जल संसाधन विभाग में 5 बड़े अफसरों को दो-दो अहम पदों की जिम्मेदारी, नियमित पोस्टिंग अटकी; दोहरे प्रभार को लेकर शासन को शिकायत

जल संसाधन विभाग में 5 बड़े अफसरों को दो-दो अहम पदों की जिम्मेदारी, नियमित पोस्टिंग अटकी; दोहरे प्रभार को लेकर शासन को शिकायत

अतिरिक्त प्रभार से शासन को शिकायत, टेंडर और फील्ड मॉनिटरिंग पर पड़ सकता है असर

 

छत्तीसगढ़ के जल संसाधन विभाग में इन दिनों अपनों को उपकृत करने का खेल चल रहा है। यह आरोप विभाग को लेकर की गई एक शिकायत में लगाया गया है। शिकायत विभागीय सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो के उस आदेश को लेकर है, जिसमें विभाग के पांच अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार देकर उन्हें संबंधित डिवीजन का बॉस बना दिया गया। इस आदेश के बाद विभाग में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

Read More खोलार नदी में मिला 55 वर्षीय अधेड़ का शव, नहाने गया था घर से; मौत की वजह तलाश रही पुलिस

अब इस मामले की शिकायत बड़े स्तर पर की गई है। शिकायत में कहा गया है कि विभागीय सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो के कार्यकाल में अधिकार कुछ अधिकारियों तक सीमित कर दिए गए हैं। शिकायत में स्पष्ट लिखा है कि कुछ ही अधिकारियों के पास अधिकार और प्रशासनिक पावर होने से फील्ड में मॉनिटरिंग, तकनीकी फैसले और टेंडर की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।

Read More स्नैपचैट पर प्यार का जाल, आधी रात को बुलाया मिलने... फिर चाकू की नोक पर लूट लिए 60 हजार और सोने की अंगूठी

 

इन 5 अधिकारियों के पास दोहरी जिम्मेदारी

शिकायत में विभाग के उन 5 प्रमुख अधिकारियों के नाम और पदों का जिक्र है, जिनके पास अतिरिक्त प्रभार है। आई.ए. सिद्दीकी अधीक्षण अभियंता (भूजल वृत्त) के साथ मुख्य अभियंता (मॉनिटरिंग) का चार्ज संभाल रहे हैं वहीं एक अन्य अधिकारी को ओएसडी के अलावा मुख्य अभियंता (महानदी-गोदावरी बेसिन) बनाया गया है। जनंत बिसेन कार्यपालन अभियंता (डिवीजन DD-4) होने के साथ अधीक्षण अभियंता का काम देख रहे हैं। विकास दुबे के पास कार्यपालन अभियंता (टेंडर) और अधीक्षण अभियंता (बोधी) की जिम्मेदारी है। वहीं, सुमन मिंज मुख्य अभियंता (महानदी प्रोजेक्ट) के साथ मुख्य अभियंता (इंद्रावती बेसिन) का पद भी संभाल रहे हैं।

योग्य अफसरों को नहीं मिल रहा मौका

शिकायतकर्ता का कहना है कि सवाल किसी अफसर की योग्यता का नहीं, बल्कि विभाग के कामकाज के तरीके का है। जब एक ही अधिकारी दो बड़े डिवीजन संभालता है, तो नियमित समीक्षा और मैदानी कामों की निगरानी कमजोर पड़ जाती है। इसके अलावा, लंबे समय से अतिरिक्त चार्ज की व्यवस्था चलने के कारण विभाग के दूसरे योग्य और अनुभवी इंजीनियरों को बड़ी जिम्मेदारी और नेतृत्व का मौका नहीं मिल पा रहा है। शिकायत में सचिवालय में होने वाले फैसलों की पारदर्शिता को लेकर भी आपत्ति उठाई गई है।

सीधे इन कामों पर असर

जल संसाधन विभाग प्रदेश की सिंचाई, पेयजल, उद्योगों को पानी की सप्लाई और बड़े निर्माण प्रोजेक्ट्स से जुड़ा है। शिकायत के मुताबिक, टेंडर और मॉनिटरिंग जैसे अहम पदों पर अतिरिक्त चार्ज होने से प्रोजेक्ट्स की रफ्तार धीमी पड़ सकती है।

शिकायत में की गई 4 बड़ी मांगें

  • जिन अफसरों के पास एक्स्ट्रा चार्ज है, उसकी तुरंत जांच हो और सिस्टम की समीक्षा हो।
  •  जिन पदों पर रेगुलर पोस्टिंग हो सकती है, वहां योग्य अधिकारियों की नियुक्ति की जाए।
  • अतिरिक्त चार्ज देने के कारण, समय सीमा और इसकी जरूरत की जांच हो।
  •  यह देखा जाए कि दोहरे प्रभार से टेंडर और मैदानी कामों पर क्या असर पड़ा है।
Tags:

Latest News

रायपुर में सफाई व्यवस्था पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, अब मोबाइल पर दिखेगी कचरा गाड़ियों की लाइव लोकेशन रायपुर में सफाई व्यवस्था पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, अब मोबाइल पर दिखेगी कचरा गाड़ियों की लाइव लोकेशन
जल संसाधन विभाग में 5 बड़े अफसरों को दो-दो अहम पदों की जिम्मेदारी, नियमित पोस्टिंग अटकी; दोहरे प्रभार को लेकर शासन को शिकायत
छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड; 2 से 4 डिग्री तक गिरेगा रात का पारा
23 नवंबर 2026 राशिफल: वैकुंठ चतुर्दशी पर इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत, प्रेम जीवन में होगी नई शुरुआत; जानें सभी 12 राशियों का हाल
नागरकोइल रेलवे स्टेशन पर महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, सोने की अंगूठी से खुला राज; 6 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
IND vs NZ 1st Test: भारत ने पहली पारी में ठोके 720 रन, राहुल-पंत के शतक से न्यूजीलैंड पर बढ़ा दबाव; चौथे दिन 119/2
छत्तीसगढ़ में पटवारियों की 40 दिन पुरानी हड़ताल स्थगित, CM साय से मुलाकात के बाद लिया फैसला; धान खरीदी को मिलेगी रफ्तार
नाइट मीटिंग, टिफिन और कप्तान की फटकार!
रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: 25 किलो गांजा के साथ 4 युवक और नाबालिग गिरफ्तार, पुणे ले जाने की थी तैयारी
PRA Group पर आयकर विभाग का बड़ा एक्शन: 32 ठिकानों पर छापेमारी, 2.5 करोड़ कैश बरामद; 100 करोड़ की टैक्स चोरी का शक
छत्तीसगढ़: दर्री डेम में ASI के 21 वर्षीय बेटे की मिली लाश, 18 नवंबर से था लापता, मोबाइल और बाइक गायब
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और जशपुर दौरे पर, धरसींवा में सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल