रायपुर में 4 करोड़ की रंगदारी का आरोप, अनवर ढेबर समेत 6 पर FIR; 38 दिन बाद दर्ज हुई रिपोर्ट

रायपुर में 4 करोड़ की रंगदारी का आरोप, अनवर ढेबर समेत 6 पर FIR; 38 दिन बाद दर्ज हुई रिपोर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चार करोड़ रुपये की कथित जबरन वसूली, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में शराब घोटाले के मुख्य आरोपी अनवर ढेबर समेत छह लोगों के खिलाफ गंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों में कुबेर राठी, संदीप अग्रवाल, आसिफ मेमन, नागेंद्र पांडेय और विवेक जोशी उर्फ मोंटी जोशी शामिल हैं। कारोबारी बलिराम धरमानी ने आरोप लगाया है कि जमीन के पुराने सौदे को लेकर उनसे चार करोड़ रुपये मांगे जा रहे थे। रकम देने से इनकार करने पर होटल वेलिंटन में उनके साथ मारपीट की गई और परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।

इस मामले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। शिकायत के अनुसार, घटना 27 सितंबर को हुई थी, लेकिन पुलिस ने करीब 38 दिन बाद यानी 4 नवंबर को एफआईआर दर्ज की। छह लोगों के नाम सामने आने के बावजूद गिरफ्तारी को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

जमीन के पुराने सौदे से शुरू हुआ विवाद

शिकायतकर्ता बलिराम धरमानी के मुताबिक, वर्ष 2018 में उन्होंने बोरड परिवार की लाभांडी स्थित करीब 2.60 लाख वर्गफुट जमीन का सौदा किया था। इसमें 40 हजार वर्गफुट जमीन की रजिस्ट्री उनके नाम हुई थी, जबकि शेष जमीन का एग्रीमेंट किया गया था। परिवार में आपसी विवाद के चलते बाकी जमीन की रजिस्ट्री नहीं हो सकी।

Read More कोरबा में दर्दनाक हादसा: नहर में बहे युवक की चौथे दिन मिली लाश

आरोप है कि वर्ष 2022 में संदीप अग्रवाल उनके कटोरा तालाब स्थित कार्यालय पहुंचे और जमीन की रजिस्ट्री कराने के बदले चार करोड़ रुपये की मांग की। धरमानी का कहना है कि विवाद का समाधान नहीं होने पर उन्होंने अपने नाम की 40 हजार वर्गफुट जमीन वापस बोरड परिवार को रजिस्ट्री कर दी। इसके बाद जमीन के सौदे और बयाने के एवज में उन्हें कुल 3.15 करोड़ रुपये वापस मिल गए। उनका दावा है कि इसके बाद किसी तरह का लेन-देन बाकी नहीं था, फिर भी उनसे चार करोड़ रुपये मांगे जा रहे थे।

Read More चांटापारा एनीकट घोटाला: 1.4 मीटर की जगह 0.35 मीटर का फ्लोर बना, 4 बार ढहा, इधर सुप्रीम कोर्ट के नियमो को दरकिनार कर प्रमोशन, अब मामले में सीबीआई जांच की मांग

होटल वेलिंटन में मारपीट का आरोप

बलिराम धरमानी ने शिकायत में बताया कि 24 सितंबर को नागेंद्र पांडेय ने फोन कर उन्हें कुबेर राठी से बात करने को कहा। इसके बाद विवेक जोशी उर्फ मोंटी जोशी ने भी संपर्क किया। 26 सितंबर को उनके मित्र आबिद हसन के कार्यालय में बैठक हुई, जहां चार करोड़ रुपये देने का दबाव बनाया गया।

इसके अगले दिन 27 सितंबर को कुबेर राठी के कहने पर धरमानी अपने मित्रों के साथ फाफाडीह चौक स्थित होटल वेलिंटन पहुंचे। वहां रेस्टोरेंट के फैमिली कैबिन में अनवर ढेबर, कुबेर राठी, आसिफ मेमन, विवेक जोशी, नागेंद्र पांडेय और संदीप अग्रवाल मौजूद थे।

शिकायत के मुताबिक, जब धरमानी ने चार करोड़ रुपये मांगने का आधार पूछा और रकम देने से इनकार किया तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि अनवर ढेबर और कुबेर राठी ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। वहीं, अन्य लोगों ने उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

