प्रदेश कांग्रेस में बदलाव की सुगबुगाहट: दीपक बैज की होगी छुट्टी या टीएस सिंहदेव संभालेंगे कमान?

प्रदेश कांग्रेस में बदलाव की सुगबुगाहट: दीपक बैज की होगी छुट्टी या टीएस सिंहदेव संभालेंगे कमान?

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस में संगठन चुनाव के बाद अब बड़े बदलाव के कयास लगाए जा रहे हैं। दिल्ली राहुल गांधी और पूर्व उप मुख्यमंत्री सिंहदेव की मुलाकात ने प्रदेश की राजनीतिक फिजा को गर्मा दिया है। पॉलिटिकल सूत्र बताते है कि सिटिंग प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के स्थान पर जल्द ही नए चेहरे को जिम्मेदारी दी जा सकती है।

 कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में सिंहदेव का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खेमे से उमेश पटेल के नाम पर रायशुमारी की जा रही है।

दिल्ली की बैठक के बाद शुरू हुई चर्चा 

Read More Surajpur Crime: पति की जमानत का झांसा पड़ा भारी, महिला की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार; न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के नेतृत्व परिवर्तन को लेकर 26 दिसंबर को हुई बैठक में ही बात रखी गई थी मीडिया सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय कांग्रेस कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को बदलने की तैयारी में है, जिन राज्यों में कांग्रेस को हर का सामना करना पड़ा है उन राज्यों में बदलाव होना तय माना जा रहा है। पार्टी का कहना है कि नेतृत्व में बदलाव करके पार्टी में नई जान डालने का प्रयास किया जाएगा

Read More पुराना बस स्टैंड में घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, नीचे पुलिस-प्रशासन की भीड़… ऊपर तेज हवा में बेखौफ खड़ी रही महिला

 अब राहुल गांधी से सिंहदेव की मुलाकात को इसी कवायद का हिस्सा माना जा रहा है। हालांकि सिंहदेव ने इसे तमिलनाडु और पुडुचेरी स्क्रीनिंग कमिटी के काम के सिलसिले में हुई मुलाकात बताया है लेकिन राजनीतिक पंडित इस बदलाव की मुलाकात बता रहे हैं

अध्यक्ष पद के लिए दो गुटों में खींचतान

पार्टी के भीतर अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर दो बड़े नाम सामने आ रहे हैं। एक तरफ टीएस सिंहदेव हैं जिनका अनुभव और कद हाईकमान की पसंद बना हुआ है। दूसरी तरफ भूपेश बघेल अपने करीबी और पूर्व मंत्री उमेश पटेल को आगे बढ़ा रहे हैं। उमेश पटेल युवा चेहरा हैं और ओबीसी वर्ग से आते हैं। सूत्रों का कहना है कि पार्टी जातिगत समीकरण और अनुभव के बीच तालमेल बिठाने की कोशिश कर रही है।

किसका पलड़ा कितना भारी

 

नाम: टीएस सिंहदेव

अनुभव: पूर्व डिप्टी सीएम और घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष

खासियत: राहुल गांधी के भरोसेमंद और सौम्य छवि के नेता

नाम: उमेश पटेल

अनुभव: पूर्व कैबिनेट मंत्री और युवा चेहरा

खासियत: भूपेश बघेल का समर्थन और 

मजबूत जनाधार

नाम: दीपक बैज (वर्तमान)

अनुभव: पूर्व सांसद और वर्तमान अध्यक्ष

चुनौती: विधानसभा चुनाव में हार के बाद संगठन में पकड़ बनाए रखना

 

क्या कहते हैं समीकरण

छत्तीसगढ़ में 2028 के अगले विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस अब सुस्त पड़े संगठन में जान फूंकना चाहती है। दीपक बैज के कार्यकाल में पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा था। कार्यकर्ताओं का एक बड़ा वर्ग चाहता है कि अब कमान किसी ऐसे चेहरे को मिले जो बिखरे हुए नेताओं को एक मंच पर ला सके। दिल्ली की मुलाकातों का दौर अगर इसी तरह चलता रहा तो मकर संक्रांति के बाद प्रदेश कांग्रेस को नया 'कप्तान' मिल सकता है।

Tags:

Latest News

चुनाव केस में भूपेश को हाई कोर्ट से झटका, विजय बघेल की याचिका पर आगे बढ़ेगी सुनवाई चुनाव केस में भूपेश को हाई कोर्ट से झटका, विजय बघेल की याचिका पर आगे बढ़ेगी सुनवाई
Bastar Flood News: बाढ़ में उजड़े घर, मुआवजे से भी कटी लोन की किस्त! तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर परिवार
अजगर की दुर्लभ सर्जरी, मुंह से निकाली 200 ग्राम की गांठ, दो घंटे तक चला ऑपरेशन
Delhi Police Crackdown: दिल्ली प्रदर्शन पर फेक पोस्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन, 4 FIR दर्ज; 500 से ज्यादा पोस्ट हटाए गए
UPI Payment Charges: दिवाली तक टला MDR चार्ज, व्यापारियों को राहत; जानिए किस पर पड़ेगा असर
जमीन सीमांकन पर राजनीतिक संग्राम, कांग्रेस ने तोड़ी बैरिकेडिंग, वाटर कैनन से रोका प्रदर्शन
फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं तो मालिक और ड्राइवर की जेब से निकलेगा मुआवजा, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
2.76 लाख का रूपए का पहला चेक अटका तो थमा दिया दूसरा चेक, वह भी हो गया बाउंस, आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
आयुर्वेदिक बोर्ड चुनाव की मतगणना पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, लगी रोक खत्म, अब नतीजों का इंतजार
Jagdalpur News: शिक्षक और भोजन की समस्या से परेशान दिव्यांग छात्र सड़क पर उतरे, चटाई बिछाकर किया प्रदर्शन
Raipur News: CM हाउस के बाहर अचानक मचा बवाल, कई गाड़ियों के तोड़े शीशे; पुलिस ने व्यक्ति को लिया हिरासत में
Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक