Jagdalpur Rain News: मूसलाधार बारिश में डूबा जगदलपुर, कई वार्डों में घरों तक पहुंचा पानी; ड्रेनेज सिस्टम पर उठे सवाल

Jagdalpur Rain News: मूसलाधार बारिश में डूबा जगदलपुर, कई वार्डों में घरों तक पहुंचा पानी; ड्रेनेज सिस्टम पर उठे सवाल

जगदलपुर। बस्तर में मानसून के तेवर एक बार फिर तीखे नजर आए। सोमवार देर रात जगदलपुर में करीब डेढ़ घंटे तक हुई तेज बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। लगातार बरसते पानी के चलते शहर के कई हिस्सों में सड़कें जलमग्न हो गईं, जबकि निचले इलाकों के कई वार्डों में बारिश का पानी घरों तक पहुंच गया। रात में अचानक बढ़े जलस्तर के कारण लोगों को घरेलू सामान बचाने और घरों से पानी निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

सड़क पर पानी, नाले हुए ओवरफ्लो
भारी बारिश के बाद जगदलपुर के कई प्रमुख मार्गों और अंदरूनी सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। कुछ इलाकों में हालात ऐसे रहे कि सड़क और नाले के बीच का फर्क तक दिखाई नहीं दे रहा था। इससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ी। स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़े नालों में पानी की निकासी सुचारु नहीं होने के कारण बारिश का पानी तेजी से रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ा।

निगम के दावों पर बारिश ने उठाए सवाल
मानसून से पहले नगर निगम की ओर से नालियों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई तथा जलभराव से निपटने की तैयारियों के दावे किए गए थे। लेकिन पहली ही तेज बारिश में कई इलाकों में पानी भरने से इन दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई जगह नालियों की सफाई और पानी की निकासी पर्याप्त नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़कों से होते हुए घरों तक पहुंच गया। लोगों ने जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने और बड़े नालों की नियमित सफाई की मांग की है।

Read More डिलीवरी बॉय को घेरा, थप्पड़-मुक्के बरसाए… दुर्ग में मारपीट का VIDEO वायरल, कांग्रेस नेता पर आरोप, FIR दर्ज

बस्तर में भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सतर्क रहने की अपील
मौसम विभाग की ओर से बस्तर क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी के बीच जगदलपुर में यह स्थिति सामने आई है। लगातार बारिश की संभावना को देखते हुए निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। प्रशासन और नगर निगम के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती शहर के जलभराव वाले इलाकों में पानी की निकासी को बेहतर करना और आगामी बारिश के दौरान लोगों को राहत पहुंचाना है।

Read More रायपुर: पूर्व IPS ने बिजली विभाग की महिला JE और सहकर्मी को ऑफिस में बनाया बंधक; घरेलू कनेक्शन पर चल रही थी कंपनी, पुलिस ने कराया मुक्त

Latest News

Blood For Mobile EMI: मोबाइल की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक! खून बेचने के लिए ब्लड बैंक ले जाने का आरोप, पुलिस पर भी उठे सवाल Blood For Mobile EMI: मोबाइल की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक! खून बेचने के लिए ब्लड बैंक ले जाने का आरोप, पुलिस पर भी उठे सवाल
Hasdeo Arandh News: तारा कोल ब्लॉक की नीलामी से फिर गरमाया हसदेव का मुद्दा, जंगल, आदिवासी अधिकार और सरकार की नीति पर उठे बड़े सवाल
Gurugram Hit and Run Case: सड़क पर महिला बाइकर को टक्कर… फिर कार लेकर फरार! CCTV वायरल होते ही पुलिस ने राजस्थान से आरोपी को दबोचा, 307 में केस
अकेले अफगानिस्तान घूमना पड़ा भारी! बामियान में भारतीय महिला व्लॉगर को रोका, ‘गिरफ्तारी’ की बात से डरीं; सोशल मीडिया पर मांगी मदद
UPI Payment Charges: 2,000 तक UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, सरकार ने बैंकों को दिया बड़ा निर्देश
Jagdalpur Rain News: मूसलाधार बारिश में डूबा जगदलपुर, कई वार्डों में घरों तक पहुंचा पानी; ड्रेनेज सिस्टम पर उठे सवाल
Samsung Galaxy S26 FE: भारत में जल्द होगी बिक्री, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 50MP कैमरा से लैस, जानें फीचर्स
मोटापा है फिर भी शरीर में पोषण की कमी? जानिए पेट भर खाने के बावजूद Vitamin और Protein क्यों हो सकते हैं कम
प्रभार की खेती' से हांफ रहा उद्यानिकी विभाग: 11 जिलों में रेगुलर साहब नदारद, 300 किमी के फेरे में निकल रहा अफसरों का दम; 2 साल से अटकी है प्रमोशन फाइल
मनेन्द्रगढ़ में कैम्पा के 5.34 करोड़ कागजों में ही स्वाहा, RTI ने खोली घोटाले की पोल
Guru-Chandra Navpancham Yog 2026: 16 सितंबर को गुरु-चंद्रमा बनाएंगे नवपंचम योग, इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
रायपुर में राशन वाले डकार गए पौने तीन करोड़ की बोरियां: 10 लाख बारदाने बांटे, 5 लाख का कोई अता-पता नहीं