बस्तर पंडुम में गूंजा शाह का संदेश – मां दंतेश्वरी से आशीर्वाद लेकर आया हूं, अगले चैत्र नवरात्र तक खत्म हो ‘लाल आतंक’

बस्तर पंडुम में गूंजा शाह का संदेश – मां दंतेश्वरी से आशीर्वाद लेकर आया हूं, अगले चैत्र नवरात्र तक खत्म हो ‘लाल आतंक’

रायपुर / बस्तर की सांस्कृतिक विरासत और जनजातीय गौरव को विश्व मंच पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को बस्तर पंडुम के समापन समारोह को संबोधित किया। हजारों की संख्या में जुटे आदिवासियों के बीच उन्होंने नक्सलवाद पर करारा प्रहार किया और क्षेत्र के समग्र विकास का खाका पेश किया।

शाह ने अपने संबोधन की शुरुआत "मां दंतेश्वरी से आशीर्वाद लेकर आया हूं कि अगले चैत्र नवरात्र तक लाल आतंक समाप्त हो जाए" जैसे शक्तिशाली शब्दों से की, जिससे लोगों में उत्साह और उम्मीद की लहर दौड़ गई।

गृह मंत्री ने घोषणा की कि बस्तर पंडुम को अब राष्ट्रीय नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाएगा। अगले वर्ष देश के हर आदिवासी जिले से कलाकारों को बस्तर लाया जाएगा। साथ ही, राजधानी में स्थित विदेशी राजदूतों को भी आमंत्रित कर बस्तर की कला-संस्कृति से परिचित कराया जाएगा।

Read More PRA Group पर आयकर विभाग का बड़ा एक्शन: 32 ठिकानों पर छापेमारी, 2.5 करोड़ कैश बरामद; 100 करोड़ की टैक्स चोरी का शक

इस वर्ष के आयोजन में संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन ने कुल ₹5 करोड़ का आवंटन किया है, जो अब तक का सबसे बड़ा निवेश बताया जा रहा है। पंडुम के माध्यम से स्थानीय लोककला, वेशभूषा, पारंपरिक व्यंजन, वाद्ययंत्र, रीति-रिवाज और भाषाओं को संरक्षण देने का प्रयास किया जा रहा है।

Read More बेमेतरा दौरे पर रहेंगे PCC चीफ दीपक बैज, मारो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की लेंगे बैठक; निकाय चुनाव की रणनीति पर होगा मंथन

शाह ने नक्सलियों से मुख्यधारा में लौटने की अपील करते हुए कहा, “आप हमारे अपने हैं। लेकिन बस्तर को अब विकास चाहिए।” उन्होंने साफ कहा कि जब तक गांव-गांव नक्सल मुक्त नहीं होंगे, विकास की रफ्तार धीमी रहेगी। प्रदेश सरकार द्वारा घोषित नई योजना के तहत, जो गांव हर नक्सली को सरेंडर कराएगा, उसे नक्सल मुक्त घोषित कर ₹1 करोड़ की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

मंच से प्रदेश के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आमंत्रित करते हुए शाह ने कहा कि अब तेंदूपत्ता ₹5500 प्रति बोरा की दर से सरकार सीधे खरीदेगी। अब आदिवासियों को किसी दलाल के पास नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि राशि सीधे उनके बैंक खाते में जमा होगी।

गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बस्तर को आधुनिक शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, पोषण और बुनियादी ढांचे से जोड़ना चाहती है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि हर घर को सात किलो मुफ्त चावल पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है।

शाह ने कहा, “बस्तर की बोलियां, गीत-संगीत और परंपराएं भारत की संस्कृति का गहना हैं। हम चाहते हैं कि यहां के युवा विश्व में नाम कमाएं, लेकिन अपनी जड़ों को न भूलें।”

 

Latest News

महादेव सट्टा केस से प्रमोटरों का नाम हटवाने के लिए वकील हिमांशु को हवाला से मिले 180 करोड़ रुपए महादेव सट्टा केस से प्रमोटरों का नाम हटवाने के लिए वकील हिमांशु को हवाला से मिले 180 करोड़ रुपए
व्यापार विहार में अर्धनग्न हालत में मिली अधेड़ की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
मेडिकल स्टोर पर छापा, 207 कफ सिरप, 3600 प्रतिबंधित टैबलेट जब्त, संचालक गिरफ्तार, यूपी से जुड़ रहे सप्लाई के तार
आग का कहर! तीन अलग-अलग जगह भड़की लपटें, दमकल ने संभाला मोर्चा
न्यायालय से राहत मिली, लेकिन स्कूल में नहीं मिला प्रवेश, दोबारा दाखिले के लिए चक्कर लगा रहा दृष्टिबाधित छात्र
10 दिन की पैरोल पर जेल से निकला हत्याकांड का दोषी, 18 साल से पुलिस की पकड़ से बाहर, अब दर्ज हुई एफआईआर
30 राज्यों के 250 शटलरों का छत्तीसगढ़ में जमावड़ा, अरुण साव ने किया मिनी नेशनल बैडमिंटन स्पर्धा का आगाज
मेहंदी लगाने घर से निकली छात्रा झरने के गहरे कुंड में डूबी, 25 मिनट तक चला बचाने का संघर्ष, हो गई मौत
सूने घर में 15 लाख की चोरी, ताला तोड़कर घुसे चोरों ने उड़ाए सोने-चांदी के जेवर, कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिया वारदात को अंजाम
छात्रावास की जमीन पर JCB चली तो भड़के छात्र, बाउंड्रीवाल तोड़ने पर कलेक्टर से शिकायत, सीमांकन होने तक काम रोकने की मांग
'मुझे बंधक बना लिया है, पुलिस भेजकर छुड़वाइए', व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री ने टीआई को किया फोन
महादेव सट्टा एप: दुबई कनेक्शन से खुली वकील की भूमिका, 28 नवंबर तक ईडी रिमांड