रायपुर में नगर निगम की अनदेखी या प्रशासनिक सुस्ती? 5 माह बाद भी नहीं सुधरी भक्त माता कर्मा की प्रतिमा

रायपुर में नगर निगम की अनदेखी या प्रशासनिक सुस्ती? 5 माह बाद भी नहीं सुधरी भक्त माता कर्मा की प्रतिमा

रायपुर: राजधानी रायपुर के तेलघानी नाका स्थित भक्त माता कर्मा चौक में स्थापित श्रद्धा और आस्था का प्रतीक भक्त माता कर्मा की प्रतिमा पिछले करीब पांच महीनों से खंडित अवस्था में पड़ी हुई है। हैरानी की बात यह है कि मामला नगर निगम की सामान्य सभा तक पहुंचने के बावजूद अब तक प्रतिमा की मरम्मत या पुनर्स्थापना को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए कहा कि भक्त माता कर्मा चौक शहर के प्रमुख और व्यस्त चौकों में शामिल है, जहां प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते हैं। इसके बावजूद आस्था का केंद्र मानी जाने वाली प्रतिमा लंबे समय से उपेक्षा का शिकार बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि अक्टूबर 2025 में आयोजित नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक में उन्होंने खंडित प्रतिमा को नवीन स्वरूप देने, चौक के सौंदर्याकरण और नियमित रखरखाव की मांग उठाई थी। लेकिन पांच माह बीत जाने के बाद भी न तो प्रतिमा का पुनर्निर्माण किया गया और न ही चौक के विकास कार्य शुरू हो सके हैं।

Read More इवनिंग वॉक पर निकले प्रोफेसर का चाकू की नोक पर अपहरण, महिला के खाते में ट्रांसफर कराए 1 लाख

आकाश तिवारी ने आरोप लगाया कि ट्रिपल इंजन सरकार होने के बावजूद धार्मिक और सामाजिक आस्था से जुड़े स्थलों की अनदेखी की जा रही है। भक्त माता कर्मा साहू समाज ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की आस्था का केंद्र मानी जाती हैं, ऐसे में प्रतिमा का खंडित अवस्था में रहना लोगों की भावनाओं को आहत कर रहा है।

Read More Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार

स्थानीय नागरिकों और समाज के प्रतिनिधियों ने भी नगर निगम प्रशासन से जल्द प्रतिमा की मरम्मत, चौक के सौंदर्याकरण और उचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन आस्था से जुड़े इस संवेदनशील मुद्दे पर कब तक ठोस कदम उठाता है।

Latest News

CG Crime News: बालोद में नशीली दवाओं के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 737 ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ 3 गिरफ्तार CG Crime News: बालोद में नशीली दवाओं के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 737 ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ 3 गिरफ्तार
CG Crime News: घर के बिस्तर पर मिली 50 वर्षीय महिला की लाश, दीवारों पर खून के निशान; पति लापता होने से बढ़ा शक
Korba News: पुलिस की निगरानी पर उठे सवाल, अस्पताल के स्पेशल वार्ड में मोबाइल चलाता मिला दुष्कर्म का आरोपी!
प्रभार का खेल: वेतनवृद्धि रोकने का दंड, फिर भी दागी अफसर को सौंप दिया मुख्य अभियंता का प्रभार
शिक्षा विभाग के सरकारी लेटरपैड पर 1600 बच्चों को बुलाने का आदेश, अफसर बोलीं- हमने तो बुलाया ही नहीं
WhatsApp Auto Reply: अब हर मैसेज का जवाब खुद देने की जरूरत नहीं! जानें ऑटो-रिप्लाई और AI फीचर कैसे करें इस्तेमाल
सीजेपी के तीन नेताओं की मुचलके की शर्तों पर रिहाई, एक साल तक शांति नहीं कर सकेंगे भंग
छात्राओं की शिकायत पर मल्हार स्कूल में बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य समेत तीन शिक्षक हटाए गए
15 घंटे ड्यूटी के साथ जिंदगी खत्म.... घर लौटने निकला लोको पायलट, ट्रेन से गिरा और खो दिए दोनों पैर
जहां देवी की मूर्ति नहीं, वहां पालने में होती है मां की पूजा, नवरात्र में उमड़ता है आस्था का सैलाब
राजा होकर भी प्रजा से कर लेते थे बराबरी… महाराजा अग्रसेन की वह सोच, जो आज भी समाज को दिखाती है राह
गुमा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली रकम, आरोपी ब्रांच मैनेजर को बचाने सामने आए भाजपा नेता; गिरफ्तारी पर अटकाया रोड़ा