‘अब और नहीं!’ 3 साल से जर्जर सड़क पर भड़का गुस्सा, ग्रामीणों ने NH-53 पर लगा दिया जाम

‘अब और नहीं!’ 3 साल से जर्जर सड़क पर भड़का गुस्सा, ग्रामीणों ने NH-53 पर लगा दिया जाम

महासमुंद। तीन साल से बदहाल सड़क झेल रहे ग्रामीणों का सब्र आखिरकार जवाब दे गया। झलप-बागबाहरा मुख्य मार्ग की दुर्दशा के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए और झलप-छिलपावन चौक पर NH-53 में चक्काजाम कर दिया। हाईवे पर अचानक यातायात रुकने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और काफी देर तक आवाजाही प्रभावित रही।

गड्ढों ने बढ़ाई परेशानी, हादसों का भी खतरा
ग्रामीणों के मुताबिक झलप-बागबाहरा मार्ग लंबे समय से मरम्मत की बाट जोह रहा है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन चुके हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान स्थिति और खराब हो जाती है, क्योंकि पानी भरने से गड्ढों की गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। सबसे ज्यादा जोखिम दोपहिया वाहन चालकों को उठाना पड़ रहा है।

सिर्फ मरम्मत नहीं, स्थायी समाधान चाहिए
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की बदहाली कोई नई समस्या नहीं है। कई बार जिम्मेदार अधिकारियों तक शिकायत पहुंचाई जा चुकी है, लेकिन ठोस सुधार नहीं हुआ। ग्रामीण अब पैबंद लगाकर काम चलाने के बजाय सड़क का स्थायी समाधान चाहते हैं। उनका कहना है कि जब तक सड़क की हालत सुधरने की दिशा में ठोस पहल नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रखा जा सकता है।बदहाल सड़क

Read More Balodabazar News: घर की रसोई से कार की डिग्गी तक गांजे का जाल! 15.5 किलो गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

हाईवे पर थमी रफ्तार, मौके पर पहुंचा प्रशासन
चक्काजाम की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और यातायात व्यवस्था को सामान्य करने की कोशिश शुरू की। हालांकि ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर डटे रहे। ग्रामीणों का यह प्रदर्शन अब सिर्फ एक सड़क की मरम्मत का मुद्दा नहीं रह गया है, बल्कि लंबे समय से अनदेखी किए जा रहे ग्रामीण संपर्क मार्गों की स्थिति पर भी सवाल खड़े कर रहा है। अब देखना होगा कि चक्काजाम के बाद जिम्मेदार विभाग सड़क की तस्वीर बदलने के लिए कितनी तेजी से कदम उठाता है।

Read More Manendragarh Bus Accident: छत्तीसगढ़ में भीषण बस हादसा! मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर पेड़ से भिड़ी बस, कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

Tags:

Latest News

घुमाने के बहाने पत्नी को ले गया पति, शिवनाथ नदी में मौत, मयूर मेश्राम हिरासत में घुमाने के बहाने पत्नी को ले गया पति, शिवनाथ नदी में मौत, मयूर मेश्राम हिरासत में
86 लाख की आय, 1.90 करोड़ खर्च, लक्ष्मण गाईन पर एसीबी का शिकंजा
वन माफियाओं पर आधी रात दबिश, 12 चक्का ट्रक समेत तीन वाहन जब्त, लकड़ी तस्करी के नेटवर्क की जांच तेज
रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर, नवंबर-दिसंबर में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, उत्कल एक्सप्रेस का बदलेगा रूट, बिलासपुर-दुर्ग सहित इन ट्रेनों पर पड़ेगा असर
बिलासपुर में सजेगा पटाखों का बड़ा बाजार, रिवर व्यू में लगेंगी 140 दुकानें, निगम की तैयारी शुरू
7 साल की मासूम की हत्या से सनसनी, 60 किमी दूर घने जंगल में छिपा मिला आरोपी
मंत्री के गांव में गड्ढों ने ली दो जानें, जर्जर सड़क पर बेकाबू बस बिजली के खंभे से टकराई, आधा दर्जन घायल
शिक्षक की कमी दूर करने डीपीआई का नया फॉर्मूला, अब एक लेक्चरर पढ़ाएंगे दो विषय
20 लाख के कर्ज ने बनाया कातिल, पैसे देने से किया इनकार, तो टीचर और बेटे को उतरा मौत के घाट
तीसरे युवक से बातचीत बनी नाबालिग के मौत की वजह, पांच साल के प्रेम संबंध का हुआ अंत, प्रेमी और साथी गिरफ्तार
जिन्होंने संगठन को किनारे किया, हाईकमान ने उन्हें ही लगा दिया किनारे!
डॉ. गहवई पर गिरी गाज से चिकित्सा जगत में आक्रोश, लामबंद हुए डॉक्टर