लोरमी में सियासी बवाल: संदीप पाठक के BJP जॉइन करते ही AAP का विरोध, घर के बाहर ‘गद्दार’ लिखकर जताया गुस्सा

लोरमी में सियासी बवाल: संदीप पाठक के BJP जॉइन करते ही AAP का विरोध, घर के बाहर ‘गद्दार’ लिखकर जताया गुस्सा

मुंगेली: मुंगेली जिले के Lormi में आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद Sandeep Pathak के भाजपा में शामिल होने के खिलाफ था। कार्यकर्ता बटहा गांव स्थित उनके निवास पहुंचे, जहां नारेबाजी करते हुए दीवारों पर ‘गद्दार’ लिखकर आक्रोश जाहिर किया।

AAP ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस विरोध की तस्वीरें साझा करते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी। पोस्ट में लिखा गया- “जिसे ‘थिंक टैंक’ समझा, वो ‘सेप्टिक टैंक’ निकला।” पार्टी का यह बयान दर्शाता है कि संदीप पाठक का पार्टी छोड़ना सिर्फ राजनीतिक बदलाव नहीं, बल्कि संगठन के भीतर गहरा असंतोष भी पैदा कर गया है।

Sandeep Pathak को आम आदमी पार्टी का प्रमुख रणनीतिकार माना जाता रहा है। उन्होंने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई थी। राष्ट्रीय संगठन महासचिव के तौर पर वे उम्मीदवार चयन, चुनावी रणनीति और संगठन विस्तार जैसे महत्वपूर्ण निर्णयों में सक्रिय रहे। उनका छत्तीसगढ़ से गहरा जुड़ाव रहा है और प्रदेश में पार्टी को खड़ा करने में भी उनका योगदान माना जाता है।

Read More Bilaspur News: Instagram पर दोस्ती, फिर एसिड अटैक की धमकी! बिलासपुर में छात्रा को डराने वाला युवक गिरफ्तार

संदीप पाठक का सफर एक साधारण किसान परिवार से शुरू होकर अंतरराष्ट्रीय शिक्षा और अकादमिक क्षेत्र तक पहुंचा। उन्होंने University of Cambridge से पीएचडी की और बाद में IIT Delhi में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में कार्य किया। 2016 में सक्रिय राजनीति में कदम रखने के बाद वे तेजी से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में शामिल हो गए और Arvind Kejriwal के करीबी सहयोगी माने जाने लगे।

Read More सहकारी बैंकों में 60% स्टाफ खत्म: 1000 से घटकर 400 पर सिमटे कर्मचारी, 70 ब्रांचों में 2-3 लोगों के भरोसे कामकाज; अनुकंपा नियुक्ति की 35 फाइलें सालों से दबीं

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि संदीप पाठक का भाजपा में जाना छत्तीसगढ़ में AAP के संगठनात्मक ढांचे के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। खासकर ऐसे समय में जब पार्टी राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है, यह बदलाव राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित कर सकता है। वहीं, AAP कार्यकर्ताओं का आक्रोश यह संकेत देता है कि आने वाले दिनों में यह मुद्दा और तूल पकड़ सकता है।

Latest News

1.50 करोड़ का 'वाटर फाउंटेन' प्रोजेक्ट फाइलों में दफन, ग्रांट की मियाद खत्म; अब रायपुर की हवा में घुलेगा जहर 1.50 करोड़ का 'वाटर फाउंटेन' प्रोजेक्ट फाइलों में दफन, ग्रांट की मियाद खत्म; अब रायपुर की हवा में घुलेगा जहर
स्वास्थ्य विभाग में अटैचमेंट का खेल: अब ट्रेजरी से जुड़ेगा हाजिरी सिस्टम, पोस्टिंग वाले अस्पताल से ही लगेगी अटेंडेंस, गायब रहे तो कटेगा वेतन
70 एकड़ जमीन के मालिक की आपत्ति पर निर्माण रोकने का आरोप, नायब तहसीलदार के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग
चोरी की पटकथा लिखती थी युवती, 9 सदस्यीय गिरोह का पर्दाफाश, चार नाबालिग भी शामिल
शराब पीने के बाद मचा मौत का तांडव, बसपा पार्षद समेत दो की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
रेड नदी में मौत का मंजर, नहाने उतरे पांच लोग गहरे पानी में समाए, दो के शव मिले, घाट पर उमड़ी भीड़
अधूरे मकानों ने खोली योजना की पोल, तीन ठेकेदारों पर 7.49 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का आरोप, FIR दर्ज
शिक्षकों की छुट्टी पर भी डिजिटल पहरा, अब ऑफलाइन आवेदन नहीं होंगे मंजूर
6 मौतों और 37 यात्रियों के घायल होने के बाद शासन का बड़ा एक्शन, कोरिया आरटीओ अमित कश्यप अटैच
बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 निरीक्षकों की नई तैनाती, सिविल लाइन से कोतवाली तक बदले प्रभारी
टैक्स चोरी में होटल वेलकम श्री सील होने से बौखलाया हिस्ट्रीशीटर दीपक टंडन।
घुमाने के बहाने पत्नी को ले गया पति, शिवनाथ नदी में मौत, मयूर मेश्राम हिरासत में