आबिद हसन को भी धमकाने का आरोप

शिकायत में 21 अक्टूबर की घटना का भी जिक्र किया गया है। आरोप है कि कुबेर राठी ने आबिद हसन को बैठक के लिए बुलाया और वहां उनसे मामले से दूर रहने को कहा गया। शिकायतकर्ता के अनुसार, आबिद को धमकी दी गई कि वे बलिराम धरमानी से निपट लेंगे और उन्हें उठा लेंगे। इसके बाद धरमानी ने खुद और परिवार की सुरक्षा को लेकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

शोएब ढेबर पर 25 करोड़ की रंगदारी का मामला

इसी बीच अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर का नाम भी एक अन्य रंगदारी मामले में सामने आया है। आरोप है कि उसने कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से लॉरेंस बिश्नोई और अमन साव गिरोह के नाम पर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। इस मामले में शोएब फरार बताया जा रहा है। रायपुर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया है और पुलिस की टीमें महाराष्ट्र तथा उत्तर प्रदेश में तलाश कर रही हैं।

छह धाराओं में FIR, पुलिस की कार्रवाई पर सवाल

गंज थाने में दर्ज एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(2), 351(3), 296, 115(2), 61(2) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। मामले की जांच प्रधान आरक्षक देवेंद्र ध्रुव को सौंपी गई है।

अब इस मामले में सबसे बड़ा सवाल आरोपियों की गिरफ्तारी और जांच की गति को लेकर है। घटना के करीब 38 दिन बाद एफआईआर दर्ज होने और शिकायत में छह लोगों के नाम होने के बावजूद आगे की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं। पुलिस जांच में चार करोड़ रुपये की कथित वसूली, जमीन विवाद और होटल में हुई मारपीट से जुड़े आरोपों की सच्चाई सामने आना बाकी है।

Tags:

Latest News

 गंदगी के बीच तैयार हो रहे थे  बताशे , बूंदी में मिला अखाद्य केमिकल रंग, 132 किलो मिठाई नष्ट गंदगी के बीच तैयार हो रहे थे बताशे , बूंदी में मिला अखाद्य केमिकल रंग, 132 किलो मिठाई नष्ट
महादेव ऐप केस: ओमान से लाया गया मुख्य आरोपी CBI रिमांड पर; भाजपा नेता ने कहा- अब प्रोटेक्शन मनी लेने वाले अफसरों पर हो एक्शन
पीडब्ल्यूडी में नई भर्तियों पर सरकार का बड़ा ब्रेक, नियम तोड़े तो अफसरों की जेब से होगी वसूली
रायपुर में 4 करोड़ की रंगदारी का आरोप, अनवर ढेबर समेत 6 पर FIR; 38 दिन बाद दर्ज हुई रिपोर्ट
शिक्षक पिता की दलील पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- बेहतर स्कूल और आर्थिक हैसियत कस्टडी का आधार नहीं
ट्रंप की सत्ता को लगा बड़ा झटका, अब हर फैसले पर होगी विपक्ष की नजर! भारत की बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा फायदा?
बीजापुर में मुर्गा बाजार की आड़ में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 156 लोग पकड़े गए, 47 वाहन जब्त
जगत पहल विशेष ...हसदेव में फर्जी ग्रामसभा से कटे जंगल, तमनार में बवाल और बंगवार में गई मजदूरों की जान; फिर भी इन 5 खदानों को मिला 5-स्टार अवार्ड
बिलासपुर में श्मशान घाट पर तंत्र-मंत्र के शक में युवक की बेरहमी से पिटाई, तीन आरोपियों पर पुलिस ने की कार्रवाई
4 बार ढहा एनीकट, दस्तावेजों में हेराफेरी कर आरोपी को मिला प्रमोशन: मुख्य अभियंता सिद्दीकी को हटाए बिना निष्पक्ष जांच संभव नहीं, CBI को केस सौंपने की मांग
ऐसे छोटे मोटे हादसे होते रहते हैं... जो उखाड़ना है उखाड़ लो: बिना सुरक्षा उपकरण काम कर रहे ऑपरेटर की करंट से मौत, अफसरों का ग्रामीणों से विवाद; सदमे में मृतक के भाई को हार्ट अटैक
रायपुर में शिक्षा मंत्री के बंगले में डीएड अभ्यर्थियों का हल्लाबोल, 2300 सहायक शिक्षकों की नियुक्ति पर अड़े प्रदर्शनकारी