स्कूल बना शराबियों का अड्डा! टूटी शराब की बोतल से घायल हुआ मासूम, ग्रामीणों में आक्रोश; प्रिंसिपल को जारी होगा नोटिस

स्कूल बना शराबियों का अड्डा! टूटी शराब की बोतल से घायल हुआ मासूम, ग्रामीणों में आक्रोश; प्रिंसिपल को जारी होगा नोटिस

धमतरी। धमतरी जिले के कोलियारी स्थित शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय से लापरवाही की एक गंभीर तस्वीर सामने आई है। आरोप है कि स्कूल परिसर लंबे समय से असामाजिक तत्वों का अड्डा बना हुआ है। इसका खामियाजा तब सामने आया, जब स्कूल परिसर में पड़ी शराब की टूटी बोतल से एक मासूम छात्र घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों और अभिभावकों में भारी नाराजगी है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और स्कूल परिसर को सुरक्षित बनाने की मांग की है। मामले की जानकारी मिलने पर कलेक्टर ने इसे गंभीर मानते हुए स्कूल के प्राचार्य को शोकॉज नोटिस जारी करने की बात कही है।

स्कूल परिसर में शाम होते ही जुटते हैं असामाजिक तत्व
ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कई वर्षों से स्कूल परिसर में शाम ढलते ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने लगता है। यहां खुलेआम शराब पी जाती है और रात के समय तोड़फोड़, गंदगी तथा अन्य अवैध गतिविधियां भी होती हैं। सुबह जब बच्चे पढ़ने पहुंचते हैं तो परिसर में शराब की खाली बोतलें, टूटे कांच और अन्य आपत्तिजनक सामान बिखरा रहता है। इसी दौरान स्कूल में पढ़ने वाला एक बच्चा खेलते समय टूटी हुई शराब की बोतल के कांच की चपेट में आ गया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों की चिंता और बढ़ गई है।

शिकायतों के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई
अभिभावकों और ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल परिसर में असामाजिक गतिविधियों की शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों और स्कूल प्रबंधन से की गई थी। इसके बावजूद न तो सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई और न ही परिसर में बाहरी लोगों की आवाजाही रोकने के लिए कोई प्रभावी कदम उठाया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल प्राचार्य ने इस गंभीर समस्या को लेकर अपेक्षित पहल नहीं की। घटना के बाद भी उन्होंने सार्वजनिक रूप से कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया, जिससे लोगों में नाराजगी और बढ़ गई है।school-2

Read More छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, ठंड की रफ्तार पर लगा ब्रेक; पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ सकता है रात का तापमान

ग्रामीणों ने की सख्त कार्रवाई की मांग
घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और अभिभावक एकत्र हुए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि स्कूल बच्चों के शिक्षा और सुरक्षा का स्थान होता है, लेकिन यदि वहीं शराबखोरी और असामाजिक गतिविधियां चलेंगी तो बच्चों का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा। ग्रामीणों ने स्कूल परिसर में नियमित सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, रात्रि गश्त और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग भी उठाई है।

Read More भिलाई छात्रों के खातों से अवैध कैश ट्रांसफर , पूर्व सीएम सचिवालय में पदस्थ अधिकारियों की भूमिका की जांच जरूरी: नरेश चंद्र गुप्ता 

कलेक्टर ने लिया संज्ञान
मामले के तूल पकड़ने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया है। धमतरी कलेक्टर ने घटना को गंभीर बताते हुए संबंधित स्कूल के प्राचार्य को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

अब लोगों की नजर इस बात पर है कि जांच के बाद केवल नोटिस तक कार्रवाई सीमित रहती है या फिर स्कूल परिसर में असामाजिक गतिविधियों पर स्थायी रोक लगाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ ठोस कदम उठाए जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़े ऐसे मामलों में सिर्फ औपचारिक कार्रवाई नहीं, बल्कि प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।

Tags:

Latest News

नितिन नवीन के छत्तीसगढ़ दौरे पर दीपक बैज का हमला, बोले- जनजातीय गौरव दिवस नहीं, विनाश दिवस मनाने आ रहे हैं नितिन नवीन के छत्तीसगढ़ दौरे पर दीपक बैज का हमला, बोले- जनजातीय गौरव दिवस नहीं, विनाश दिवस मनाने आ रहे हैं
जांजगीर-चांपा में दिनदहाड़े बड़ी लूट: घर में घुसकर महिला से मारपीट, 10 लाख के जेवर और नकदी लेकर फरार हुए नकाबपोश बदमाश
छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, सरकार से वार्ता विफल; ड्राइवरों ने दी चक्काजाम की चेतावनी
रायपुर रेलवे स्टेशन पर 300 किलो संदिग्ध नकली पनीर जब्त, भोपाल से ट्रेन के जरिए पहुंची थी खेप
रेलवे कर्मचारियों के राशन कार्ड पर रेलवे बोर्ड सख्त, NFSA सूची में नाम मिलने पर जांच और सरेंडर का फरमान जारी
Raipur Fraud Case: खुद को सुप्रीम कोर्ट की वकील और सिविल जज बताकर बचपन की सहेली से ठगे 1.88 लाख रुपये, iPhone खरीदने का आरोप
CG School Aadhaar Update: छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में लगेंगे आधार कैंप, बच्चों का नया रजिस्ट्रेशन और बायोमेट्रिक अपडेट होगा
दुर्ग में नगर निगम सफाईकर्मी की चाकू मारकर हत्या, दो नाबालिग हिरासत में; परिजनों ने जताई अन्य लोगों की संलिप्तता की आशंका
छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को बड़ी सौगात, पुरानी पेंशन पर सरकार की मुहर
बेमेतरा में सरकारी रिकॉर्ड में जिंदा महिला को बताया मृत, 4 महीने से नहीं मिला राशन; दफ्तरों के चक्कर काट रही जेठिया बाई
5100 दीपों से जगमगाया अरपा तट, वैदिक मंत्रोच्चार, महाआरती और सामूहिक हनुमान चालीसा से भक्तिमय हुआ छठ घाट
Kangana Ranaut FIR: शिमला में बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज, गांधी परिवार पर विवादित पोस्ट करने का आरोप