रायगढ़ में कोयला विवाद का नया मोड़: 14 गांवों के ग्रामीणों और पुलिस की टकराहट की होगी जांच, मुख्यमंत्री साय ने की सख्त कार्रवाई की घोषणा

रायगढ़ में कोयला विवाद का नया मोड़: 14 गांवों के ग्रामीणों और पुलिस की टकराहट की होगी जांच, मुख्यमंत्री साय ने की सख्त कार्रवाई की घोषणा

रायपुर। रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र में शनिवार को पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प ने इलाके का माहौल तनावपूर्ण कर दिया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घटनाक्रम की कड़ी जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।

घटना की पृष्ठभूमि में जिंदल कंपनी के पेलमा कोल ब्लॉक की हालिया जनसुनवाई को ग्रामीणों ने फर्जी बताकर विरोध जताया। तमनार और आसपास के 14 गांवों के ग्रामीण कंपनी के गेट के सामने शांतिपूर्ण धरना दे रहे थे, जिससे भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह बाधित हो गया।

शनिवार को पुलिस की दल-बल के साथ पहुंचने के बाद आंदोलनकारी कुछ लोगों की गिरफ्तारी की गई। इसके बाद वाहनों का परिचालन शुरू हुआ, लेकिन खुरूषलेंगा गांव के पास एक भारी वाहन की टक्कर से एक साइकिल सवार ग्रामीण घायल हो गया। इस घटना ने ग्रामीणों का गुस्सा और बढ़ा दिया।

Read More ट्रेन पकड़ने से पहले खुला राज! बिलासपुर स्टेशन पर 6.47 लाख का गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

ग्रामीणों ने थाना प्रभारी कमला पुसाम समेत पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया, लाठी-डंडों और पथराव के दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हुए। हिंसक झड़प में बस और दो अन्य वाहन भी आग के हवाले कर दिए गए। पुलिस ने अब तक 30-35 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Read More Gariaband News: गणित का जवाब नहीं दे पाई 8 साल की छात्रा तो शिक्षक ने मारे थप्पड़, बच्ची सहमी; परिजनों ने मांगी कार्रवाई

मुख्यमंत्री साय ने कहा, “घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। कानून-व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है।” यह घटना रायगढ़ जिले में खनन और स्थानीय विरोध के बीच बढ़ते तनाव को उजागर करती है और प्रशासन के लिए चुनौती पेश करती है।

Tags:

Latest News

बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल
सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर
गन्ना किसानों को साय का बड़ा तोहफा, 425 रूपए प्रति क्विंटल होगी खरीदी, पुराने भुगतान पर भी मिलेगा बढ़ी दर का लाभ
बांग्लादेशी होने का शक पर 23 की गिरफ्तारी… फिर दस्तावेजों ने पलट दी पूरी कहानी, दो के निर्वासन की प्रक्रिया अब भी जारी
नवजात के अपहरण की कहानी में हो गया खेल, सुन पुलिस भी रह गई दंग
साइबर जागृति अभियान में मुंगेली जिले को मिला सम्मान, 18.32 लाख लोगों को किया जागरूक
जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अभिजीत दीपके समेत कई सीजेपी नेता हिरासत में, ध्रुव राठी भी पकड़े गए
Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च
Gold in Dream: सपने में सोना मिलना शुभ या अशुभ? जानें गहने पहनने और सोना खोने का मतलब
गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता