स्वेच्छानुदान की रेवड़ी या दीपावली का तोहफा?

स्वेच्छानुदान की रेवड़ी या दीपावली का तोहफा?

नवा रायपुर के महानदी भवन (मंत्रालय) में इन दिनों एक मंत्री जी की दरियादिली के खूब चर्चे हैं। वैसे तो सरकारी स्वेच्छानुदान का मतलब गंभीर बीमारियों, गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करना होता है, लेकिन हमारे मंत्री जी इतने महान निकले कि उन्होंने इसे दीपावली के रिटर्न गिफ्ट में तब्दील कर दिया। अपनों को खुश करने और राजनीतिक हित साधने के लिए नियमों को किनारे रखकर ऐसी रेवड़ियां बांटी गईं कि देखने वाले भी दंग रह गए। मंत्रालय के अफसर भी दबी जुबान में कह रहे हैं कि जनता के टैक्स का पैसा और मंत्री जी का त्योहारी तोहफा... सियासत में वाकई कुछ भी मुमकिन है। अब देखना है कि इस सरकारी दिवाली की गूंज ऊपर तक कब पहुंचती है।

डीएमएफ वाला अमर प्रेम

छत्तीसगढ़ में डीएमएफ का पैसा हमेशा से सत्ता के रसूखदारों के लिए दुधारू गाय रहा है। इन दिनों एक बेहद बड़े और कद्दावर नेता का 'डीएमएफ प्रेम' फिर से उफान पर है। खनिज बाहुल्य जिलों में किस अफसर की पोस्टिंग होगी और कौन सा चहेता ठेकेदार काम करेगा, यह सब इसी 'प्रेम' की छतरी के नीचे तय हो रहा है। हालात ये हैं कि विकास कार्यों की फाइलें बाद में बनती हैं, पहले 'मैनेजमेंट' का खाका तैयार हो जाता है। नेता जी का यह खदानों और डीएमएफ वाला प्रेम राज्य के राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हॉट गपशप का विषय बना हुआ है।

Read More कबरा हाथी को अब जंगल में नहीं छोड़ेगा वन विभाग, रमकोला रेस्क्यू सेंटर ले जाने की तैयारी, 18 लोगों की ले चुका है जान

रिटायरमेंट, चुनाव और 1600 करोड़ का टेंडर

Read More 49वें रावत नाच महोत्सव में गूंजेगी यदुवंशी संस्कृति की थाप, देशभर के कलाकारों का होगा महासंगम, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होंगे पुरस्कृत

एक हाइप्रोफाइल सचिव महोदय का कमीशन वाला खेल इन दिनों पावर कॉरिडोर में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है। चर्चा है कि इन सचिव महोदय की नौकरी में अब गिने-चुने साल ही बचे हैं। साहब का सपना रिटायरमेंट के बाद वापस अपने गृह राज्य में जाकर विधानसभा चुनाव लड़ने का है। अब चुनाव लड़ना है, तो 'विटामिन-एम' तो भारी मात्रा में चाहिए ही! लिहाजा, साहब ने टेंडर निकलने से पहले ही उसकी 'सेटिंग' का खेल शुरू कर दिया है। हाल ही का वाकया है, राज्य में करीब 1600 करोड़ का एक बड़ा सरकारी टेंडर जारी होने से पहले ही दिल्ली से लेकर मुंबई तक के नामी ठेकेदारों की टेबल पर पहुंच गया। खबर है कि साहब ने सीधे 10 प्रतिशत का कमीशन फिक्स कर दिया है। मंत्रालय के पुराने घुटे हुए अफसर भी इस दुस्साहस पर हैरान हैं। वैसे साहब के लिए यह कोई नई बात नहीं है, इससे पहले भी वे 5000 करोड़ से अधिक के टेंडरों में अपना 'चुनावी खजाना' पूरी तरह भर चुके हैं।

भौकाल टाइट रखने खुद उड़वा दी मंत्री बनने की खबर

सियासत में परसेप्शन और 'भौकाल' का बड़ा महत्व होता है। एक विधायक जी को जब लगा कि इलाके में उनकी पकड़ ढीली पड़ रही है, ट्रांसफर-पोस्टिंग में उनकी चल नहीं रही और समर्थकों का उत्साह ठंडा हो रहा है, तो उन्होंने खुद ही अपने 'मंत्री' बनने की खबर उड़वा दी। रातों-रात सोशल मीडिया से लेकर रायपुर के कॉफी हाउस तक उनके मंत्रिमंडल में शामिल होने की अफवाहें तैरने लगीं। समर्थकों ने तो फूल-मालाओं और मिठाइयों का आर्डर तक दे दिया। दिलचस्प बात ये है कि आलाकमान को विधायक जी की इस 'तरक्की' की भनक तक नहीं है। खैर, जब तक सच्चाई सामने आएगी, तब तक इलाके और अफसरों के बीच विधायक जी का 'भौकाल' तो एकदम टाइट रहेगा ही !

Tags:

Latest News

स्वेच्छानुदान की रेवड़ी या दीपावली का तोहफा? स्वेच्छानुदान की रेवड़ी या दीपावली का तोहफा?
एक थप्पड़ ने ली 17 साल के नौसाद की जान, जबलपुर में पुरानी रंजिश पर ताबड़तोड़ हमला
पटवारियों की हड़ताल का असर: एग्रीस्टेक पोर्टल पर 1.70 लाख किसानों का रकबा गायब या शून्य, धान बेचने के लिए टोकन तक नहीं कटा पा रहे; तहसीलदार भी कर चुके हैं हाथ खड़े
नान घोटाला : अफसरों की सीक्रेट चैट से बड़ा खुलासा; गवाहों को पैसे-धमकी से पलटने की साजिश, 25 की दोबारा गवाही की मांग
छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का असर, 20-21 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट; रायपुर-दुर्ग-बिलासपुर में भी बदलेगा मौसम
सोनिया गांधी की किताब लॉन्च पर राहुल गांधी ने सुनाया माता-पिता की प्रेम कहानी का दिलचस्प किस्सा, चिकन चैसर पर ली चुटकी
PM मोदी का मनीला दौरा: आसियान और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल, ट्रंप के साथ क्वाड बैठक पर दुनिया की नजर
शराब घोटाला: चैतन्य बघेल ने ED की कार्रवाई को दी चुनौती, 61 करोड़ की संपत्ति कुर्की पर ट्रिब्यूनल में सुनवाई
आज का राशिफल 17 नवंबर 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा मंगलवार का दिन, किस राशि को होगा धन लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
होटल वेलकम श्री विवाद: रायपुर कोर्ट ने खारिज की बरखा टंडन की जमानत याचिका, मामले को माना गंभीर
AI से आपत्तिजनक फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले कारोबारी दीपक टंडन की जमानत खारिज: कोर्ट ने माना गंभीर अपराध, DSP कल्पना वर्मा केस से आया था चर्चा में......
बिलकिस बानो गैंगरेप केस: 17 साल जेल में रहने के बाद दो दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, उम्रकैद की सजा पर लगाई रोक