बीजापुर में नक्सली हिंसा: जंगल से लकड़ी लेने गया था ग्रामीण, प्रेशर IED धमाके में ग्रामीण की दर्दनाक मौत

बीजापुर में नक्सली हिंसा: जंगल से लकड़ी लेने गया था ग्रामीण, प्रेशर IED धमाके में ग्रामीण की दर्दनाक मौत

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों की कायराना हरकत ने एक निर्दोष ग्रामीण की जान ले ली है। रोज़मर्रा की जरूरतों के लिए जंगल में लकड़ी लेने गए ग्रामीण को इस बात का अंदाज़ा नहीं था कि वहां मौत का जाल बिछा है। जंगल में पहले से प्लांट किए गए प्रेशर IED पर पैर पड़ते ही जोरदार धमाका हुआ, जिससे उसके दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और नक्सली हिंसा की एक बार फिर भयावह तस्वीर सामने आई है।

जानकारी के अनुसार 18 जनवरी को बीजापुर जिले के ग्राम कस्तुरीपाड में यह हादसा हुआ। आयता कुहरामी कस्तुरीपाड के जंगल क्षेत्र की ओर गया था, तभी माओवादियों द्वारा पहले से बिछाए गए प्रेशर IED की चपेट में आ गया। विस्फोट इतना तेज था कि उसके दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है और लगातार सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जंगल क्षेत्र में IED की पहचान और निष्क्रियकरण की कार्रवाई भी की जा रही है।

Read More हॉस्टल की रसोई में बड़ा हादसा! गर्म दाल की चपेट में आए दो छात्र, परीक्षा भी छूटी; परिजनों ने उठाए व्यवस्था पर सवाल

Latest News

मेकाहारा खुद हुआ 'बीमार': रोज आ रहे 3000 मरीज, लेकिन 1204 में से 629 पद खाली, 4 महीने से मंत्रालय में अटकी भर्ती की फाइल मेकाहारा खुद हुआ 'बीमार': रोज आ रहे 3000 मरीज, लेकिन 1204 में से 629 पद खाली, 4 महीने से मंत्रालय में अटकी भर्ती की फाइल
Navratri 2026: अखंड ज्योत बुझ जाए या कलश गिर जाए तो क्या करें? जानें धार्मिक मान्यता के अनुसार उपाय
अब 'साइबर दीदी' बनकर गांव-गांव ऑनलाइन ठगी रोकेंगी बिहान दीदियां,स्टेट रैंकिंग में जिला 5वें नंबर पर
तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार