अमेरी चौक पर चाय लीला कैफे की मनमानी, सड़क बनी पार्किंग, राहगीर परेशान

अमेरी चौक पर चाय लीला कैफे की मनमानी, सड़क बनी पार्किंग, राहगीर परेशान

 बिलासपुर। शहर के अमेरी चौक पर इन दिनों एक कैफे संचालक की मनमानी से राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। 'चाय लीला' कैफे में पार्किंग की जगह पर पक्का निर्माण कर लिया गया है, जिसके चलते कैफे में आने वाले ग्राहक अपनी गाड़ियां मेन रोड पर खड़ी कर रहे हैं। इससे व्यस्त अमेरी चौक पर शाम ढलते ही जाम की स्थिति बन जाती है और हादसे का डर भी बना रहता है।

पार्किंग की जगह पर अवैध निर्माण

नगर निगम के नियमों के अनुसार किसी भी व्यावसायिक संस्थान में पार्किंग की जगह होना अनिवार्य है, लेकिन 'चाय लीला' कैफे के संचालक ने इन नियमों को ताक पर रख दिया है। कैफे के लिए निर्धारित पार्किंग स्पेस पर अवैध रूप से पक्का निर्माण कर सिटिंग एरिया बना दिया गया है। पार्किंग न होने से ग्राहक अपने दोपहिया और चारपहिया वाहन मुख्य सड़क पर ही पार्क करने को मजबूर हैं।

Read More पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने किया थाने का घेराव, लगाया मारपीट का आरोप, एक आरक्षक निलंबित

शाम होते ही ट्रैफिक हो जाता है बेकाबू

Read More इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला

अमेरी चौक एक प्रमुख मार्ग है, जहां दिन भर वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। शाम के समय जब कैफे में भीड़ बढ़ती है, तो सड़क पर बेतरतीब ढंग से गाड़ियां खड़ी हो जाती हैं। इससे सड़क की चौड़ाई आधी रह जाती है और ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह चरमरा जाती है। पिक-आवर्स में तो चंद मीटर की दूरी तय करने में भी लोगों को मिनटों लग जाते हैं।

निगम और ट्रैफिक पुलिस मौन

हैरानी की बात यह है कि कैफे संचालक की इस मनमानी पर नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता और ट्रैफिक पुलिस ने चुप्पी साध रखी है। बीच सड़क पर गाड़ियां खड़ी होने से हादसे का अंदेशा बना रहता है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

आयुक्त ने दिया जांच का आश्वासन

इस मामले में नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे का कहना है कि भवन शाखा से जांच कराई जाएगी कि पार्किंग के कितने हिस्से में निर्माण किया गया है। नक्शे के अनुसार कैफे संचालक को पार्किंग की व्यवस्था करनी होगी।

Tags:

Latest News

सीजी-पीएससी घोटाला: 2021 के बाद अब 2020 की भर्तियों पर ईडी का शिकंजा, तत्कालीन चेयरमैन समेत कई अफसरों की बढ़ेगी मुश्किलें सीजी-पीएससी घोटाला: 2021 के बाद अब 2020 की भर्तियों पर ईडी का शिकंजा, तत्कालीन चेयरमैन समेत कई अफसरों की बढ़ेगी मुश्किलें
भाजपा के 20 विधायकों का रिपोर्ट कार्ड खराब, 3 मंत्री भी लपेटे में; संगठन का अलर्ट- ग्राउंड पर सुधरो वरना कटेगा टिकट
Vishwakarma Puja 2026: 17 सितंबर को होगी विश्वकर्मा पूजा, पूजा की थाली में जरूर रखें ये जरूरी सामग्री
अमेरी चौक पर चाय लीला कैफे की मनमानी, सड़क बनी पार्किंग, राहगीर परेशान
देवधरम टेकरी पर मंत्री विजयवर्गीय का रेस्ट हाउस, निगम से 26 साल पुरानी फाइल ही गायब
कायदे-कानून खूंटी पर, जल संसाधन विभाग ने अनुभवहीन कंपनियों की झोली में हजारों करोड़.... पढ़े 
झीरम घाटी हत्याकांड: 13 साल बाद अदालत का बड़ा फैसला, 10 दोषियों को मृत्युदंड
सीनियर डी के खिलाफ लोको पायलटों का बढ़ा गुस्सा, घर की चौखट से निकलकर परिवार उतरा सड़क पर  
1.25 लाख दीयों से जगमगाएगा पुलिस मैदान, पीएम आवास की चाबी लेकर घर लौटेंगे 200 परिवार
तीन साल से बिजली बिल लंबित, आखिर कट गया कनेक्शन! देवकर तहसील कार्यालय पर 75 हजार से ज्यादा बकाया
बंगाल में उपचुनाव से पहले ‘बम कांड’ से सनसनी! रेजीनगर में धमाका, कंटेनर से बरामद हुआ विस्फोटकों का जखीरा
मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराना युवक को पड़ा महंगा, शिकायतकर्ता के साथ मारपीट कर वसूले 5 हजार रूपए, एसएसपी ने टीआई को हटाया