर्तमान में उनकी तैनाती तहसील पचपेड़ी के पटवारी हल्का नंबर 05 में थी। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, कोटा कार्यालय निर्धारित किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। कलेक्टर ने तहसीलदार पचपेड़ी को संबंधित पटवारी के विरुद्ध आरोप पत्र तैयार कर सात दिनों के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इससे स्पष्ट है कि प्रशासन फिलहाल मामले को केवल निलंबन तक सीमित रखने के बजाय आगे की विभागीय कार्रवाई की तैयारी में है। 

Tags:

Latest News

25 हजार की कथित रिश्वत, वायरल वीडियो ने खोली पोल, पटवारी निलंबित 25 हजार की कथित रिश्वत, वायरल वीडियो ने खोली पोल, पटवारी निलंबित
छत्तीसगढ़ में DA बढ़ाने की मांग तेज, दिवाली से पहले 5% महंगाई भत्ता एरियर सहित देने की मांग
पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर दिखा दुर्लभ सफेद भालू, पटियाला हाउस के पास मची अफरा-तफरी; वीडियो वायरल
‘पैसा खाया नहीं जा सकता’: कोर्ट, रेत चोरी पर दोषी को हुई 3 साल की सजा   
सरकारी योजना की सुस्त रफ्तार पर गिरी गाज, चार तकनीकी सहायकों पर कार्रवाई
पाकिस्तान के सिंध में एंबुलेंस में भीषण विस्फोट, गर्भवती महिला और नवजात समेत 8 की मौत; कई घायल
छत्तीसगढ़ के राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले
नकली नोटों का खेल बेनकाब, प्रिंटर से छाप रहे थे 500 और 100 के जाली नोट, बाजार में खपाने की थी तैयारी
ब्राजील चुनाव में लूला की ऐतिहासिक जीत, हार के बाद फ्लावियो बोल्सोनारो परिवार संग मियामी पहुंचे
नागपुर में RSS के गढ़ में BJP को झटका, अभिजीत वंजारी ने कांग्रेस से हटाया ‘जीरो का टैग’
19 घंटे की पड़ताल के बाद लौटी टीम, 21 लाख नकद और करोड़ों की प्रॉपर्टी के कागजात जब्त
उदयपुर में प्री-वेडिंग शूट के दौरान बवाल, फोटोग्राफर और वरिष्ठ पत्रकार से मारपीट का आरोप; 48 घंटे का अल्टीमेटम