नव्या मलिक ड्रग्स केस: SIT बनी तो उड़ी रसूखदारों की नींद, क्या चालान से गायब चैट्स और कॉल डिटेल खोलेंगे सफेदपोशों के राज?

नव्या मलिक ड्रग्स केस: SIT बनी तो उड़ी रसूखदारों की नींद, क्या चालान से गायब चैट्स और कॉल डिटेल खोलेंगे सफेदपोशों के राज?

रायपुर। चर्चित नव्या मलिक MDMA ड्रग्स केस की जांच अब और तेज कर दी गई है। रायपुर पुलिस ने इस हाईप्रोफाइल मामले की गहराई से पड़ताल के लिए 5 सदस्यीय स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया है। इस टीम में एक सहायक पुलिस आयुक्त, क्राइम ब्रांच प्रभारी और गंज थाना प्रभारी शामिल किए गए हैं। इस SIT जांच के आदेश के बाद मामले में शामिल सफेदपोश अपराधियों, रसूखदार लोगों और उनके करीबी रिश्तेदारों की नींद उड़ गई है। जिनके नाम अब तक बाहर नहीं आये है। 

चालान से गायब चैट क्या सेटिंग हुई थी....

इस केस में एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। पुलिस ने कोर्ट के समक्ष जो व्हाट्सऐप चैट और कॉल डिटेल पेश किए थे, वे पुलिस चालान में मौजूद नहीं हैं। मामला बिगड़ने के बाद अब इस केस में कई बड़े खुलासे होने की पूरी उम्मीद है। इधर, मामले को दबाने और सेटिंग करने का खेल भी बड़े स्तर पर जारी है। अब यह देखने योग्य होगा कि इन रसूखदार VIP के नाम बाहर आ पाते हैं या दबाव और रसूखदारों के सामने सिस्टम का दम घुटता है।

Read More  दो परीक्षाओं के बीच फंसे अभ्यर्थियों को राहत! CM साय का बड़ा फैसला, अब नवंबर में पुलिस भर्ती परीक्षा

2025 में ऐसे पकड़ा गया था नेटवर्क

Read More सड़कों पर मवेशी, हादसों का डर… अब पशुओं को लेकर प्रशासन के दरवाजे पहुंचे ग्रामीण, अफसर रह गए हैरान!

यह मामला 23 अगस्त 2025 को सामने आया था। पुलिस की संयुक्त टीम ने देवेंद्र नगर ओवरब्रिज के पास एक कार रोककर हर्ष आहूजा, मोनू विश्नोई और दीप धनोरिया को पकड़ा था। इनके पास से 27.58 ग्राम MDMA, एक कार, 85,300 रुपये नकद और पांच मोबाइल फोन जब्त किए गए थे। जब्त संपत्ति की कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई थी। पूछताछ में मिले इनपुट के बाद पुलिस ने मुंबई से नव्या मलिक को गिरफ्तार किया। आरोप लगा कि नव्या रायपुर की हाईप्रोफाइल पार्टियों, निजी आयोजनों, क्लबों और नाइट पार्टियों में MDMA की सप्लाई करती थी। चार्जशीट में भी मोबाइल फोन और डिजिटल माध्यमों से चलने वाले नेटवर्क का जिक्र है।

दो चरणों में होगी SIT की जांच

 पहला चरण:SIT ड्रग्स के स्रोत, सप्लाई चेन, नव्या मलिक व अन्य आरोपियों की भूमिका, हाईप्रोफाइल पार्टियों से उनके कनेक्शन और पैसों के लेन-देन की जांच करेगी।
 दूसरा चरण :अंतरराज्यीय नेटवर्क, डिजिटल फॉरेंसिक, ड्रग्स खरीदने वालों की पहचान, पुराने NDPS मामलों से उनके कनेक्शन और किसी प्रभावशाली व्यक्ति या कारोबारी की संभावित मिलीभगत की पड़ताल होगी।

इन बिंदुओं पर रहेगा फोकस

SIT यह पता लगाएगी कि MDMA कहां से लाई गई, मुख्य सप्लायर कौन था, और रायपुर-मुंबई के बीच नेटवर्क कैसे चल रहा था। किसने पैसा दिया और किसके खाते में गया, इसकी भी जांच होगी। मोबाइल फोन, CDR, WhatsApp चैट, सोशल मीडिया, बैंक खाते, UPI और नकद लेन-देन को खंगाला जाएगा। रायपुर के पब और कथित टेक्नो पार्टियों में ड्रग्स सप्लाई के आरोपों की भी पड़ताल होगी।

ED भी कर रही मनी ट्रेल की जांच

इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी अवैध कमाई और मनी ट्रेल की अलग से जांच कर रहा है। ऐसे में मामला अब केवल ड्रग्स बरामदगी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि संगठित अपराध और आर्थिक लेन-देन तक पहुंच गया है। SIT और ED की संयुक्त घेराबंदी से रसूखदारों में हड़कंप मचा हुआ है।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

चिदंबरम के बयान पर भाजपा का पलटवार, नरेश गुप्ता बोले छत्तीसगढ़ के जख्मों पर नमक छिड़क रही कांग्रेस चिदंबरम के बयान पर भाजपा का पलटवार, नरेश गुप्ता बोले छत्तीसगढ़ के जख्मों पर नमक छिड़क रही कांग्रेस
छोटा लोन दिलाने का झांसा, खातों पर चढ़ा 1.41 करोड़ का कर्ज! हाई कोर्ट में खुला चौंकाने वाला लोन खेल
जांच में दोषी, फिर भी कार्रवाई नहीं : आबकारी विभाग के 'करोड़पति बाबू' दिनेश दुबे को आखिर किसका संरक्षण
तोरवा पुलिस की गश्त में दो चाकूबाज पकड़े गए, 2 बटनदार चाकू जब्त
CM की कुर्सी से सीधे खेत तक! बगिया में बैलों संग हल चलाते दिखे विष्णुदेव साय, बोले- ‘खेती मेरे लिए सिर्फ काम नहीं, जीवन का संस्कार’
सेक्स वर्कर होने के आधार पर FIR रद्द, हाई कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का दिया हवाला
सावन की मस्ती और महिलाओं की प्रतिभा का संगम, सर्व विप्र ब्राह्मण समाज ने मनाया सावन महोत्सव
बिलासपुर स्टेशन पर शुरू हुआ ‘इकोग्रीन ऑटो केयर’, SECR का पहला वॉशिंग सेंटर
DSP के गनमैन ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, कंधे को छूकर निकली बुलेट; पारिवारिक विवाद की चर्चा
3 करोड़ के गबन में एक और गिरफ्तारी! 5वीं वाहिनी का प्रधान आरक्षक भी गिरफ्तार, अब खुलेंगे फर्जी लोन और खातों के राज
शादी के 5 दिन बाद ‘दुल्हन’ गायब! घर से लाखों के जेवर-नकदी लेकर फरार होने का आरोप, आगरा में कोर्ट के आदेश पर FIR
बिलासपुर हाई कोर्ट का अहम फैसला : 0.3% की कमी के कारण नाबालिग को शिक्षा से वंचित करना उचित नहीं, 10 दिन में दाखिले के निर्देश