उसलापुर रेलवे स्टेशन पर शुरू हुआ प्रीमियम कैटरिंग आउटलेट, यात्रियों को मिलेगी आधुनिक, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण खानपान की सुविधा

उसलापुर रेलवे स्टेशन पर शुरू हुआ प्रीमियम कैटरिंग आउटलेट, यात्रियों को मिलेगी आधुनिक, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण खानपान की सुविधा

बिलासपुर : दपूम रेलवे बिलासपुर मंडल ने यात्रियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण खानपान सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है । उसलापुर रेलवे स्टेशन पर प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट की शुरुआत की गई है । इस सुविधा के शुरू होने से यात्रियों को स्टेशन परिसर में ही आधुनिक वातावरण और प्रतिष्ठित ब्रांड के खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध होंगे ।

नए आउटलेट को यात्रियों की सुविधा, स्वच्छता और बेहतर सेवा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है । यहां यात्रियों को ताजा, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है । इससे ट्रेन के इंतजार के दौरान यात्रियों को खानपान के बेहतर विकल्प मिल सकेंगे ।

दपूम रेलवे का पहला प्रीमियम आउटलेट

Read More मुंगेली नाका के जूस सेंटर में तीसरी बार आग, जूस मशीन और डीप फ्रीजर समेत पूरा सामान जलकर खाक

उल्लेखनीय है कि उसलापुर रेलवे स्टेशन पर शुरू किया गया यह दपूम रेलवे का पहला प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट है । इसके माध्यम से यात्रियों को स्टेशन पर ही राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित खाद्य एवं पेय ब्रांड की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है । यह सुविधा विशेष रूप से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों, परिवार के साथ सफर करने वालों और ट्रेन के आगमन-प्रस्थान के बीच कम समय में भोजन या जलपान करने वाले यात्रियों के लिए उपयोगी साबित होगी ।

Read More Korba Illegal Abortion Case: 15 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट का फैसला, तीन डॉक्टर दोषी करार

यात्री सुविधाओं में आधुनिकता की ओर कदम

प्रीमियम कैटरिंग आउटलेट के शुरू होने से उसलापुर स्टेशन पर यात्रियों को खानपान के बेहतर विकल्प मिलेंगे । आधुनिक स्वरूप, स्वच्छता, गुणवत्ता और सुविधाजनक सेवा का यह संयोजन यात्रियों के अनुभव को और बेहतर बनाने में मदद करेगा । 5दपूम रेलवे द्वारा यात्री सुविधाओं के निरंतर विस्तार और आधुनिकीकरण के तहत शुरू की गई यह सुविधा रेलवे की यात्री सुविधा, स्वच्छता और गुणवत्तापूर्ण सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है ।

Tags:

Latest News

CGPSC भर्ती पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पुनर्मूल्यांकन की मांग खारिज, 1:3 अनुपात नहीं होने पर भी चयन प्रक्रिया सही CGPSC भर्ती पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पुनर्मूल्यांकन की मांग खारिज, 1:3 अनुपात नहीं होने पर भी चयन प्रक्रिया सही
कान पकड़कर उठाया तो बच्ची के कान से निकला खून, बाल आयोग हुआ सख्त, डीईओ से मांगी रिपोर्ट
प्रिंसिपल के फर्जी हस्ताक्षर-सील से 5 प्राध्यापकों का तबादला! तारबाहर पुलिस ने दर्ज किया केस
साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अतिथि व्याख्याताओं को राहत, पूर्व अग्निवीरों को 10% आरक्षण; ‘हनुमान अंश’ भी टैक्स फ्री
तीन दिन तक प्रसव का इंतजार, गर्भवती और गर्भ में पल रहे 8 माह के बच्चे ने तोड़ा दम
गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डीजीजीआई की दबिश, ‘सितार’ गुटखा के मिले 50 से ज्यादा बोरे
स्कूलों की बिल्डिंग का हिसाब नहीं दे पाए डीईओ, अक्टूबर का वेतन रोकने की मिली चेतावनी
पोस्टमॉर्टम में खुला हत्या का राज, दहेज के लिए नवविवाहिता का गला घोंटा, फिर फांसी पर लटकाकर पहुंचे अस्पताल
हथकड़ी गायब, मुलाकात जारी… VIDEO वायरल हुआ तो जेल विभाग ने 3 प्रहरियों पर कसा शिकंजा
बच्चों की चीख सुन दौड़ा स्टेशन मास्टर, ट्रेन के सामने जाने से चंद सेकेंड पहले महिला को बचाया; CCTV में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम
जेल के बाहर नशे का खेल? मंगौड़ी सेंटर से गांजा, नशीली गोलियां और 72 हजार की नकदी बरामदगी का दावा
अफसरों को करोड़ों का पेट्रोल, जनता बेबस: छत्तीसगढ़ में सरकारी बस सेवा की मांग फिर तेज