सरगुजा सहकारी बैंक के 28 करोड़ के महाघोटाले में ED की दस्तक: आदिवासी समिति के नाम पर रची गई लूट की स्क्रिप्ट, अब रडार पर 'बड़ी मछलियां

सरगुजा सहकारी बैंक के 28 करोड़ के महाघोटाले में ED की दस्तक: आदिवासी समिति के नाम पर रची गई लूट की स्क्रिप्ट, अब रडार पर 'बड़ी मछलियां

रायपुर । छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में जिला 7के सहकारी बैंक का 28 करोड़ का भारी-भरकम घोटाला अब एक ऐसे मोड़ पर आ गया है, जिसने कई रसूखदारों की नींद उड़ा दी है। कुसमी और शंकरगढ़ शाखाओं में हुए इस संगठित 'खेल' में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सीधी एंट्री मार दी है। अब तक मामले को स्थानीय कार्रवाई बताकर छोटे कर्मचारियों पर गाज गिराने तक सीमित माना जा रहा था, लेकिन जांच एजेंसी के एक औपचारिक पत्र ने पूरे सहकारिता महकमे में हड़कंप मचा दिया है। ईडी ने बैंक प्रबंधन से फर्जी खातों और ट्रांजैक्शन का पूरा कच्चा-चिट्ठा तलब किया है।

 

Read More छिंदवाड़ा से चला, राजनांदगांव में खपा: चावल घोटाले में पूर्व मंत्री का परिवार राडार पर, 13 लोग पहुंचे सलाखों के पीछे

आदिवासी समिति के नाम पर करोड़ों का 'फर्जीवाड़ा

Read More रायपुर में कानून को चुनौती! स्कूटी सवार पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार, कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात

 

इस पूरे घोटाले का सबसे खौफनाक पहलू वह तरीका है, जिससे सिस्टम की आंखों में धूल झोंकी गई। भ्रष्ट तंत्र ने आदिवासियों के नाम का इस्तेमाल ढाल के रूप में किया। 'आदिम जाति सहकारी समिति, जमडी' के नाम पर बिना किसी वैध दस्तावेज, बिना केवाईसी और बिना वेरिफिकेशन के एक फर्जी खाता खोल दिया गया। सिर्फ इसी एक भूतिया खाते के जरिए 19 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम पार कर दी गई। बड़ा सवाल यह है कि बैंक के आला अधिकारियों और ऑडिटर्स को इतने लंबे समय तक इस फर्जीवाड़े की भनक कैसे नहीं लगी? क्या यह सब एक सुनियोजित 'नेक्सस' का हिस्सा था, जिसमें ऊपर से नीचे तक कमीशन फिक्स था?

 

12 मोहरे नपे, पर 'वजीर' अभी भी पर्दे के पीछे

 

पुलिस और प्रशासन ने अब तक कार्रवाई करते हुए शाखा प्रबंधक अशोक कुमार सोनी समेत 12 कर्मचारियों को सलाखों के पीछे भेजा है, जबकि चार अधिकारियों को बर्खास्त कर अपनी पीठ थपथपा ली है। लेकिन, 28 करोड़ रुपये का यह सुनियोजित गबन सिर्फ शाखा स्तर के कर्मचारियों के बूते संभव नहीं है। बिना किसी राजनीतिक या उच्च प्रशासनिक संरक्षण के इतना बड़ा सिंडिकेट सालों तक काम नहीं कर सकता। ईडी अब इसी 'मनी ट्रेल' (पैसों के लेन-देन के रास्ते) की जांच करेगी, जिससे यह साफ होगा कि घोटाले का पैसा आखिर किन सफेदपोशों की तिजोरियों तक पहुंचा है।

 

ED की चिट्ठी से बैंक मुख्यालय में उड़े होश

 

ईडी के पत्र के बाद जिला केंद्रीय सहकारी बैंक मुख्यालय में दस्तावेजों को खंगालने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। बैंक के सीईओ श्रीकांत चंद्राकर ने भी पुष्टि कर दी है कि ईडी का पत्र मिल चुका है और जांच एजेंसी की डिमांड के मुताबिक रिपोर्ट तैयार की जा रही है। ईडी का मुख्य फोकस प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत यह पता लगाना है कि इस काले धन को कहां और कैसे निवेश किया गया।

 

Tags:

Latest News

Forest Department Action: सूरजपुर में लकड़ी तस्करों पर शिकंजा, सागौन से लदी पिकअप जब्त; तीन आरोपी गिरफ्तार Forest Department Action: सूरजपुर में लकड़ी तस्करों पर शिकंजा, सागौन से लदी पिकअप जब्त; तीन आरोपी गिरफ्तार
Supreme Court Judges Bill 2026: लोकसभा से पास हुआ बड़ा विधेयक, सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 34 से बढ़कर होगी 38
Chhattisgarh Patwari Strike: प्रमोशन रुका, वेतन पर भी नाराजगी! प्रदेशभर के पटवारियों ने खोला मोर्चा
Gariaband News: स्कूल में कथित शराब पार्टी का VIDEO वायरल, शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन; दो शिक्षक निलंबित
Raipur Rural Police Action: अवैध प्रवासियों और किरायेदारों पर सख्ती, 600 से अधिक लोगों का सत्यापन; 6 संदिग्धों से पूछताछ जारी
हाई कोर्ट की राजस्व अफसरों पर सख्त टिप्पणी, तहसीलदार को 60 दिन में सीमांकन पूरा कराने का आदेश
Transfer Breaking: 2024 बैच के प्रशिक्षु IFS अधिकारियों को मिली पहली फील्ड पोस्टिंग, वन विभाग ने जारी किए आदेश
Chhattisgarh High Court: 'श्रद्धांजलि भी, न्याय भी', शोकसभा के नाम पर पूरे दिन अदालत बंद नहीं रहेगी, हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
ASI के बेटे का ब्लैकमेल गैंग बेनकाब, नाबालिग छात्रा को धमकाकर 14.50 लाख और आधा किलो सोना ऐंठा
Bharatmala Scam: ED का बड़ा एक्शन, 12.78 करोड़ की संपत्ति अटैच; अब तक 36 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त
Jharkhand Student Protest: भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर उबाल, छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर; अभिजीत दीपके ने दिया समर्थन
West Bengal Crime: कफ सिरप तस्करी की जांच में बड़ा खुलासा, मालदा के फ्लैट से 2.5 करोड़ कैश, सोना और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त